Homeश्रावस्तीसीडीओ की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान सम्बन्धी बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान सम्बन्धी बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान सम्बन्धी बैठक सम्पन्न

1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में आगामी माह में चलने वाले संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के संचालन से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक एवं दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालन करें। यह भी कहा कि इस दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जाएं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाय। निर्देश देते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगी। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा द्वारा क्षयरोग के सम्भावित रोगियों की भी जानकारी प्राप्त करेंगी। कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं काला अजार रोगों के प्रति भी संवेदीकरण का कार्य सम्पादित करेंगी। जिला स्तर से आयोजित कन्ट्रोलरूम से सभी सम्बन्धित विभाग को जानकारी व मानिटरिंग की जाए।
उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित सही उपचार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। यह भी निर्देश दिया कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एण्टी लार्वा व फॉगिंग कराई जायेगी। साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत व ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनायें।
बैठक का संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उदयनाथ, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्द लाल सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read