Category: Jaunpur

  • Jaunpur News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शुरू हुआ पौधरोपण महाअभियान

    Jaunpur News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शुरू हुआ पौधरोपण महाअभियान

    • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शुरू हुआ पौधरोपण महाअभियान

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला परिसर में किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण करके नगर को हरा—भरा, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस मौके पर नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।

    अभियान के तहत पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

    नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाये तो शाहगंज को हरित, स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने का लक्ष्य सहज ही प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में कर अधीक्षक तेज बहादुर यादव, वरिष्ठ लिपिक श्रीराम शुक्ला, पूर्व सभासद मकसूद हसन, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    Jaunpur News: तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    • तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    • बीमा व पेंशन योजनाओं की दी गयी जानकारी

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। सहकारिता गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव शांतनु चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर का 3 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। किसानों एवं प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

    मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुमार हर्षमान ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं की उपयोगिता बताते हुए प्रतिभागियों से इनका लाभ लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील किया।

    इस दौरान ताखा पूरब यूनियन बैंक के शाखा प्रबन्धक रागनी गौतम, बैंक मित्र मो नौशाद, राजकुमार ने लगभग 30 लोगों का बीमा किया। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, राम अवध यादव, वित्तीय साक्षरता सालकर कमलेश सिंह यादव, आरसीटी निदेशक उमेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    फाइनेंशियल काउंसलर अनिल पाल एवं असिस्टेंट फाइनेंशियल काउंसलर नागेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही इससे संबंधित ऑनलाइन साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन राम कृपाल यादव ने किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकृपाल यादव, संतराज यादव, ओम प्रकाश यादव, मायाशंकर, हीरा लाल प्रजापति, रामसबक, राज नारायण, राम प्रसाद, श्रीशकेष, अरुण सिंह आदि लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

    Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

    • दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती लछ्छनपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 24 वर्षीय विवाहिता का शव अमरूद के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार तरती लछ्छनपुर गांव निवासी शांति देवी (24) का शव शुक्रवार सुबह अमरूद के पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया।
    मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो शांति देवी का शव पेड़ से लटका नहीं था, बल्कि जमीन पर रखा हुआ था। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

    परिजनों का आरोप है कि गुरुवार रात लगभग 11 बजे शांति देवी ने फोन कर कहा था, “हमें बचा लो, नहीं तो ये लोग हमें मार देंगे।” उनका कहना है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर शांति को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मायके पक्ष ने पति अमन गोंड, जेठ शनी गौड़, जेठानी संगीता गौड़, सास एवं ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाया है। शांति देवी का विवाह 22 अप्रैल 2023 को हुआ था। वह अपने पीछे एक वर्षीया पुत्री शिवानी को छोड़ गई हैं। मृतका का मायका मड़ियाहूं तहसील के उगापुर गांव में है।

    वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शिवांस के लिये देवदूत बने चन्दर, आवारा कुत्तों के झुण्ड से बचायी जान

    Jaunpur News: शिवांस के लिये देवदूत बने चन्दर, आवारा कुत्तों के झुण्ड से बचायी जान

    • शिवांस के लिये देवदूत बने चन्दर, आवारा कुत्तों के झुण्ड से बचायी जान

    • आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने 6 वर्षीय बालक पर बोला हमला

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर गांव में गुरुवार को 6 वर्षीय बालक पर आवारा कुत्तों के झुंड के हमले से अफरा-तफरी मच गई। कुत्तों से घिरे मासूम की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए उसे बचा लिया। ग्रामीण युवक की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार गांव निवासी बबिता बिंद अपनी भैंस लेकर गांव के तालाब पर गई थीं। उनका पुत्र शिवांस उन्हें खोजते हुए तालाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में बालक पास के पानी भरे गड्ढे में कूद गया लेकिन कुत्ते वहां भी उसे नोचते रहे।

    उसी समय बाजार से दवा लेकर लौट रहे गांव के चंदर बिंद की नजर बालक पर पड़ी। उन्होंने बिना अपनी परवाह किए कुत्तों पर ढेले फेंके और उन्हें भगाकर शिवांस को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने तत्काल बालक की मां और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर कुत्ते भाग निकले।

    गंभीर रूप से घायल शिवांस को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया जहां से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
    घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चंदर बिंद मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    • विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन तथा सचिव पूर्णकालिक सुशील सिंह की देख-रेख में स्थानीय विकास खण्ड में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

    इस मौके पर सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला प्राधिकरण ने प्राधिकरण के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और अधिक से अधिक संख्या में मुकदमों को समझौते और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त लोगों से अनुशासन का महत्व के बारें में जानकारी प्रदान करते हुये उन्हें अधिकारों का दुरुपयोग न करने के बारे में भी सावधान किया गया।

    इसी क्रम में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह ने जेल में निरुद्ध कैदियों के अधिकारों के बारे में बच्ची देवी बनाम स्टेट तथा सतेंद्र आंटील द्वारा दिये गये सर्वोच्च न्यायालय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यदि कोई बंदी जेल में है और उसकी जमानत हो गई है और वह जमानत देने में सक्षम नहीं है, उसकी सामाजिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो वह व्यक्तिगत बंध पत्र पर आवेदन पत्र देने पर संबंधित न्यायालय द्वारा 30 दिन के लिए छोड़ दिया जाएगा। उसे कालखंड में वह अपने जमानतदार दाखिल कर देगा। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह समझौता केंद्र, पैरा लीगल वालंटियर, फ्रंट लीगल ऑफिस, सुलह समझौता प्री लिटिगेशन केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया।

    काउंसलर देवेंद्र यादव ने पारिवारिक मामलों प्राधिकरण के अंगों के बारे में बताते हुए न्याय विभाग द्वारा संचालित टेलीलॉ के बारे में विस्तार से वर्णन किया और 15100 नंबर के महत्व को समझाते हुये कहा कि अधिक से अधिक मुकदमे आपस में समझौते से निपटाया जाय। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को श्रम कानून के बारे में बताते हुए उसे अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही गई। अन्त में ग्राम प्रधान महाजन अली ने आभार जताया। इस अवसर पर काउंसलर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक गौतम, एक्शन एनजीओ उपनिरीक्षक थाना मछलीशहर मोहम्मद अहमद खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ग्रामीणों के सहयोग से बन रहे पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

    Jaunpur News: ग्रामीणों के सहयोग से बन रहे पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

    • ग्रामीणों के सहयोग से बन रहे पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

    • सीसी रोड व रपटा पुल निर्माण का दिया आश्वासन

    तेजस टूडे सं.
    आशीष मौर्य
    नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सीर में ग्रामीणों के सहयोग से निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने के लिये क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये ग्रामीणों से संवाद करके उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग लगभग 20 से 25 गाँवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। बरसात के दिनों में नदी पार करने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। संसाधनों के अभाव में ग्रामीणों ने चन्दे और आपसी सहयोग से पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया है।

    सांसद प्रिया सरोज ने ग्रामीणों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुये आश्वासन दिया कि पुल के दोनों ओर सीसी रोड का निर्माण तथा नदी पर रपटा पुल बनवाने के लिये आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवागमन शीघ्र बहाल करने का निर्देश दिया।

    सांसद के आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि सांसद के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित कार्य जल्द पूरा होगा और हजारों ग्रामीणों को आवागमन की समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना किया। इस मौके पर मड़ियाहूं सपा नेता राजवीर यादव समेत सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड के परिजनों में फिर छायी मायूसी

    Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड के परिजनों में फिर छायी मायूसी

    • दूल्हा हत्याकाण्ड के परिजनों में फिर छायी मायूसी

    • एक लाख के ईनामी प्रदीप बिन्द ने भी किया सरेंडर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकाण्ड में फरार चल रहा 1 लाख का ईनामी आरोपी प्रदीप बिन्द ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी मिलते ही मृतक दूल्हे के परिजनों में एक बार फिर मायूसी छा गई। परिवार का कहना है कि वे आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ या गिरफ्तारी के जरिये चाहते थे लेकिन उसके सरेंडर करने से उन्हें निराशा हुई।

    बता दें कि बीते 1 मई को खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिन्द की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया था। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप बिन्द फरार चल रहा था।

    बताते चलें कि प्रदीप की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने 1 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। साथ ही लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। अब प्रदीप बिन्द ने पुलिस के हाथ लगने से पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की कार्यवाही की गयी। दूल्हा हत्याकांड जिले की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा है। मामले की सुनवाई अब न्यायालय में आगे बढ़ेगी जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर कायम है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: त्वरित मक्का किसान योजना को लेकर हुई कृषक गोष्ठी

    Jaunpur News: त्वरित मक्का किसान योजना को लेकर हुई कृषक गोष्ठी

    • त्वरित मक्का किसान योजना को लेकर हुई कृषक गोष्ठी

    • एडीओ कृषि ने कहा— मक्का अनाजों की रानी

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। त्वरित मक्का किसान योजना के अन्तर्गत विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मक्का की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना तथा इसके रकबे में वृद्धि करना रहा।
    गोष्ठी में विषय वस्तु विशेषज्ञ अशोक पाल ने किसानों को मक्का की वैज्ञानिक खेती, जल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दिया। एडीओ कृषि सर्वेश पाल ने मक्का को “अनाजों की रानी” बताते हुये कहा कि इसमें अन्य खाद्यान्न फसलों की अपेक्षा अधिक उत्पादन क्षमता होती है। मक्का में विटामिन ए, बी व सी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं जो कुपोषण दूर करने में सहायक हैं। साथ ही यह पशु चारे, ऊर्जा उत्पादन तथा इथेनॉल निर्माण का भी प्रमुख स्रोत है।

    इसी क्रम में उप परियोजना निदेशक रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि मक्का की खेती खरीफ, रबी और जायद तीनों मौसमों में की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण एवं विभागीय योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही फाइनेंशियल काउंसलर दिनेश कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा सुनील कुमार सहित विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही। विभिन्न गांवों से आये सैकड़ों किसानों ने गोष्ठी में भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जेब्रा की वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा 12 जुलाई को

    Jaunpur News: जेब्रा की वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा 12 जुलाई को

    • जेब्रा की वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा 12 जुलाई को

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने तथागत ट्रस्ट भारत के संस्थापक एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह (सेवानिवृत आईएएस) के मार्गदर्शन में वनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से ‘चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा’ सुनिश्चित किया है। यह परीक्षा 12 जुलाई दिन रविवार को नगर के सी.एम.एम. इंग्लिश स्कूल रशीदाबाद में पूर्वान्ह 9 बजे से 11 बजे के मध्य होगी। परीक्षा में जौनपुर, वाराणसी एवं आजमगढ़ जनपदों के वनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ बताया कि तीनों जनपदों से चयनित 10-10 विद्यार्थियों को देश की आज़ादी में शहीद आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर के उत्कर्ष नाग का एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर हुआ चयन

    Jaunpur News: जौनपुर के उत्कर्ष नाग का एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर हुआ चयन

    • जौनपुर के उत्कर्ष नाग का एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर हुआ चयन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के मिसिरपुर मोहल्ला निवासी उत्कर्ष नाग ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में वर्ष 2026 के लिये एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET-Electronics) पद पर चयनित होकर परिवार सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित का दिया।

    बता दें कि उत्कर्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर में लिपिक पद पर कार्यरत मनोज चौरसिया के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि उत्कर्ष बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती रहे हैं जिन्होंने अपनी लगन और निरंतर प्रयास से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

    वहीं दूसरी ओर उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर परिजन, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उनकी सफलता युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मां शीतला चौकियां धाम के प्रवेश द्वार का त्रिशूल लगा कलश गिरा, बाल बाल बचे राहगीर

    Jaunpur News: मां शीतला चौकियां धाम के प्रवेश द्वार का त्रिशूल लगा कलश गिरा, बाल बाल बचे राहगीर

    • मां शीतला चौकियां धाम के प्रवेश द्वार का त्रिशूल लगा कलश गिरा, बाल बाल बचे राहगीर

