अन्तरजनपदीय कबड्डी खो-खो प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस ने जीता सिल्वर मेडल व जिमनास्ट में हासिल किया प्रथम स्थान

अन्तरजनपदीय कबड्डी खो-खो प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस ने जीता सिल्वर मेडल व जिमनास्ट में हासिल किया प्रथम स्थान

पुलिस अधीक्षक ने विजेता पुलिस खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल प्रदान करके किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर के निर्देशानुसार गोरखपुर जोन की प्रथम अंतरजनपदीय कबड्डी/खो-खो कलस्टर प्रतियोगिता का आयोजन जनपद सन्तकबीर नगर में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित की गयी थी। जनपद श्रावस्ती पुलिस के पुरूष खिलाड़ियों ने खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। श्रावस्ती के 6 खिलाड़ियों (आरक्षी जसवंत राना, आरक्षी गौरव कुमार, आरक्षी गोविंद सिंह, आरक्षी जगदीश राणा, आरक्षी अजय राणा एवं आरक्षी चंदन पासवान) द्वारा जिमनास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रावस्ती पुलिस का मान बढ़ाया जिसके उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने सभी खिलाड़ियों को स्वयं मेडल पहनाते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। पुलिस अधीक्षक ने सम्मान समारोह के दौरान बताया कि जनपद से कुल 14 खिलाड़ियों ने सन्तकबीर नगर के खलीलाबाद पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के द्वारा मेहनत व लगन से उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया जिससे जनपदीय पुलिस को आप सभी पर गर्व है, आगे भी और अधिक बेहतर प्रदर्शन करनें हेतु प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन जनपदों के बीच खेल कौशल और आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जनपदों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। विजेता टीमों को बधाई देते हुए उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भी अपनी खेल क्षमताओं को और निखारने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने श्रावस्ती पुलिस टीम के कोच निरीक्षक विजय सिंह की सराहना करते हुए श्रावस्ती पुलिस का मान बढ़ाने हेतु बधाई दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित सभी खिलाड़ी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA