शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास में उत्कृष्ट कार्यों के लिये संस्था ने डीएम का किया अभिनन्दन
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलाधिकारी को मंगलवार को एक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में बोलते हुए संरक्षक तपनाथ त्रिपाठी ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए डीएम द्वारा जो प्रयास किए गए हैं, वे सराहनीय हैं। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना, शिक्षकों को नियमित प्रशिक्षण देना और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने की दिशा में डीएम की भूमिका उल्लेखनीय रही है।
संयोजक रामरूप गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को लेकर डीएम के कार्य प्रशंसनीय हैं। अध्यक्ष योगेश सागर ने बताया कि सड़क, पुल और सिंचाई परियोजनाओं को गति देकर डीएम ने जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास को नई दिशा दी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम मिश्र आलोक, उपाध्यक्ष दीपक गौतम, महामंत्री रोहित राठौर, कोषाध्यक्ष राजकिशोर, विधिक सलाहकार सतीश मौर्य एडवोकेट, दिलीप तिवारी एडवोकेट, संगठन मंत्री रेखा देवी, प्रचार मंत्री सरिता बाल्मिकी, मंत्री चंद्रकला, कार्यालय सचिव रोहित बाल्मिकी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले के चहुंमुखी विकास की सराहना करते हुये विश्वास जताया कि डीएम के मार्गदर्शन में श्रावस्ती जल्द ही विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