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम चौराहे पर बने धाम के प्रवेश द्वार के ऊपर लगा स्टील का कलश तेज बारिश की वजह से रविवार दोपहर अचानक गिर पड़ा। कलश के ऊपर त्रिशूल भी लगा हुआ था। गनीमत रही कि कोई राहगीर घायल नहीं हुआ। लोग बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने कलश उठाकर सुरक्षित रख दिया गया। ज्ञात हो कि चौकियां बड़ागर चौराहा पर मां शीतलां चौकिया धाम का प्रवेश द्वार बना हुआ है। द्वार पर दोनों तरफ मां शीतला की सवारी गर्दभ की मूर्ति बनी हुई है। वहीं मध्य में छोटा सा मन्दिर की आकृति बनाकर उसके ऊपर स्टील का कलश लगाकर त्रिशूल लगाया गया है। लोगों का अनुमान है कि पूर्व में आई तेज आंधी में गुम्मद टूटकर अटका होगा। आज़ हुई तेज बारिश से नीचे गिर पड़ा। कोई अप्रिय घटना न घटने से लोगों ने राहत की सांस ली।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    Jaunpur News: 50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    • 50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    तेजस टूडे संं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त हृदय नारायण मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध गबन, धोखाधड़ी और जालसाजी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था, उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके पैतृक आवास से सुबह करीब 8:30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान न्यायालय, मानवाधिकार आयोग तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के सभी प्रावधानों का पालन किया गया। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 में शाहगंज पब्लिक इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य की तहरीर पर पूर्व प्रधानाचार्य हृदयनारायण मिश्र के विरुद्ध गबन, आपराधिक न्यासभंग, धोखाधड़ी एवं जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार रहा, जिसके चलते न्यायालय से गैर-जमानती वारंट और बाद में उद्घोषणा (धारा 82 सीआरपीसी) जारी की गई। आदेशों की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ धारा 174ए के तहत अलग से मुकदमा भी दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, शशि चौहान, अमन यादव और आनंद पांडेय शामिल रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस

    Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस

    • श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस

    • विशाल भण्डारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    तेजस टूडे संं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित श्री महाकाली माता मंदिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस एवं वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माता महाकाली का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन रामायण पाठ की पूर्णाहुति, पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसकी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर मया शंकर यादव, विनोद अग्रहरि, सभासद सिकंदर साहू, नीरज मिश्रा, सूरजमल सेठ एवं पत्रकार मनोज जायसवाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माता महाकाली से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अमृत सरोवर में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

    Jaunpur News: अमृत सरोवर में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

    • अमृत सरोवर में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बुजुर्गा गांव निवासी एक युवक की रविवार को अमृत सरोवर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्गा गांव निवासी इरफान अली रविवार को सेउर गांव स्थित अमृत सरोवर में स्नान करने गए थे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरोवर में मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो तत्काल पानी में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।गंभीर अवस्था में इरफान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इरफान अली दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: हाईवे किनारे झाड़ी में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

    Jaunpur News: हाईवे किनारे झाड़ी में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

    • हाईवे किनारे झाड़ी में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

    • पुलिस पहचान में जुटी, हत्या की आशंका

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर तिराहे के पास नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में रविवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव एक काले प्लास्टिक बैग में था, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने झाड़ियों में एक बड़ा काला प्लास्टिक बैग देखा। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा प्लास्टिक बैग खोलने पर उसमें एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव गम्भीर रूप से क्षत-विक्षत था और उसके पैर व हाथ गायब थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और घटनास्थल व आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी गई है। मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। उन्होंने पुष्टि की कि मृतका के पैर और हाथ गायब हैं और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रानीमऊ में 4.99 लाख से बने प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण

    Jaunpur News: रानीमऊ में 4.99 लाख से बने प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण

    • रानीमऊ में 4.99 लाख से बने प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण

    तेजस टूडे संं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज के ग्राम पंचायत रानीमऊ में रविवार को विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 से 4.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण भाजपा के विधान परिषद सदस्य एमएलसी रामसूरत राजभर ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट काअनावरण कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। रविवार की दोपहर खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि प्रवेश द्वार किसी भी गांव की पहचान और सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के करीब दस जिलों में अपनी निधि से ऐसे दर्जनों प्रवेश द्वारों का निर्माण करा चुके हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राकेश राजभर, श्याम चंद यादव, सरोज राजभर, राजेंद्र राजभर, डॉ. प्रमोद, अनिल प्रजापति व स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    व्यापारियों ने फूल माला से किया स्वागत
    रविवार की दोपहर स्थानीय क्षेत्र के रानीमऊ गांव में लोकार्पण करने पहुंचे भाजपा के विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंशराज विश्वकर्मा का गोरारी बाजार में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया तथा व्यापार और व्यापारियों के विषय में चर्चा की गई। आगंतुक नेताओं ने बताया कि वर्तमान सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा पाण्डेय, राधेश्याम, राजेंद्र मौर्या, संदीप मौर्या, सुभाष विश्वकर्मा, रामदवर प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रारम्भ की भारत नेट उद्यमी योजना

    Jaunpur News: भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रारम्भ की भारत नेट उद्यमी योजना

    • भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रारम्भ की भारत नेट उद्यमी योजना

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। प्रचालन प्रमुख भारत संचार निगम लिमिटेड जौनपुर अंकुर तिवारी ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्‌देश्य से भारत नेट उद्यमी योजना का सुभारम्भ किया गया है। योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति कम पूंजी लगाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। योजना के शुरुआती चरण में लगभग डेढ़ लाख रुपये के न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होगी। बीएसएनएल से जुड़ने के बाद उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राडबैंड सेवाओं से उपभोक्ताओं को जोड़ने का कार्य करना होगा। इसक लिए विभाग की ओर से आकर्षक भुगतान की व्यवस्थाकी गई है। श्री तिवारी ने बताया कि भारत नेट उद्यमी योजना का मुख्य उद्‌देश्य युवाओं को उनके गृह जनपद में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से अपनी आजीविका का संचालन कर सकें। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का शहरों की ओर पलायन कम हो सके। सुल्तानपुर व्यापार क्षेत्र के प्रधान महाप्रबन्धक रमाशंकर राम ने इस योजना को युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर बताया। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवक बीएसएनएल कार्यालय जौनपुर में कार्यरत अवर दूर संचार अधिकारी अनिल कुमार से उक्त मोबाइल नम्बर पर 9453105033 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

    Jaunpur News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

    • सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलालगंज सरायविक्रम गांव निवासी का मड़ियाहूं के शिवपुर बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महताब अंसारी, पुत्र नसीम अंसारी, निवासी सराय विक्रम, बरसठी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महताब अपनी ननिहाल मड़ियाहूं आया हुआ था। वापस घर लौटते समय शिवपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महताब गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पुलिस का एक्शन, 4 वारण्टी गिरफ्तार

    Jaunpur News: पुलिस का एक्शन, 4 वारण्टी गिरफ्तार

    • पुलिस का एक्शन, 4 वारण्टी गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने शनिवार को चार वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रेम (सहरमा), प्रियांशु जायसवाल (सरायविक्रम), सुरेश यादव (आदमपुर) और विपिन गिरी (हसियाँडीह) को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर गिरफ्तार किया। सभी विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे।
    यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार दुबे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जफराबाद में वाटर फ्रीजर व आरओ स्थापना कार्य में भ्रष्टाचार व गबन का आरोप

    Jaunpur News: जफराबाद में वाटर फ्रीजर व आरओ स्थापना कार्य में भ्रष्टाचार व गबन का आरोप

    • जफराबाद में वाटर फ्रीजर व आरओ स्थापना कार्य में भ्रष्टाचार व गबन का आरोप

    • सीआरओ में जफराबाद पहुंचकर की जांच पड़ताल

    तेजस टूडे सं.
    केएस यादव
    जफराबाद, जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट द्वारा शनिवार को नगर पंचायत जफराबाद द्वारा 7 सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये गये वाटर फ्रीजर एवं आरओ स्थापना स्थलों पर जाकर आवश्यक जाॅच पड़ताल की और पाया कि पेयजल के सभी कार्य स्टीमेट के विपरीत हुआ है। मालूम हो कि जफराबाद कस्बे के शेखवाड़ा निवासी शाह दाउद अहमद पुत्र स्व. शाह महफूज आलम, द्वारा नगर पंचायत जफराबाद में वाटर फ्रीजर एवं आरओ स्थापना में हुए भारी भ्रष्टाचार एवं सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए 17 जून को मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए प्रकरण की जाॅच कराकर जेई ईओ व चेयरमैन के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायकर्ता शाह दाउद का आरोप है कि उक्त नगर पंचायत के शेखवाड़ा हाजी बाबा के मैदान में, मख़दूमपुर मन्दिर के पास, शेखवाड़ा में राम जी चौरसिया के घर के पास, नासही में यूनियन बैंक के पास, सैयदअलीपुर में मस्जिद के पास सहित सात सार्वजनिक स्थानों पर वाटर फ्रीजर, आरओ और सुरक्षा केबिन शेड के लिए रू. 33.25 लाख (प्रति यूनिट रू. 4.75 लाख) का भारी भरकम बजट नगर पंचायत द्वारा आवंटित कराया गया और बदले में घटिया सामग्री लगाई गई और ठेकेदार को रनिंग पेमेन्ट किया गया। आरोप है कि चेयरमैन, ईओ तथा जेई द्वारा 4 गुना अधिक दाम के बिल लगाकर भुगतान किया गया। बजट में शामिल सुरक्षा केबिन शेड मौके से गायब है। शिकायकर्ता शाह दाउद अहमद ने ठेकेदार का अन्तिम भुगतान रोकने एवं भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल उक्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायन्स क्लब क्षितिज की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न

    Jaunpur News: लायन्स क्लब क्षितिज की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न

    • लायन्स क्लब क्षितिज की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। लायन्स क्लब क्षितिज के नवीन सत्र 2026-27 की प्रथम साधारण सभा शनिवार देर शाम नगर के एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष कौशल कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में अध्यक्ष कौशल कुमार त्रिपाठी ने नए सत्र के दौरान किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही क्लब की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने संस्था में शामिल हुए नए सदस्यों का परिचय कराते हुए उनके स्वागत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था के सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, समर्पण और सेवा भावना के बल पर क्लब नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने नए सत्र में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक का सफल संचालन क्लब के सचिव हाफिज़ शाह ने किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: साधारण परिवार की बेटी कीर्ति ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    Jaunpur News: साधारण परिवार की बेटी कीर्ति ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    • साधारण परिवार की बेटी कीर्ति ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    • बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी पद पर हुआ चयन

    • अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जौनपुर ने किया सम्मानित

    तेजस टूडे सं.
    राजेश पाल
    धर्मापुर, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राष्ट्रपति यादव के नेतृत्व में जलालपुर त्रिलोचन महादेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेहटी (बनपुरवा) की होनहार बेटी कीर्ति यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कीर्ति यादव का चयन बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। एक बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली कीर्ति यादव शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेधावी रही हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा सीएचएस (सीएचएस) बीएचयू, वाराणसी से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) का रुख किया, जहाँ से उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। कीर्ति यादव ने अपनी इस बड़ी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माता सुशीला यादव को दिया है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस यात्रा में अपने भाई और बहन के अटूट सहयोग और योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि यह सफलता एक पड़ाव भर है, उनका असली और अंतिम लक्ष्य यूपीएससी (यूपीएससी) क्रैक कर देश की सेवा करना है। कीर्ति यादव की इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके पैतृक आवास पर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार, अजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर श्यामजीत यादव, पलकधारी कवि जी, सौरव यादव आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रास्ते के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 घायल

    Jaunpur News: रास्ते के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 घायल

    • रास्ते के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 घायल

    • मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के टकटैंया गांव में रविवार सुबह रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे, सरिया और फावड़े से हमला किये जाने का आरोप है। घटना में महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित शेषमणि पुत्र अर्जुन निवासी टकटैंया द्वारा थाना बरसठी में दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के ओमप्रकाश पुत्र रामदास से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 4 जुलाई की रात विपक्षी पक्ष ने रास्ते में समरसेबल का पानी बहाकर उसे कीचड़युक्त कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। तहरीर में कहा गया है कि रविवार सुबह करीब 6:30 बजे विपक्षी पक्ष ने रास्ते में लकड़ी, कांटे रखकर तथा खूंटा गाड़कर रास्ता पूरी तरह बंद करना शुरू कर दिया। परिवार की महिलाओं द्वारा विरोध करने पर पहले गाली-गलौज की गई और फिर कथित रूप से हमला कर दिया गया।

