Wednesday, April 22, 2026
Homeश्रावस्तीपूर्व विधायक की जयन्ती पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक की जयन्ती पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

-

पूर्व विधायक की जयन्ती पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा में शिक्षकों-छात्रों ने किया स्मरण, व्यक्तित्व व कृतित्व पर की चर्चा
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
भिनगा, श्रावस्ती। स्थानीय विधानसभा भिनगा के 6 बार विधायक रहे राजा चंद्रमणिकांत सिंह की जयंती पर अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजा साहब न सिर्फ राजनीति में लोकप्रिय थे, बल्कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान दिया। अलकेंद्र इंटर कॉलेज की स्थापना से लेकर उसकी उन्नति तक राजा साहब और राजमाता ने जीवन पर्यंत इसकी देख—रेख बड़े ही मनोयोग से की। वे बच्चों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया करते थे और छात्रों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कॉलेज को शिक्षण और अनुशासन के क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में शासन, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने एक स्वर में राजा साहब के योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि वे सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस समारोह में माहौल पूरी तरह भावुक रहा, जब छात्र, शिक्षक और अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए राजा साहब की यादों को ताजा किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मौन और पुष्पांजलि अर्पण के साथ किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनीं समस्याएं

कहा— सभी अधिकारी कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर करें जनसुनवाई तेजस टूडे ब्यूरो एम अहमद/नसीम अहमद श्रावस्ती। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता...

रेडक्रास के माध्यम से भुतहा गांव में पहुंची अहेतुक सहायता

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीड्स संस्था और तराई अवयेरनेस संस्था ने लगाया शिविर तेजस टूडे ब्यूरो एम अहमद श्रावस्ती। जनपद में विगत दिनों राप्ती नदी का जलस्तर बढ़...

आशुतोष आजाद के नेतृत्व में शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

आशुतोष आजाद के नेतृत्व में शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन तेजस टूडे ब्यूरो एम अहमद श्रावस्ती। एससी/एसटी टीचर वलफेयर एसोसिएशन की शैक्षिक संगोष्ठी जिलाध्यक्ष आशुतोष आज़ाद के नेतृत्व...

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने की बड़ी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने की बड़ी कार्यवाही ऋण न चुकाने पर कृषक की जमीन पर लगी लाल झण्डी जानबू—झकर ऋण न लौटाने वालों के लिये सबक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular