HomeJaunpurJaunpur News:दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की हुई मौत

Jaunpur News:दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की हुई मौत

  • दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की हुई मौत

  • सरपतहां क्षेत्र के भिवरहा मोड़ के पास हुआ हादसा

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर भिवरहा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के पुरासंभल शाह गांव निवासी शफीक खान पुत्र हसन मेहंदी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भिवरहा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शफीक खान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

Must Read