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजेश पुत्र रामप्रसाद ने अन्य लोगों को हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद संदीप, दिलीप, महेश पुत्रगण ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र रामदास तथा सोनी पत्नी संदीप लाठी-डंडा, सरिया और फावड़ा लेकर हमला करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं, बुजुर्गों और युवकों के साथ मारपीट की तथा बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा। जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में शेषमणि के सिर में चोट आई, जबकि मनोरमा देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गईं। सरिता पत्नी राजमणि के सिर और हाथ, सरिता पत्नी सर्वजीत की गर्दन, पीठ और हाथ, सूरज के सिर व हाथ, आकाश की आंख और बाएं हाथ, अतुल के सिर के पिछले हिस्से, दिव्यांग राजमनि की कमर व हाथ तथा नीरज उर्फ अजय को भी चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शेषमणि, मनोरमा देवी, सरिता, सूरज और नीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मिशन शक्ति केन्द्र की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

    Jaunpur News: मिशन शक्ति केन्द्र की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

    • मिशन शक्ति केन्द्र की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

    • साथ रहने को राजी हुए दम्पत्ति

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। मिशन शक्ति केन्द्र महिला थाना की प्रभावी काउंसलिंग से एक पारिवारिक विवाद का सुखद समाधान निकल आया। आपसी सहमति बनने के बाद दंपती ने भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने का संकल्प लिया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहा गोविंदपुर निवासी अर्चना कनौजिया ने अपने पति नरेंद्र कनौजिया, निवासी ग्राम नेहिया, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज करने तथा घर से निकाल देने का प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को रविवार को मिशन शक्ति केंद्र महिला थाना पर बुलाया गया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और विस्तृत काउंसलिंग कर उन्हें आपसी संवाद तथा समझदारी से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। दम्पत्ति ने भविष्य में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से साथ रहने का भरोसा दिया और आपसी सुलह के आधार पर समझौता कर लिया। मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल से एक बिखरता परिवार फिर से जुड़ गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: कलवारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पद्मश्री डॉ. लालजी की 79वीं जयन्ती

    Jaunpur News: कलवारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पद्मश्री डॉ. लालजी की 79वीं जयन्ती

    • कलवारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पद्मश्री डॉ. लालजी की 79वीं जयन्ती

    • पैतृक गांव स्थित डॉ. लालजी सिंह रिसर्च सेन्टर में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

    तेजस टूडे सं.
    सौरभ सिंह
    सिकरारा, जौनपुर। डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह की 79वीं जयंती रविवार को उनके पैतृक गांव कलवारी स्थित डॉ. लालजी सिंह रिसर्च सेंटर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर महान वैज्ञानिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. लालजी सिंह के भतीजे एवं संस्थान के प्रबंध निदेशक आशीष सिंह की देखरेख में किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लालजी सिंह ने डीएनए फिंगरप्रिंटिंग तकनीक के माध्यम से भारत को वैश्विक वैज्ञानिक पहचान दिलाई। उनके शोध कार्यों ने अपराध अनुसंधान, न्यायिक प्रक्रिया, जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले डॉ. लालजी सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए जो योगदान दिया, उसे देश कभी नहीं भुला सकता। उनके आदर्शों और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर प्राचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक लल्लन उपाध्याय, शरद सिंह प्रधानाचार्य, सुशील सिंह प्रधान प्रतिनिधि, आकाश मिश्र, डॉ. शोभनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, अरुण कुमार, अजय विश्वकर्मा, राजेश यादव, प्रकाश सिंह, रमेश, प्रशांत सिंह, दिनेश, संतोष अवनीश आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान

    Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान

    • जेसीआई जौनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। स्वच्छता ही सेवा है के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए स्वच्छ भारत मिशन जौनपुर की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं जेसीआई जौनपुर के नेतृत्व में व्यास नगर कॉलोनी, वाजिदपुर तिराहा में एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में जेसीआई जौनपुर के पदाधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य, कॉलोनीवासी और सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। टीम ने कॉलोनी की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर एक कदम स्वच्छता की ओर का संदेश दिया। इस दौरान डोर टू डोर संपर्क करके लोगों को घर के साथ-साथ अपने आसपास की सफाई करने एवं कचरे को बाहर फेंकने की बजाय डस्टबिन में डालने या कूड़े वाली गाड़ी को देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं है। इसे हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। जब युवा, समाज और प्रशासन एक साथ आएंगे, तभी हमारा जौनपुर स्वस्थ, सुंदर और स्वच्छ बन सकेगा। कार्यक्रम में जेसीआई जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल एवं डॉ. दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। जेसीआई जौनपुर ने हमेशा समाज के लिए मिसाल कायम की है। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि जेसीआई जौनपुर हमेशा समाजसेवा के लिए अग्रणी रहा है। सेवा, समर्पण, सम्मान– यही जेसीआई की पहचान है। आज का अभियान इसी भावना का प्रतीक है। हम नगर को स्वच्छ जौनपुर स्वस्थ जौनपुर बनाने के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, अर्चना सिंह, सचिव सतीश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि मेडिकल, सदस्य प्रदीप सिंह, अजय गुप्ता पीडब्ल्यूडी, हर्षिता मौर्या आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की हुई मौत, भतीजा घायल

    Jaunpur News: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की हुई मौत, भतीजा घायल

    • चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की हुई मौत, भतीजा घायल

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकियां के रहने वाले जिला सोनकर (48) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल और उनका भतीजा नरेश सोनकर (28) पुत्र लालता सोनकर शनिवार की शाम बाइक से चाचा भतीजा चंदवक किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही चंदवक थाना क्षेत्र के मुढेना बडउ बाबा मजार के पास पहुंचे। सामने से आ रही चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां पर चाचा जिला सोनकर की मृत्यु हो चुकी थी और भतीजा नरेश सोनकर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वाहन स्वामी वाहन के साथ पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी चन्दवक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों द्वारा तहरीर भी मिल गयी है। वाहन चालक के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सन्देश प्रजापति बने दक्ष सेना के जिलाध्यक्ष

    Jaunpur News: सन्देश प्रजापति बने दक्ष सेना के जिलाध्यक्ष

    • सन्देश प्रजापति बने दक्ष सेना के जिलाध्यक्ष

    तेजस टूडे सं.
    जौनपुर। शहर के एक रेस्टोरेंट में दक्ष सेना की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक/प्रमुख वीरेन्द्र प्रजापति ने किया। इस दौरान दक्ष सेना जौनपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सन्देश प्रजापति को जौनपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सत्यम ने किया। इस अवसर पर सत्यम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण प्रजापति, कोषाध्यक्ष अभिषेक प्रजापति, रवि, मंगेश, विक्रांत आदि उपस्थिति रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पीएचसी सोंधी में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन की हुई शुरुआत

    Jaunpur News: पीएचसी सोंधी में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन की हुई शुरुआत

    • पीएचसी सोंधी में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन की हुई शुरुआत

    • गांव-गांव जाकर होगी जांच

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज सोंधी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से शनिवार को हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन से लैस टीम को गांवों में जांच के लिए रवाना किया गया। इस पहल का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक आधुनिक जांच सुविधाएं पहुंचाई जाएं। हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन और एआई तकनीक की मदद से अब दूरदराज क्षेत्रों में भी मरीजों की तुरंत जांच संभव हो सकेगी जिससे समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों को लंबे समय से खांसी, बुखार, सीने में दर्द, वजन में कमी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हैं, उनकी मौके पर ही एक्स-रे जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 150 क्षय रोगी फिलहाल उपचाराधीन हैं। कार्यक्रम के दौरान टेक्नीशियन वेद प्रकाश निषाद, सुजीत कुमार मौर्य, विप्लव यादव, गुलाब चंद यादव, अंकिता विश्वकर्मा, रीता भारती, सुनीता यादव, विवेक, विनीता मौर्य, सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विकास कार्यों पर लगा ग्रहण: मानीकलां में नाली जाम, ग्रामीणों ने निजी खर्च से कराई सफाई

    Jaunpur News: विकास कार्यों पर लगा ग्रहण: मानीकलां में नाली जाम, ग्रामीणों ने निजी खर्च से कराई सफाई

    • विकास कार्यों पर लगा ग्रहण: मानीकलां में नाली जाम, ग्रामीणों ने निजी खर्च से कराई सफाई

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानीकलाँ में इन दिनों विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। गाँव की बुनियादी समस्याओं पर प्रशासन का रवैया पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गाँव की मुख्य नाली है, जो लंबे समय से सफाई न होने के कारण पूर्णतः जाम हो चुकी है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने और बदबू फैलने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभालने का फैसला किया। प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर मानीकलाँ के जागरूक ग्रामीणों ने अपनी जेब से पैसा खर्च कर (चंदा इकट्ठा कर) निजी सफाईकर्मियों को बुलाया और नाली की सफाई करवाई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो गाँव में महामारी फैलने का खतरा बढ़ रहा था। हम टैक्स भी दें और अपनी जेब से पैसे देकर नाली भी साफ करवाएं? ग्राम पंचायत का बजट आखिर कहाँ जा रहा है? मानीकलाँ का विकास पूरी तरह से रुक गया है। इसी तरह गाँधी चबूतरा राम लीला मैदान के पास नाली पूर्ण रुप से जाम होने के कारण नाली का गन्दा पानी रोड पर बह रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विकास कार्य ठप पड़ा है जैसे सड़कों की मरम्मत, जल निकासी और साफ-सफाई जैसे बुनियादी काम महीनों से बंद हैं। नाली जाम होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे डेंगू और मलेरिया का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब सुध लेने को तैयार नहीं हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सीएचसी बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन की खुली पोल, खुले में फेंकी जा रहीं संक्रमित सिरिंजें

    Jaunpur News: सीएचसी बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन की खुली पोल, खुले में फेंकी जा रहीं संक्रमित सिरिंजें

    • सीएचसी बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन की खुली पोल, खुले में फेंकी जा रहीं संक्रमित सिरिंजें

    • अस्पताल परिसर बना संक्रमण का अड्डा, एचआईवी-हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का बढ़ा खतरा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में गम्भीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में उपयोग की गई मेडिकल सिरिंज, इंजेक्शन की सूइयां और अन्य जैव-चिकित्सा (बायोमेडिकल) कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका के साथ अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    मौके पर बिखरे मेडिकल कचरे में बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सिरिंजें, दवाओं के खाली डिब्बे और प्लास्टिक अपशिष्ट पड़े मिले। तस्वीरों से स्पष्ट है कि खतरनाक बायोमेडिकल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। खुले में पड़े इस कचरे के सम्पर्क में आने से आम नागरिकों, बच्चों और आवारा पशुओं के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस्तेमाल की गई संक्रमित सूइयों से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी सहित कई गम्भीर संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसके अलावा कुत्ता काटने के मरीजों के उपचार में प्रयुक्त रेबीज वैक्सीन की सूइयां भी खुले में पड़ी मिलीं, जो लापरवाही की गंभीरता को और बढ़ाती हैं।
    स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने की अपील की है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब अस्पताल ही संक्रमण का स्रोत बनने लगे तो मरीजों और आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठायेगा? स्वास्थ्य विभाग इस गम्भीर लापरवाही पर कब तक कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

    अदालत का कड़ा आदेश: 45 दिन में चुकायें हर्जाना, नहीं तो लगेगा ब्याज
    कोर्ट ने लुलु मॉल को आदेश दिया है कि वे पीड़ित उपभोक्ता को निर्णय के 45 दिनों के भीतर निम्नलिखित हर्जाना भुगतें।
    16 रूपये (कैरी बैग की जबरन वसूली गई कीमत)
    1,500 रूपये (मानसिक उत्पीड़न और अनुचित व्यापारिक व्यवहार के लिये)
    3,000 रूपये (मुकदमा लड़ने का खर्च/परिवाद व्यय)
    चेतावनी दी गई कि यदि मॉल ने 45 दिन के भीतर यह राशि (कुल रूपये 4,516) अदा नहीं की, तो उन्हें 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ यह रकम चुकानी होगी।

