आशुतोष आजाद के नेतृत्व में शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। एससी/एसटी टीचर वलफेयर एसोसिएशन की शैक्षिक संगोष्ठी जिलाध्यक्ष आशुतोष आज़ाद के नेतृत्व में बीआरसी हरिहरपुररानी में हुई जहां विभागीय कार्यों पर चर्चा की गई। वर्तमान में उत्पन्न विभागीय समस्याओं पर आपस में उपस्थित वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए उससे निपटने की रणनीति पर बात किया तथा विद्यालय मर्जर सम्बन्धी समस्या को उपस्थित सदस्यों ने संगठन को अवगत कराया जिस पर जिलाध्यक्ष ने सभी से ठोस रणनीति के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
साथ ही संगठन के हरिहरपुररानी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया जहां सर्वसम्मति से अरविन्द कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। अजीत आर्य को महामंत्री और विपिन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। राम छबीले पासवान ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल आर्य, विजेंद्र सिंह, अंजू वाल्मीकि ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिव मोहन ब्लॉक संयुक्त मंत्री, नितिन कुमार ब्लॉक मीडिया प्रभारी, संजय चौधरी ब्लॉक सह मीडिया प्रभारी चुने गये। देशराज ब्लॉक सचिव, रविंद्रनाथ राम ब्लॉक संगठन मंत्री, अनिल कुमार ब्लॉक प्रवक्ता, मानवती संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में चुने गये।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश गौतम, संयुक्त मंत्री कमलेश कुमार, सचिव नीलेश कुमार, संजीव गौतम, राजेश कुमार, संदीप कुमार, संगठन मंत्री विजय पाल गौतम, मीडिया प्रभारी अमरजीत गौतम, सह मीडिया प्रभारी उमा शंकर भास्कर, प्रवक्ता मनोज कुमार, जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द गौतम, गिलौला ब्लॉक अध्यक्ष ह्रदय राम, गिलौला महामंत्री मालिक राम, गिलौला कोषाध्यक्ष ब्राह्मदत्त राव, जमुनहा ब्लॉक सचिव धर्मपाल, सिरसिया ब्लॉक कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार, सिरसिया ब्लॉक सचिव राज बहादुर, सिरसिया ब्लॉक संगठन मंत्री रामनरेश, संजू गौतम, हरीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुसुमलता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलरामपुर जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार एवं संचालन हाकिम सिंह ने किया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के साथ मिलकर तथागत बुद्ध, और बाबा साहेब के बताये हुए मार्ग पर चलकर शिक्षक हित के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











