HomeJaunpurJaunpur news: गोमती पुल से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग, दूसरे...

Jaunpur news: गोमती पुल से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन भी नहीं चला पता

  • गोमती पुल से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन भी नहीं चला पता

तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित गोमती नदी के पुल से रविवार सुबह को एक अधेड़ व्यक्ति ने साइकिल नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू कराई लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। दूसरे दिन भी गोताखोर नदी में तलाश में बड़ी करते रहे किंतु कोई सफलता नहीं मिली।
थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि नदी के पास से जा रहे ग्रामीणों से सूचना मिली कि करीब साढ़े दस बजे एक अधेड़ व्यक्ति साइकिल लेकर गोमती पुल पर पहुंचा। कुछ देर तक वह बीच पुल पर साइकिल के साथ खड़ा रहा। इसके बाद अचानक उसने अपनी साइकिल नदी में फेंक दी और देखते ही देखते पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। आस—पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर काफी देर तक तलाश कराई। नदी में साइकिल की भी खोजबीन की गई लेकिन न व्यक्ति का पता चल सका और न ही उसकी पहचान हो पाई। पुलिस के अनुसार पुल से छलांग लगाने वाले व्यक्ति के संबंध में फिलहाल कोई पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

 

 

 

Must Read