    क्या था पूरा मामला? कैसे बिछाया गया था लूट का जाल
    जौनपुर (उमरपुर, रूहट्टा) के रहने वाले जागरूक नागरिक घनश्याम प्रसाद ओझा ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के जरिये उपभोक्ता फोरम में लुलु मॉल के खिलाफ जंग छेड़ी थी। 1 मार्च 2025 को घनश्याम प्रसाद ने लखनऊ के लुलु मॉल से रूपये 669 का खाने-पीने का सामान खरीदा। बिलिंग काउंटर पर उनसे बिना बताए कैरी बैग के नाम पर 16 रूपये अतिरिक्त वसूल लिए गए।

    मॉल का वो ‘सीक्रेट नियम’ जिससे जनता थी अनजान
    अपना बैग ले जाने पर रोक: मॉल का नियम है कि ग्राहक अपना कोई कैरी बैग अंदर नहीं ले जा सकता। यानी आपको उनका बैग लेने के लिए मजबूर किया जाता है।
    कोई सूचना नहीं: खरीदारी करने से पहले या काउंटर पर कहीं भी यह नहीं लिखा था कि बैग के अलग से पैसे लगेंगे।
    कीमत गायब: जो कैरी बैग बेचा गया, उस पर भी उसकी कोई कीमत प्रिंट नहीं थी। जब मॉल के वकीलों ने कोर्ट में बचने के लिए कुछ कथित फोटोग्राफ्स दिखाए, तो परिवादी ने अकाट्य तर्क दिया कि अगर कैरी बैग बेचा जा रहा है, तो वह ‘वस्तु’ की श्रेणी में आता है। ग्राहक को उसकी विशेषता और कीमत पहले से जानने का पूरा हक है, ताकि वह तय कर सके कि उसे बैग खरीदना है या नहीं।

    उपभोक्ता कोर्ट की वो टिप्पणियां, जो हर ग्राहक को जाननी चाहिये
    अदालत ने लुलु मॉल जैसी बड़ी कंपनियों के चेहरे से ‘पर्यावरण प्रेम’ का मुखौटा उतारते हुए बेहद तीखी और ऐतिहासिक टिप्पणियां कीं कि सामान पसंद करने के बाद, बिना पहले बताए, जबरन अपनी तय कीमत पर कैरी बैग थमा देना उपभोक्ता को शर्मिंदगी और उत्पीड़न की स्थिति में डालना है। यह सीधे-सीधे अनुचित लागत का बोझ डालना है। अगर ये कंपनियां खुद को जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का दावा करती हैं, तो इन्हें कैरी बैग मुफ्त में देना चाहिए! आमतौर पर कैरी बैग की कीमत उत्पाद के लाभ मार्जिन में पहले से ही शामिल होती है। ये कॉर्पोरेट घराने ‘अनुचित व्यापारिक व्यवहार’ का खेल खेलकर देश भर में फैले अपने स्टोरों के जरिए भोले-भाले ग्राहकों से हर दिन करोड़ों का भारी मुनाफा कमा रहे हैं। यह पूरी तरह सेवा में कमी है।

    जनहित में सन्देश: जागते रहिये, आवाज उठाते रहिये
    यह फैसला देश के उन लाखों उपभोक्ताओं की जीत है जो रोज़ मॉल और सुपरमार्केट्स में 10 रूपये, 15 रूपये, 20 रूपये के कैरी बैग के नाम पर ठगे जाते हैं और ‘छोटी रकम’ समझकर चुप रह जाते हैं। परिवादी ने अवैध वसूली के खिलाफ लड़कर यह साबित कर दिया कि कानून के आगे बड़ी से बड़ी मल्टिनेशनल कम्पनी भी बौनी है। अगली बार जब कोई मॉल आपसे जबरन कैरी बैग के पैसे मांगे, तो डरिए मत, इस फैसले का हवाला दीजिए और अपनी जेब कटने से बचाइये।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    • जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    • तीन दिवस के अन्दर समस्त स्कूली बसों के प्रपत्र ठीक कराये वर्ना होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों के साथ-साथ जनपद विभिन्न स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में शासन द्वारा विकसित स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर दर्ज वाहनों के प्रपत्रों पर विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त पोर्टल विद्यालय परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बना है। पोर्टल पर दर्ज विवरण के अनुसार फिटनेस फेल कुल वाहनों की संख्या-113 व परमिट समाप्त/बिना परमिट के कुल-244 वाहन है। उक्त वाहनों के संचालन कराने वाले स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तीन दिवस के अन्दर फिटनेस एवं परमिट अवश्य करा लें अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानचार्य यह भी सुनिश्चित कर ले कि विद्यालय यान निर्धारित गति सीमा में संचालित हो, वाहन के संचालन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग न हो, विद्यालय वाहन पीले रंग में रंगी हो और अग्र तथ पश्च भाग में विद्यालय बस तथा विद्यालय का नाम लिखा हो, प्रत्येक स्कूली बस में स्पीड लिमिट डिवाइस लगी हो, फर्स्ट एड बॉक्स एव अग्निशमन संयंत्र लगे हो। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को कडे़ निर्देश जारी किये गये कि जिन विद्यालयों के वाहनों के प्रपत्र फेल है वो तत्काल 03 दिवस के अन्दर सही करा ले अन्यथा उनके विद्यालय की मान्यता को प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जायेगा। उक्त के साथ विद्यालय स्तर पर विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक कराते हुए उसकी कार्यवृत्ति पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. समीर, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, धर्मराज राम, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं जनपद के स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पूर्व प्रधानाचार्य राधे मोहन की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि

    Jaunpur News: पूर्व प्रधानाचार्य राधे मोहन की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि

    • पूर्व प्रधानाचार्य राधे मोहन की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि

    तेजस टूडे सं.
    वीके सिंह
    जफराबाद, जौनपुर। गद्दीपुर कजगांव में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्व. राधे मोहन मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर घर के सभी सदस्य व तमाम समर्थकों की मौजूदगी में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने मिश्रा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मनाते थे वह अपने शिक्षण कार्य के प्रति सदैव उदार थे और संस्था में अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किये गए थे। यह‌ बात अपने आप में गौरवान्वित करतीं उनके द्वारा पढ़ाये गये विद्यार्थी उन्हें आज भी अपना आदर्श मानकर उनके पद चिन्हों पर चलते हैं। अंत में पत्रकार राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, सत्येन्द्र प्रसाद मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, सन्तोष मिश्रा गुड्डू, सन्तोष मिश्रा (सुग्गू), विपिन, शैलेश, मनोज, विकास, शाश्वत, नीरज, विशाल आदि मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विद्युत की सही व्यवस्था न होने पर करोड़ों की मशीनें फांक रही धूल

    Jaunpur News: विद्युत की सही व्यवस्था न होने पर करोड़ों की मशीनें फांक रही धूल

    • विद्युत की सही व्यवस्था न होने पर करोड़ों की मशीनें फांक रही धूल

    • ग्रामीण विद्युत सप्लाई से नहीं चल पायेगी सीएनसी, रिबोट आदि जैसी मशीनें

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को जहाँ प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा अनेकों प्रकार की तकनीकी शिक्षा का विस्तार करने के लिये कई प्रकार से सहयोग कर रही है परन्तु वहीं यदि देखा जाए तो करोड़ों की लागत की मशीनें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में टाटा सहित अनेकों कम्पनियों के अनुदान से लगाई जा रही हैं और लगाई भी गई है। जो आज के समय में उन ट्रेडों की शिक्षा छात्रों को नहीं मिल रही है बल्कि मशीनें धूल फांक रही है। बताते चलें कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिये प्रदेश सरकार विद्युत् की उचित व्यवस्था न कर पाने अक्षम है इसलिये वहीं मशीनें धूल फांकती नजर आती तो दूसरी और अनुभवी अनुदेशक ना होने के कारण छात्रों को सही शिक्षा, सही प्रयोगात्मक पाठ्यक्रम का अनुभव नहीं हो पा रहा है। जिसके ऊपर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अवलोकन करने पर जौनपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तीन हैं अपितु तीनों में अनुदेशक का सही चयन नहीं होने के कारण छात्रों को सही शिक्षा और मशीनों का उपयोग प्रयोगात्मक कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस पर सरकार को अपनी सक्रियता बरतनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आईटीआई संस्थानों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य और योजनाओं का संचालन भी करती है। वहीं कौशल विकास विभाग राज्य के तकनीकी प्रशिक्षण और आईटीआई संस्थानों के माध्यम से भी युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य और योजनाओं का संचालन कर रही है। पाठ्यक्रम का निर्धारण प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा पूरे देश के लिए राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम तैयार किये जाते हैं। केन्द्र सरकार के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करायी जाती है और राष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रमाण पत्र भी जारी करती है। केन्द्र सरकार द्वारा आईटीआई अपग्रेडेशन और नेशनल सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना जैसी योजनाएं लागू की जाती हैं, ताकि आधुनिक तकनीकों के अनुरूप छात्रों को प्रशिक्षित किया जा सके। प्रदेश सरकार की संचालन एवं बुनियादी ढांचा राज्य सरकार में सरकारी आईटीआई परिसरों के निर्माण, रखरखाव और प्रबंधन का कार्य करती है। परीक्षा और प्रमाण राज्य स्तर के माध्यम से वोकेशनल कोर्सेज की परीक्षा और प्रमाणन की जिम्मेदारी निभाती है। प्रवेश हेतु राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से प्रतिवर्ष ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग आयोजित करती है। युवाओं को रोजगार के लिये तैयार करने के लिये यूपी सरकार ने पीपीपी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निजी कम्पनियों (जैसे टाटा टेक्नोलॉजीज) के सहयोग से राज्य के कई आईटीआई का आधुनिकीकरण कर रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म यूराइज, पोर्टल के जरिये सभी छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तकनीकी शिक्षा और सीखने का अवसर प्रदान करती है। बताते चलें कि पीपीपी के तहत चलाये जाने वाले ट्रेडों का चयन स्वयं निजी कम्पनियां ही करती है। इस प्रकार की तकनीकी शिक्षा भारत के लिये भविष्य तय करेंगी परन्तु तकनीकी शिक्षा का महत्व व लाभ राष्ट्र को तभी मिलेगा जब छात्र—छात्राओं को सही और उचित एवं अनुभवी अनुदेशकों के देख रेख शिक्षा ग्रहण करेंगे।

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उसराव (मड़ियाहूँ), सबरहद (शाहगंज), सिद्दीकपुर जौनपुर के संस्थानों में अनुदेशकों की संख्या कम है जिससे छात्रों को शिक्षा दे सकें, जिससे विद्यार्थियों सहित देश का भविष्य उज्जवल हो सके। परन्तु वही देखा जाए तो लिपिक और वरिष्ठ लिपिक संख्या अधिक है। इस बिन्दु पर निर्देशालय, महानिर्देशालय एवं टाटा जैसी निजी कम्पनियों को अपनी सक्रियता दिखाते हुए विचार कर अनुभवी अनुदेशकों का चयन कर संस्थान के पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं अतिरिक्त स्टाफ की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये जिससे सरकार के राजस्व का दुरूपयोग न हो सके।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीओ (आरडी) फूलचन्द का निलम्बन आदेश किया निरस्त

    Jaunpur News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीओ (आरडी) फूलचन्द का निलम्बन आदेश किया निरस्त

    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीओ (आरडी) फूलचन्द का निलम्बन आदेश किया निरस्त

    • कहा— आरोप इतने गम्भीर नहीं कि निलम्बन को उचित ठहराया जा सके

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    प्रयागराज/जौनपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जनपद जौनपुर के मुफ्तीगंज ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास डॉ. फूलचन्द कन्नौजिया को निलंबित किए जाने संबंधी 01 जून 2026 के आदेश को निरस्त करते हुए उनकी रिट याचिका स्वीकार कर ली है। न्यायालय ने अपने 02 जुलाई 2026 के निर्णय में कहा कि निलम्बन आदेश में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया इतने गंभीर नहीं हैं कि उसके आधार पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के अंतर्गत बड़ी सजा की कार्यवाही की संभावना बने। ऐसे में निलंबन आदेश विधिसम्मत नहीं ठहराया जा सकता। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कथित लघु कमियां, संतोषजनक उत्तर न देना अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के उल्लंघन जैसे आरोप अपने आप में ऐसे गंभीर आरोप नहीं हैं जिनके आधार पर कर्मचारी को निलंबित किया जाना न्यायोचित माना जाए। इसी आधार पर न्यायालय ने 01 जून 2026 का निलंबन आदेश निरस्त करते हुए याचिका स्वीकार कर ली। उच्च न्यायालय के निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. फूलचंद कन्नौजिया ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, जिला मंत्री देवेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुबास पांडेय, आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, दुर्गेश तिवारी, केके मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाल, विजयभान यादव, रणजीत सिंह, विजय द्विवेदी आदि कर्मचारी नेताओं एवं जनपद के कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस निर्णय को सत्य एवं न्याय की जीत बताया है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: खबर का असर: 24 घण्टे में मिला स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र

    Jaunpur News: खबर का असर: 24 घण्टे में मिला स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र

    • खबर का असर: 24 घण्टे में मिला स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। तेजस टूडे में समाचार प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और छह माह से स्थायी विद्युत विच्छेदन (पीडी) प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहे उपभोक्ता मोहम्मद रहीम को एक ही दिन में सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिया गया। जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने उपभोक्ता मोहम्मद रहीम को कार्यालय बुलाकर स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र सौंपा। लंबे समय से लंबित मामले के निस्तारण पर उपभोक्ता ने राहत की सांस लीं विभागीय सूत्रों के अनुसार, पीडी आवेदन के बाद आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी जेएमटी विभाग तथा संबंधित अवर अभियंता की होती है। बताया गया कि रिपोर्ट समय से तैयार न होने के कारण प्रमाण-पत्र जारी होने में विलंब हुआ। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो कार्य छह माह तक लंबित रहा, वही समाचार प्रकाशित होने के बाद महज 24 घंटे के भीतर कैसे पूरा हो गया। इससे विभागीय कार्यप्रणाली और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सवाल खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों ने अपेक्षा जताई है कि विद्युत विभाग भविष्य में भी इसी तत्परता के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करेगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    Jaunpur News: उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    • उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    • घरेलू सिलेंडर पर अतिरिक्त चार्ज की हो रही वसूली

    तेजस टूडे सं.
    पंकज बिन्द
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से ‘ओवर रेटिंग चार्ज’ वसूला जा रहा है। भारत गैस और इंडेन गैस एजेंसियों के डिलीवरी बॉय निर्धारित मूल्य से 20 से 25 रुपये अधिक मांग रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायतें मिली हैं कि डिलीवरी बॉय अक्सर सिलेंडर का बिल नहीं देते और अतिरिक्त पैसे नकद में मांगते हैं। वे यूपीआई जैसे ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने से भी इनकार करते हैं। नियमानुसार 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की होम डिलीवरी पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता, क्योंकि डिलीवरी चार्ज पहले से ही सिलेंडर के दाम में शामिल होता है। महराजगंज के उपभोक्ता सचिन ने बताया कि भारत गैस सिलेंडर का दाम 1005 रुपये था, लेकिन डिलीवरी वाले ने 1020 रुपये लिए। मना करने पर अगली बार सिलेंडर देर से देने की धमकी दी जाती है। सवंसा के ललित कुमार ने भी इंडेन गैस के लिए निर्धारित मूल्य से 20-25 रुपये अधिक चुकाने की बात कही, जिसे उन्होंने मजबूरी बताया। इस संबंध में बदलापुर के तहसील आपूर्ति अधिकारी अभिनव मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि होम डिलीवरी पूरी तरह निःशुल्क है और कोई भी डिलीवरी बॉय अतिरिक्त पैसा नहीं मांग सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शासनादेश के बावजूद भी नहीं खुला विद्यालय, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप

    Jaunpur News: शासनादेश के बावजूद भी नहीं खुला विद्यालय, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप

    • शासनादेश के बावजूद भी नहीं खुला विद्यालय, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप

    • अभिभावकों ने उठाये गम्भीर सवाल

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। शासन के निर्देशों के बाद जहां अधिकांश विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, वहीं सुरेरी क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर स्थित डालिम्स सनबीम इंग्लिश मीडियम स्कूल पिछले लगभग 10 दिनों से बंद है। इससे करीब 400 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने जुलाई माह की फीस एवं अन्य शुल्क पहले ही जमा करा लिए। साथ ही निर्धारित स्थान से पाठ्य-पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाया गया। उनका यह भी कहना है कि विद्यालय में केवल तीन-चार विषयों में ही एनसीईआरटी की पुस्तकें संचालित की जा रही हैं, जबकि शेष विषयों में विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित अन्य पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने इसकी जांच कर शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रथम कक्षा के छात्र शिवांश मिश्रा ने कहा कि मेरे गांव के सभी दोस्त रोज स्कूल जाते हैं, लेकिन पापा कहते हैं कि मेरा स्कूल अभी खुला नहीं है। वहीं प्रथम कक्षा की छात्रा सृष्टि मिश्रा, द्वितीय कक्षा की प्रियांशी मिश्रा, छठी कक्षा के रुद्र मिश्रा तथा सातवीं कक्षा के अंशु मिश्रा ने भी विद्यालय बंद रहने से पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। अभिभावकों का कहना है कि संस्थान की रामपुर शाखा 24 जून से संचालित हो रही है, जबकि कमरुद्दीनपुर शाखा अब भी बंद है। प्रधानाध्यापक डॉ. रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक प्रशिक्षण के लिए बाहर गए हुए हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यालय सोमवार से नियमित रूप से संचालित होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त विद्यालय पहले जीएस पब्लिक स्कूल के नाम से संचालित होता था। वर्तमान में इसे डालिम्स सनबीम द्वारा अधिग्रहित किया गया है तथा विद्यालय का नाम परिवर्तन कराने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, अभिभावक कृष्ण मिश्रा, सुधु मिश्रा एवं कुंदन मिश्रा का कहना है कि प्रशिक्षण जैसी प्रशासनिक व्यवस्था का असर बच्चों की पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने देने की मांग की है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न

    • आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार शिकायतों के निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष निस्तारण आख्या को भी पढ़कर सुनाया तथा निस्तारण के संबंध में आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में नकारात्मक फीडबैक प्राप्त नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम विभाग एवं पंचायती राज विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आईजीआरएस के प्रकरणों में शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: नरक बनी शेखपुर मोहल्ले की गलियां

    Jaunpur News: नरक बनी शेखपुर मोहल्ले की गलियां

    • नरक बनी शेखपुर मोहल्ले की गलियां

    • जौनपुर में विकास दावों की खुली पोल!

    • ट्रिपल इंजन सरकार में बदहाली की तस्वीर!

    • सड़क सालों से जर्जर, जलजमाव से जनता त्रस्त

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एके जायसवाल
    जौनपुर। ‘कहने को तो जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन धरातल पर विकास का आलम कुछ और ही बयां कर रहा है। नगर पालिका जौनपुर का एक ऐसा मोहल्ला आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, जहाँ के निवासियों को हर दिन नाले और नालियों के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जौनपुर के रोडवेज से कचहरी मार्ग पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पहले कब्रिस्तान पड़ता है। इसी के पास अमर प्रिंटर्स के बोर्ड वाली गली से अंदर जाने वाला रास्ता शेखपुर मोहल्ले की एक गली की तरफ मुड़ता है। यहां की सड़क पिछले कई सालों से इतनी खस्ताहाल और जर्जर है, मानो यहाँ कभी सड़क बनी ही न हो। थोड़ा अंदर बढ़ने पर विकास के दावों की पोल पूरी तरह खुल जाती है। नालियों का गंदा और बजबजाता हुआ पानी सड़कों के ऊपर बह रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात हो या न हो यहां पर हमेशा नाली का पानी सड़क पर बहता है लेकिन बरसात में स्थित और खराब हो जाती है। चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई देता है। समझ नहीं आता कि पैर कहां पर रखकर हम आगे बढ़े। बच्चों के स्कूल जाने के समय अक्सर कपड़े खराब हो जाते है। लोगों को इसी गंदे, संक्रामक पानी के बीच से पैर डुबोकर आना-जाना पड़ता है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यहाँ कभी भी बड़ी महामारी या बीमारियाँ पैर पसार सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन और जौनपुर जिला प्रशासन ने सालों से इस गंभीर समस्या की तरफ आँखें मूंद रखी हैं। स्थानीय जनता इस नरकीय जीवन से छुटकारा पाने के लिए अब प्रशासन से ठोस कदम उठाने की गुहार लगा रही है। देखना यह होगा कि इस ग्राउंड रिपोर्ट के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या नहीं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

    Jaunpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

    • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

    • एसजे पब्लिक स्कूल में सांसद ने पौधरोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री के लम्बी उम्र की कामना की

    तेजस टूडे सं.
    दिलीप कुमार
    थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा कनुवानी में स्थापित एसजे पब्लिक स्कूल के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम केक काटकर पदाधिकारियों ने एक दूसरे को खिलाकर बधाई दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने के साथ 2027 में मुख्यमंत्री व 2029 में प्रधानमंत्री बनने की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि चंदा चोर वोट चोर नौकरी चोरों से पीडीए भाईयों को सावधान रहने की जरूरत है। प्रिया सरोज ने कहा कि भारतरत्न बाबा साहब ने हमें जो संविधान दिया है। उस संविधान को यह लोग बदलकर रूढ़ीवादी, जातिवादी व्यवस्था लाने का प्रयास कर रहे हैं। पीडीए के अर्थ को समझाते हुए सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ कर फेंकने के लिए सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। वहीं 4 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या पर उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। इस कारण सभी को एकजुट होकर पीडीए का साथ देकर वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंक देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनीत यादव बिट्टू, नीरज यादव विधानसभा अध्यक्ष, पंधारी यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामराज राजभर, उपाध्यक्ष भगवती चंद्र सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय दत्त मौर्य, उदय राज यादव फौजी, सेक्टर प्रभारी जेपी पाल, संजय प्रधान, छोटे लाल यादव, फुलेंद्र यादव फौजी, श्याम जी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन मंडल महासचिव ने किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति का हुआ सम्मान

    Jaunpur News: बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति का हुआ सम्मान

    • बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रेहटी बनपुरवा गांव निवासी कीर्ति यादव को बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी के पद पर चयन होने पर त्रिलोचन महादेव बाजार में विनय वर्मा के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। विदित हो कि कीर्ति यादव की शिक्षा-दीक्षा सीएचएस (बीएचयू) से हुआ। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में किया। कीर्ति ने बताया कि उनकी सफलता में उनकी माता सुशीला यादव का सबसे बड़ा योगदान रहा है। साथ ही साथ उनके गुरुजनों एवं भाई और बहन का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। अभी उनका लक्ष्य यूपीएसी परीक्षा पास करने की है जिसके लिए वह बहुत लगन और समर्पण के साथ मेहनत कर रही हैं। कीर्ति यादव की पारिवारिक पृष्ठभूमि बहुत ही साधारण रहा है। उनकी यह उपलब्धि जिले के उन छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें अपने मेहनत के बलबूते साकार करने का हौसला रखते हैं। कीर्ति यादव को जनपद की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा ने अपने आवास पर माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी चंदन सेठ, सुदर्शन मिश्रा, मयंक पटेल, संगम जायसवाल,अशोक यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

    • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरूवार की देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद में जून-2026 तक 5044 सोलर इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण कराया गया है तथा माह जून-2026 में जनपद के सोलर इंस्टालेशन के लक्ष्य 600 के सापेक्ष 780 सोलर इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण किया गया है, जो 130 प्रतिशत है। जनपद जौनपुर को सीएम डैशबोर्ड में ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा बैंक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोलर इंस्टालेशन से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के संबंध में 09 जुलाई 2026 को स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने विद्युत विभाग के खण्ड 2 एवं 4 से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नेट मीटर को कनफिगर करने और लम्बित निरीक्षण का कार्य पूर्ण कराते हुये स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने डिफाल्टर वेण्डर के विरुद्ध आरसी जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सोलर लाभार्थियों से अपील की है कि प्राथमिकता के आधार पर बकाया बिल का भुगतान कर दें ताकि विद्युत विभाग द्वारा निरीक्षण का कार्य पूर्ण कराते हुए यथाशीघ्र अनुदान राशि उपभोक्ताओं के खाते में प्राप्त हो सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा के साथ विद्युत विभाग, बैंक के अधिकारी एवं रजिस्टर्ड सोलर वेण्डर उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र को अधिशासी अभियन्ता बनने पर दी बधाई

    Jaunpur News: उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र को अधिशासी अभियन्ता बनने पर दी बधाई

    • उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र को अधिशासी अभियन्ता बनने पर दी बधाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र कुमार पाठक को अधिशासी अभियन्ता बनने पर बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने श्री पाठक को एक अत्यंत कर्मठ, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं विभाग के प्रति पूर्णतः समर्पित अधिकारी बताया। प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह ने कहा कि श्री पाठक अपने सेवाकाल में सदैव कार्य के प्रति अनुशासन, निष्ठा और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका सरल स्वभाव, मृदुभाषिता तथा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण उन्हें विशेष बनाता है। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पाठक अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक दक्षता से नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा विभाग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह, जौनपुर के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण तिवारी, मीडिया प्रभारी दयाशंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमारी केवट ने सहायक अभियंता, विद्युत प्रेषण खंड द्वितीय जौनपुर भूपेन्द्र कुमार पाठक को अधिशासी अभियंता कि पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    • एसएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। वन महोत्सव अभियान कार्यक्रम एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शालिनी चौरसिया (वन क्षेत्राधिकारी जौनपुर), प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती और बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद स्कूल के छात्रों द्वारा रैली, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वृक्ष की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सम्बन्धित सभी नियमों का विस्तार से वर्णन करते हुए उसके उपयोगिता के बारे में विद्यालय के सभी छात्रों एवं मौजूद शिक्षकों को अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने छोटे-छोटे पौधे प्रधानाचार्या एवं छात्रों को भेंट किया। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के लिये छात्रों को शपथ दिलवायी और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह के सहयोग द्वारा यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने धूमधाम से मनाया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउण्टेंट डे

    Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने धूमधाम से मनाया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउण्टेंट डे

    • लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने धूमधाम से मनाया डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउण्टेंट डे

    • प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के तत्वावधान में बुधवार को एक होटल में चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, चिकित्सकीय एवं व्यावसायिक योगदान के लिए अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन डॉ. वीएस उपाध्याय (सीनियर हार्ट एवं डायबिटीज़ विशेषज्ञ, जौनपुर), अध्यक्ष लायन सतीश चन्द्र गुप्ता (एडवोकेट), रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मनीष कुमार अग्रहरि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीएस उपाध्याय ने कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे सेवक हैं और उनका योगदान समाज के लिए अमूल्य है। उन्होंने लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सतीश चन्द्र गुप्ता (एडवोकेट) ने की। विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मनीष कुमार अग्रहरि उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं क्लब के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव रितेश आर्य,का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एमजेएफ लायन प्रदीप जायसवाल, संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ लायन रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन मनोज जायसवाल, लायन अरुण पांडे, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ डॉ. एस. एल. गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्ञानचंद चित्रवंशी, सीए लायन बिजेंद्र अग्रहरि, सीए अनिमेष गुप्ता, अंकित गुप्ता, लायन अनिमेष अग्रहरि, लायन डॉ. आलोक पालीवाल, लायन राहुल राज मिश्रा, लायन पंकज सिंह, लायन शिम प्रकाश अग्रहरी, लियो संस्थापक अध्यक्ष शशांक अग्रहरि (एडवोकेट), लियो अध्यक्ष दीपक अग्रहरि, लियो सचिव अंकित मोदनलाल तथा लियो कोषाध्यक्ष आफताब आदि उपस्थित रहे। मनीष श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सवंसा में ‘वीबी-जी राम जी’ मिशन शुरू

    Jaunpur News: सवंसा में ‘वीबी-जी राम जी’ मिशन शुरू

    • सवंसा में ‘वीबी-जी राम जी’ मिशन शुरू

    • ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार और आजीविका की गारण्टी

    तेजस टूडे सं.

    पंकज बिन्द

    महराजगंज, जौनपुर। विकसित भारत-गारण्टी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘वीबी-जी राम जी’ का राष्ट्रीय स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार को विकास खंड महराजगंज की ग्राम सभा सवंसा में संपन्न हुआ। यह मिशन 1 जुलाई, 2026 से लागू हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य ‘हर गांव समृद्ध, हर हाथ को काम, हर परिवार का सम्मान’ है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह ‘लवकुश’ और भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि यादवेन्द्र प्रताप सिंह ‘लवकुश’ ने कहा कि वीबी-जी राम जी मिशन प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। अब गांव का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा, क्योंकि सरकार रोजगार की गारंटी दे रही है। मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पलायन रुकेगा। ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मिशन के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा और मनरेगा से जोड़कर स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में टेक्निकल असिस्टेंट निखिलेश यादव ने मिशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इंद्रजीत मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं एवं युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पथरगड्डी उखाड़ने वाले 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    Jaunpur News: पथरगड्डी उखाड़ने वाले 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    • पथरगड्डी उखाड़ने वाले 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे सं.

    बीके सिंह

    जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के चकमहमूद मोहल्ले के निवासी दो लोगों पर सरकारी नापी के बाद की गयी पथरगड्डी उखाड़ने मुकदमा दर्ज किया गया है। मलहद मुहल्ले के निवासी मोहम्मद हनीफ खां के आराजी का बंटवारा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर के न्यायालय से 13 जनवरी 2026 को हो चुका था। जिसके बाद 19 मई 2026 को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पथरगड्डी करवा दिया था। आरोप है कि मोहम्मद हनीफ खान के उस पत्थर गड्डी को चकमहमूदपुर निवासी आजाद खां उर्फ मोहम्मद आजाद पुत्र मुनीर तथा मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्लन पुत्र इब्राहीम ने उखाड़कर फेंक दिए और निशान भी मिटा दिये। विरोध करने पर दोनों ने हनीफ खान को गाली-गलौज दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर मामले की जांच के दौरान 10 जून 2026 को राजस्व टीम ने दोबारा मौके का निरीक्षण किया और पत्थर उखाड़े जाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि आजाद खां उर्फ मोहम्मद आजाद और मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्लन के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

    Jaunpur News: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

    • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे सं.
    तरुण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। ज्ञानस्थली इण्टर कॉलेज, चैनपुर-नगौली (सुजानगंज) के 26वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद दुबे, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी तथा कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आठ छात्र-छात्राओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित छात्रों में कनक तिवारी, मंशा खान, आयुषी द्विवेदी, आयुषी पटेल, सुप्रिया उपाध्याय, प्रियांशी यादव तथा शुभम पटेल सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रूपये 1100 का चेक, स्कूल बैग एवं पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में आयुष गौतम, नायरा यादव, नेहा, अनन्या तिवारी, आयुषी शुक्ला, पुष्कर उपाध्याय, शशि प्रकाश पटेल, आराध्या तिवारी, आराध्या उपाध्याय, श्रद्धा यादव, आर्यन दुबे, अर्पित दुबे, अंकित पटेल और धीरेंद्र पाल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम करने और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुरेश पटेल, पवन तिवारी, मोशीम हसन, धीरज तिवारी, अर्चना उपाध्याय, अनुपमा सिंह, साधना शर्मा सहित विद्यालय परिवार, हजारों अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक संतोष द्विवेदी ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य भावना पाठक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

    • डीएम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने टीडी लॉ कॉलेज एवं टीडी कॉलेज परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक/संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन हम सभी की जिम्मेदारी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं परीक्षा अवधि के दौरान सुचारु रूप से संचालित रहें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई, 2026 को प्रथम पाली में कराया जाएगा। जनपद में परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की सतत एवं प्रभावी निगरानी के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 05 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 08 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की हुई मौत, दूसरा घायल

    Jaunpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की हुई मौत, दूसरा घायल

    • आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की हुई मौत, दूसरा घायल

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में बुधवार की सायं आकाशीय बिजली गिरने से पवन यादव पुत्र सरमु यादव उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक पवन यादव घर से थोड़ी दूर खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था जो घर पर रहकर पिताजी के साथ खेती किसानी का काम करता था। उनकी असमय मृत्यु से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। मृतक पवन के साथ पन्ना लाल यादव निवासी ग्राम मढ़ी बड़खरा भी मौके पर मौजुद थे और वह भी आकाशीय बिजली चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए जिन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार चल रहा है हालत में अब सुधार है तो वहीं लोकापट्टी निवासी शिवलाल राजभर पुत्र घुरहू उम्र 52 अपनी भैंस को पकड़ने के लिए जा रहे थे। वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए जिनका उपचार क्षेत्र के निजी अस्पताल में चल रहा है। पहले से हालत में सुधार है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पहली ही बारिश में डूबा जौनपुर

    Jaunpur News: पहली ही बारिश में डूबा जौनपुर

    • पहली ही बारिश में डूबा जौनपुर

    • 10 मिनट की बरसात ने खोली नगर पालिका परिषद की पोल

    • बरसात पूर्व नालों की सफाई के दावे फेल

    • शहर के प्रमुख मोहल्लों और सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    तेजस टूडे सं.
    सुशील स्वामी
    जौनपुर। मानसून की पहली ही बारिश ने नगर पालिका परिषद, जौनपुर की तैयारियों की कलई खोल दी। महज दस मिनट की बारिश में शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कलेक्ट्रेट, कचहरी, दीवानी न्यायालय परिसर, मियांपुर, ओलंदगंज, लाल दरवाजा, कोतवाली, मीरमस्त, बड़ी मस्जिद, उर्दू बाजार, सिपाह रासमंडल सहित शहर के अनेक मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    पहली ही बारिश में नालियों और नालों का जाम होना इस बात का संकेत है कि बरसात पूर्व सफाई अभियान प्रभावी ढंग से नहीं चलाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा किए गए दावों की हकीकत पहली बारिश ने उजागर कर दी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया और लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई होती तो शहर को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। लोगों ने नगर पालिका परिषद से तत्काल नालों की सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

    शहर में चर्चा रही कि मानो इंद्रदेव ने हल्की बारिश के जरिए ही नगर पालिका को चेतावनी दे दी हो। यदि अभी भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आगामी दिनों की तेज बारिश में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जिला महिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्थाओं से मरीज व नवजात परेशान

    Jaunpur News: जिला महिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्थाओं से मरीज व नवजात परेशान

    • जिला महिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्थाओं से मरीज व नवजात परेशान

    • आईसीयू का एसी कई सप्ताह से खराब होने का आरोप

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा जिला महिला चिकित्सालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े। हालांकि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला महिला चिकित्सालय के आईसीयू (एनआईसीयू) का एयर कंडीशनर पिछले कई सप्ताह से खराब पड़ा है जिससे वहां भर्ती नवजात शिशुओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रसूता वार्ड, विशेषकर सिजेरियन वार्ड में कई पंखे खराब पड़े हैं, जबकि कुछ वार्डों से पंखे गायब हैं। ऐसे भीषण गर्मी के बीच प्रसूताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि वर्तमान में आईसीयू में पांच नवजात शिशु भर्ती हैं, जिनमें नगीना और माधुरी नामक दो शिशुओं का वजन लगभग 900-900 ग्राम बताया जा रहा है। चिकित्सकीय दृष्टि से ऐसे नवजातों को नियंत्रित तापमान एवं पर्याप्त ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। आरोप है कि संसाधनों की कमी के कारण एक ही बेड अथवा एक ही वार्मर/इन्क्यूबेटर में दो-दो नवजातों को रखा जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। अस्पताल में मौजूद एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर दावा किया कि पर्याप्त ऑक्सीजन एवं तापमान नियंत्रण के अभाव में पहले भी नवजातों की मृत्यु होने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त अस्पताल के कई वार्डों एवं शौचालयों में गंदगी होने की भी शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि अस्वच्छ वातावरण के कारण नवजात शिशुओं एवं प्रसूताओं में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इधर शहर में महिला चिकित्सालय से नवजात शिशु चोरी होने की चर्चाएं भी सुनाई पड़ रही हैं। हालांकि इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो इसकी निष्पक्ष एवं गोपनीय जांच कराए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों एवं मरीजों के परिजनों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण कर खराब एसी, पंखों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त कराने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नवजात शिशुओं एवं प्रसूताओं की सुरक्षा एवं बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायंस क्लब सूरज ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

    Jaunpur News: लायंस क्लब सूरज ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

    • लायंस क्लब सूरज ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर सूरज द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुलभूषण कुशवाहा द्वारा जोन चेयरपर्सन डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. रश्मि मौर्य, डॉ. उज्जवला एवं डॉ. शेष मिश्रा को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। डिस्ट्रिक चीफ लाइजनिंग ऑफिसर एमजेएफ मनीष गुप्ता ने मेलविन जॉन्स फाउंडेशन के सदस्य बनने पर एमजेएफ लायन विकास साहू को बधाई दी। मंच पर उपस्थित डिस्ट्रिक डिप्टी गवर्नर लायन प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहता है। स्वाति साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। डॉ. उज्जवला ने स्वस्थ जीवन के लिए सफाई से रहने के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक संतोष मौर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष कुलभूषण कुशवाहा ने कार्यक्रम की भव्यता के लिए सभी सदस्यों की सराहना की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र खत्री ने किया। इस अवसर पर सचिव संतोष साहू बच्चा, कोषाध्यक्ष अमित साहू, त्रिपुंड भास्कर मौर्य, सतीश मौर्य, विशाल यादव, आशीष त्रिपाठी, सरदार मनमोहन सिंह, नसीम अख्तर, आनंद स्वरूप साहू, अजित चौधरी, राहुल सिंह, रोशी सोनकर आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं चिकित्सक: सीएमओ

    Jaunpur News: सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं चिकित्सक: सीएमओ

    • सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं चिकित्सक: सीएमओ

    • लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने 25 डॉक्टरों को किया सम्मानित

    तेजस टूडे ब्यूरो

    शुभांशू जायसवाल

    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर के एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने कहा कि चिकित्सक केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता के जीवंत प्रतीक हैं। समाज के प्रति उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। समाज में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से योगदान दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित करके क्लब ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है। समारोह में आईएमए की अध्यक्षा डॉ. शुभा सिंह, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. रामअवध यादव, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. जीसी सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह, डॉ. वीणा त्रिपाठी, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. मिर्जा मोहम्मद मेहर अब्बास, नीमा के अध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्या, डॉ. आलोक यादव, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. सबा, डॉ. सज्जाद मेहदी, डॉ. श्रवण यादव, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. रश्मि मौर्य, डॉ. नरेन्द्र यादव, डॉ. पूजा यादव सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। क्लब की ओर से सभी चिकित्सकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू ने की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। संचालन क्लब के सचिव नवीन मिश्रा ने किया, जबकि सह-संचालन प्रज्ञा जी ने किया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रतिमा गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष देवेश गुप्ता, एमजेएफ दीपक चिटकारिया, धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, धीरज गुप्ता, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गर्वनर प्रतिमा गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष साहू, गणेश गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, अनिल अग्रहरि, ओमित साहू, खुशबू जायसवाल, संयोजक गौरव श्रीवास्तव, मुकेश मौर्य, लायंस क्लब मेन के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य मुस्तफा शम्सी आदि उपस्थित रहे। अंत में क्लब के कोषाध्यक्ष ऋषिदेव ने आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सिपाह में लाइन स्टाफ को दिलाई गई सुरक्षा शपथ

    Jaunpur News: 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सिपाह में लाइन स्टाफ को दिलाई गई सुरक्षा शपथ

    • 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सिपाह में लाइन स्टाफ को दिलाई गई सुरक्षा शपथ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिपाह पर अवर अभियंता हरिनंदन राय की उपस्थिति में समस्त कुशल एवं अकुशल लाइन स्टाफ को विद्युत सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा। अवर अभियंता हरिनंदन राय ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण कई लाइन स्टाफ अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे हादसों से बचाव के लिए प्रत्येक कर्मचारी का सुरक्षा मानकों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य से पहले सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। शपथ के दौरान कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि बिना लाइन क्लियर, परमिट तथा आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित किए कोई कार्य प्रारंभ नहीं करेंगे। साथ ही हेलमेट, इंसुलेटेड दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट, सेफ्टी शूज सहित सभी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे, किसी भी प्रकार का जोखिमपूर्ण कार्य नहीं करेंगे तथा अपने सहकर्मियों को भी सुरक्षित कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। कर्मचारियों ने ‘सुरक्षा पहले, कार्य बाद में’ के सिद्धांत का सदैव पालन करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अवर अभियंता हरिनंदन राय, एसएसओ हेमंत मौर्य, अमृतलाल यादव, प्रवीण कुमार सिंह, सतीश पाल, विपिन कुमार मौर्य, सरोज मौर्य, विनय कुमार सिंह, भीम मौर्य सहित अन्य विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अपराधी अपना रवैया बदल लें, वरना बख्शे नहीं जायेंगे: मिथिलेश तिवारी

    Jaunpur News: अपराधी अपना रवैया बदल लें, वरना बख्शे नहीं जायेंगे: मिथिलेश तिवारी

    • अपराधी अपना रवैया बदल लें, वरना बख्शे नहीं जायेंगे: मिथिलेश तिवारी

    • कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा: थानाध्यक्ष

    तेजस टूडे सं.
    रमेश यादव
    जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में जफराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश तिवारी लगातार क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। इस कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा उन्हें अपने आचरण में सुधार करना होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। सरकार द्वारा मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करें। क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के कारण अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। थाना प्रभारी स्वयं भी नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिकों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी भय के जीवन यापन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्रीय नागरिकों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली और सक्रियता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बीएसए ने किया निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मध्यान्ह भोजन

    Jaunpur News: बीएसए ने किया निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मध्यान्ह भोजन

    • बीएसए ने किया निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर चखा मध्यान्ह भोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो

    जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने मंगलवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कोठवार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, जैसे आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास तथा मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने जुलाई माह से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान, शत-प्रतिशत नामांकन, स्वच्छता पखवाड़ा तथा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय में चार नए बच्चों का नामांकन कराया गया। इस अवसर पर नवीन प्रवेशी बच्चों को पुस्तकें, कॉपी, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। बीएसए ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करना भी विद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय के स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण, बेहतर भौतिक सुविधाओं, आईसीटी आधारित शिक्षण व्यवस्था तथा बच्चों की संतोषजनक उपस्थिति की सराहना करते हुए शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नामांकन अभियान को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव, डीसी निर्माण हसन रजा व डीसी सतेंद्र गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, दी आर्थिक सहायता

    Jaunpur News: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, दी आर्थिक सहायता

    • पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, दी आर्थिक सहायता

    तेजस टूडे सं.
    केएस यादव
    जफराबाद, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह ने काजीआह्मदनुर नावघाट जफराबाद पहुंचकर चार वर्षीय मासूम लक्ष्मी की हत्या से शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि 28 जून 2026 को जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान द्वारपूजा से लक्ष्मी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि साहबलाल नामक आरोपी उसे झाड़ियों में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता के पिता सत्तन निषाद को सांत्वना देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने 11,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा समाज व्यथित है और दोषी को कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, सर्वेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: किशोरी के साथ दरिंदे ने किया दुराचार, गिरफ्तार

    Jaunpur News: किशोरी के साथ दरिंदे ने किया दुराचार, गिरफ्तार

    • किशोरी के साथ दरिंदे ने किया दुराचार, गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    बीके सिंह
    सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने अपने रिश्ते में चचेरी 12 वर्षीया बहन के साथ दुराचार किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक द्वारा किये गए इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया। उक्त किशोरी की माँ अपने मायके गयी थी। जिसका फायदा उठाते हुए कलियुगी चचरे भाई अपनी मासूम बहन के पास गया। उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद किशोरी ने मोबाइल से फोन करके अपने माँ को घटना की जानकारी दिया। यह जानकारी होते ही माँ स्तब्ध हो गयी। उसने 112 नम्बर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी व चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मय फोर्स गांव में पहुंच गए। पीड़िता से पूछताछ किया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि बुधवार को पिता ने उक्त युवक के विरुद्ध तहरीर दिया। आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस व वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 3 जुलाई को

    Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस व वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 3 जुलाई को

    • श्री महाकाली माता मन्दिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस व वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 3 जुलाई को

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज नगर के श्री महाकाली माता मंदिर का 13 वां पुनर्स्थापना दिवस एवं वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का आयोजन 3 और 4 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जाएगा। श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के अनुसार 3 जुलाई को सुबह 9 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 4 जुलाई को रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत दोपहर 2 बजे से प्रसाद वितरण तथा शाम 4 बजे से भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति की तरफ से उपस्थित लोगों में मयाशंकर यादव, विनोद अग्रहरि, सभासद सिकंदर साहू, नीरज मिश्रा, सूरजमल सेठ, मनोज जायसवाल पत्रकार आदि मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन, मरीजों में बांटे फल

    Jaunpur News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन, मरीजों में बांटे फल

    • सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन, मरीजों में बांटे फल

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को शाहगंज विधान सभा 365 सपा नगर शाहगंज में उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी के नेतृत्व में सपा नगर कमेटी ने होटल अवध प्लाजा में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को सेवा और जनसरोकार से जोड़ते हुए मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी सोच और जनकल्याणकारी नीतियां कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती हैं। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव उर्फ गल्लू, पूर्व सभासद मकसूद हसन, जसीम खान, सभासद प्रतिनिधि अखिलेश यादव, सुहेल आज़मी चुन्नू भाई, मनोज अग्रहरि, शेखर साहू, सभासद फैजान सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक संजय को दी गई विदाई

    Jaunpur News: सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक संजय को दी गई विदाई

    • सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक संजय को दी गई विदाई

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। तहसील लेखपाल संघ के तत्वावधान में राजस्व निरीक्षक संजय राय के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सौरभ कुमार ने किया। संचालन विकास केसरवानी ने किया। समारोह में वक्ताओं ने संजय राय के लम्बे प्रशासनिक कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। समारोह के विशिष्ट अतिथि सदर तहसीलदार आशीष सिंह रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिला मंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व तहसील अध्यक्ष सनंदन भट्ट, पवन सिंह, ऋतुराज चौधरी, श्याम सुंदर यादव, बृजकिशोर यादव, प्रीति सिंह, नीतू सिंह, तनु प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष ई. विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को स्मृति-चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ईओ ने सफाई, जलनिकासी और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा

    Jaunpur News: ईओ ने सफाई, जलनिकासी और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा

    • ईओ ने सफाई, जलनिकासी और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। नगर पालिका परिषद शाहगंज की नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था, जलनिकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाएगा और आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर विकास से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को गति दी जाएगी। पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उन्होंने विस्तार से उत्तर देते हुए नगर के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ

    Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ

    • संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम द्वारा टीबी चिकित्सालय परिसर जौनपुर से संचारी शपथ के उपरांत अंतर्विभागीय रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। संचारी रैली स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका परिषद जौनपुर, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना विभाग आदि के अंतर्विभागीय सहयोग एवं समन्वय से टीबी चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी तिराहा तक जाकर पुनः टी बी चिकित्सालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में संचारी रोग जागरूकता नारे लगाए गए, संचारी रोग जागरूकता ऑडियो क्लिप के माध्यम से माईकिंग की गई साथ ही गाड़ियों पर बैनर लगवाया गया एवं जनसमुदाय में पोस्टर, पैम्फलेट वितरण कार्य भी कराया गया। संचारी अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, सिंचाई, उद्यान आदि विभागों के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से चलाया जाएगा, जिसमें साफ-सफाई, जल निकासी, झाड़ियों की कटाई, कूड़ा कचरा निस्तारण, हैंड पंपों का मरम्मत, शूकर पालकों, किसानों को पशु जन्य, चूहे, छछूंदर से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता, स्कूलों में गोष्ठी, रैली के माध्यम से छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाना, वार्डों एवं ग्रामों में फॉगिंग, एंटी लार्वा रसायन स्प्रे, जन जागरूकता आदि कार्य कराए जाएंगे एवं दस्तक अभियान (दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक) के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग की आशा आंगनवाड़ी द्वारा घर घर भ्रमण के माध्यम से लक्षण युक्त व्यक्तियों जैसे बुखार, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि के मरीजों को चिन्हित कराकर उनका जांच उपचार किया जायेगा। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. देवेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. निशा, कृषि विभाग से डॉ. वीपी सिंह, नोडल अधिकारी वीबीडी डा. अरुण कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, डीसीपीएम खुबैब रजा, अर्बन कॉर्डिनेटर प्रवीण पाठक, मलेरिया फाइलेरिया कार्यालय से सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, सुजीत प्रभाकर एवं समस्त स्टॉफ, टीबी चिकित्सालय कार्यालय से सुशील अग्रहरि, सलिल यादव एवं अन्य स्टॉफ, सफाई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 111 पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

    Jaunpur News: 111 पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

    • 111 पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

    • सपाजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। पीडीए के महानायक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वाँ जन्मदिन समाजवादी पार्टी द्वारा नगर स्थित मंगलम लॉन में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 11 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा 111 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने प्रेम, दया और अपनापन के माध्यम से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के आह्वान पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जनपद के प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे तथा श्री अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना करेंगे। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद, रमापति यादव, महावीर यादव, डॉ. शिवजीत यादव, संदीप यादव, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर, महेंद्र यादव नेपाल, राजेन्द्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, भूपेश पाण्डेय, कलीम अहमद, इरशाद मंसूरी, प्रदेश सचिवगण राजेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, कर्मानंद यादव, जयहिंद यादव, गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, दीनानाथ सिंह, रत्नाकर चौबे, रुखसार अहमद, कमल आज़मी, दीपक जायसवाल, रामकेश बिंद राहुल त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, रामजतन यादव, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, मनोज मौर्य, श्यामनारायण बिंद, प्रमोद यादव जफराबाद, डॉ. जंगबहादुर यादव, श्रवण जायसवाल, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, डॉ. अमित यादव, डॉ. शबनम नाज़, संदीप यदुवंशी, सुनील वासुदेव, दिनेश यादव फौजी, सुहैल अंसारी, रवि यादव, चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र सोनकर, रामजतन यादव, नंदलाल यादव, रामू मौर्य, राम अकबाल यादव आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक व महिला की हुई मौत

    Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक व महिला की हुई मौत

    • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक व महिला की हुई मौत

    तेजस टूडे सं.
    डाॅ. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास बुधवार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गंगोली गांव निवासी गौरव वर्मा (20) पुत्र सियाराम वर्मा तथा करनपुर, लंभुआ सुलतानपुर निवासी नेहा वर्मा (24) पुत्री संतराम वर्मा एक ही बाइक से शाहगंज की ओर जा रहे थे। पिपरौल गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गौरव वर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नेहा वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को अन्त्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रोटरी क्लब ने निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

    Jaunpur News: रोटरी क्लब ने निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

    • रोटरी क्लब ने निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

    • 200 बच्चों की मुस्कान को मिली नई सुरक्षा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। बच्चों की स्वस्थ मुस्कान और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा बुधवार को जाफराबाद स्थित चंद्रेज सिंह चिल्ड्रेन अकादमी में रोटरी चिल्ड्रन्स डेंटल कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस निःशुल्क शिविर में लगभग 200 बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें मौखिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिया गया। शिविर में वरिष्ठ दंत चिकित्सक रोटेरियन डॉ. अच्युतानंद कौशिक एवं डॉ. अमृता टंडन ने बच्चों के दांतों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों की नियमित देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व तथा दंत रोगों से बचाव के सरल उपायों की जानकारी दी। चिकित्सकों ने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हुए बताया कि स्वस्थ दांत ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव हैं। रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष रोटेरियन शिवांशु श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाई जाएगी। क्लब के सचिव रोटेरियन संदीप सेठ ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना के कारण यह आयोजन बच्चों के लिए बेहद लाभदायक और प्रेरणादायक साबित हुआ। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्याम बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, रविकान्त जायसवाल, कृष्णकुमार मिश्र, नवीन सिंह, अनिल गुप्ता, श्याम वर्मा, विवेक सेठी, आरएन सिंह, संजय सेठ, दुर्गेश तिवारी, जावा राजेश, शम्स अब्बास, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष संध्या सिंह, सचिव रंजना शुक्ला, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की बाइक पुलिया से टकराई, घायल

    Jaunpur News: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की बाइक पुलिया से टकराई, घायल

    • रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की बाइक पुलिया से टकराई, घायल

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज रेलवे फाटक के समीप बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा। हादसे की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मोहन पटेल (26) पुत्र राममूरत पटेल, निवासी ग्राम खडवा, थाना बरसठी के रूप में हुई है। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजवाई जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के चेहरे, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है।मोहन पटेल जैसे ही सुखलालगंज रेलवे फाटक क्रॉस कर पुल के समीप पहुंचा, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पुलिया से टकरा गई। सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने उसके घर जाकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: यशवंत साहू नगर अध्यक्ष व चन्दन जायसवाल बने महामंत्री

    Jaunpur News: यशवंत साहू नगर अध्यक्ष व चन्दन जायसवाल बने महामंत्री

    • यशवंत साहू नगर अध्यक्ष व चन्दन जायसवाल बने महामंत्री

    • युवा व्यापार मण्डल टीम की हुई घोषणा

    तेजस टूडे सं.
    संजय शुक्ल
    जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की एक आवश्यक बैठक शहर स्थित एक होटल में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। नगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और व्यापारीबंधुओं का स्वागत करते हुए युवा नगर अध्यक्ष के पद पर सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू और प्रतिष्ठित व्यवसायी चन्दन जायसवाल को नगर युवा महामंत्री के नाम की घोषणा किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने युवा नगर अध्यक्ष और युवा नगर महामंत्री को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम नये युवा जोश के साथ कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए उसके समस्याओं के निवारण में अपनी सम्पूर्ण ताकत लगाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने नई युवा टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि अध्यक्ष व महामंत्री दोनों मिलकर नगर युवा टीम की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द से जल्द करेंगे। बैठक को पूर्व प्रदेश पदाधिकारी आशीष गुप्ता, जिला संरक्षकगण राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बूलाल सोनकर, नरेन्द्र जायसवाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष विमल भोजवाल, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, रोशी सोनकर बॉबी, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, हरेराम केसरवानी, प्रदीप साहू, सतीश अग्रहरि, संतोष साहू, राजकुमार सेठ, संजय केडिया, डीके अग्रवाल, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरि, राकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू ने किया। आभार नगर युवा महामंत्री चन्दन जायसवाल ने व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    Jaunpur News: डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    • डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    • सैकड़ों मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार को यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर तथा हड्डियों की मजबूती की जांच के लिये बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट कराया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की लम्बी कतारें देखने को मिलीं। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अवनीश कुमार सिंह (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थो) ने मरीजों की जांच कर उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमन्दों को निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि कई बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के होती हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित में भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर को सफल बनाने में चंदन, पवन, अरुण, अलीम, अंकित, अभिषेक, रवि, विशाल और अमित सहित महिला स्टाफ में ज्योति, पूर्णिमा, प्रीति, शिक्षा, कामनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग से शिविर का सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित संचालन किया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: आढ़ती की दुकान से हौसलाबुलन्द चोरों ने सप्ताह में दूसरी बार की चोरी

    Jaunpur News: आढ़ती की दुकान से हौसलाबुलन्द चोरों ने सप्ताह में दूसरी बार की चोरी

    • आढ़ती की दुकान से हौसलाबुलन्द चोरों ने सप्ताह में दूसरी बार की चोरी

    • नवीन सब्जी मण्डी में लगातार चोरियों से व्यापारियों में दहशत

    तेजस टूडे सं.

    बिपिन सैनी

    चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित नवीन सब्जी मण्डी में चोरों का आतंक अब इतना बढ़ गया है कि चोरों ने 20 दिन के अंदर मण्डी में आढ़त की चार दुकानों को निशाना बनाते हुए कहीं से नगदी तो कहीं से हजारों रूपये मूल्य के सब्जियों की पेटी लेकर चम्पत हो गये। बीते मंगलवार रात हौसलाबुलंद चोरों ने एक सब्जियों की आढ़त की एक दुकान के अंदर पुनः निशाना बनाते हुए दुकान की घेरेबंदी कर लगाए गए बांस के टटरे को काटकर पांच पेटी शिमला मिर्च उठा ले गए। दुकान स्वामी नगर कोतवाली क्षेत्र के आराजी सुक्खीपुर निवासी अशोक सोनकर बुधवार की भोर अपनी आढ़त पर पहुंचे तो पुनः चोरी हुआ देख भयजदा हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। बीते 26 जून को भी अशोक सोनकर की दुकान से ही चोर चार पेटी शिमला मिर्च उठा ले गए थे। उसी दिन बेगमगंज निवासी आशीष सोनकर की आढ़त का भी ताला तोड़कर चोरों ने एक बोरी लहसून व एक बोरी अदरक पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं 12 जून को शहर के गोपालापुर निवासी मनोज मौर्य की दुकान की दीवार में सेंध काटकर 41 हजार नगद चोर उठा ले गए थे। नवीन मण्डी में लगातार चोरियों से व्यापारियों में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके सिंह ने कहा कि पीड़ित थाने नहीं आया था। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अण्डर-14 जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट वन-डे कप का हुआ फाइJaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर

    Jaunpur News: अण्डर-14 जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट वन-डे कप का हुआ फाइJaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर

    • अण्डर-14 जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट वन-डे कप का हुआ फाइJaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर

    • धूमधाम से मनाया गया जन्मदिननल

    • विहान सुपरकिंग ने सत्यम होटल को हराकर बना चैम्पियन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मैदान पर अण्डर-14 जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट वन-डे कप फाइनल मुकाबला सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला विहान सुपरकिंग और सत्यम होटल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विहान सुपरकिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 360 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। जिसमें पीयूष सोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 17 छक्कों की मदद से 82 गेंद पर 151 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टीम कैप्टन अनीश निषाद ने 10 चौकों और 11 छक्कों की मदद से महज 90 बालों पर 135 रन बनाया। इस सीरीज में अनीश ने लगातार चौथा शतक जड़ा। सत्यम होटल टीम के गेंदबाज आराध्य ओझा ने 2 विकेट अपने नाम किया। जवाब में उतरी सत्यम होटल टीम की तरफ से अनूप यादव ने 12 चौके और 8 छक्कों की मदद से सिर्फ 60 गेदों पर 118 रन बनाया। शिवम मिश्रा ने 39 गेंद पर 71 रन बनाये और हामिद ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं आकाश तरे 3 और सत्यम यादव ने 2 विकेट लिया। यह फाइनल मैच विहान सुपरकिंग ने 5 रनों से सत्यम होटल को हराकर चैम्पियन बना। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने विहान सुपरकिंग के पीयूष सोनी को मैन आफ द मैच देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने और भारतीय टीम में खेलेने के लिये प्रेरित किया। कहा कि भविष्य में कभी भी किसी भी चीज की जरूरत हो, मैं आपके सहयोग के लिये हमेशा तत्पर रहूंगा। विशिष्ट अतिथि निखिलेश सिंह और संरक्षक प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कमेंटेटर तालिब, बृजेश व राजू रहे। इस अवसर पर कोच गुलाब निषाद, विजय गुप्ता, अभय सिंह, किरमानी जी, पंकज निषाद घंटी, संजय यादव, सर्टी सिंह, विवेक सिंह, प्रमोद यादव, इरशाद अहमद, शिवबाबू सेठ, प्रताप सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, अखिलेश निषाद, कलेन्दर बिन्द, विश्वजीत सिंह, अशफाक अहमद, अवनीश राय आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

    Jaunpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

    • सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

    • कुटिया के बच्चों ने पौधरोपण कर लोगों को किया जागरूक

    • समाज में ऐसा कार्य करें जो आने वाले दिनों में लोगों के लिये प्रेरणा बन जाय: ऋषि यादव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान कुटिया के बच्चों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया। वर्तमान प्रदूषित वातावरण को देखते हुये समाजवादी कुटिया के बच्चों ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर प्रांगण में वृहद रूप से पौधरोपण किया। साथ ही समाज को संदेश देते हुए अपील किया कि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि अवसरों पर पौधरोपण करके प्रकृति को सहयोग प्रदान करें। उक्त आयोजन धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया में हुआ जहां कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बच्चों के साथ पौधरोपण करके केक काटा और बच्चों को केक खिलाते हुए कहा कि समाज में ऐसा कार्य करना चाहिये जो आने वाले दिनों में लोगों के लिये प्रेरणा बन जाय। श्री ऋषि यादव ने आगे बताया कि इस कुटिया की स्थापना मार्च 2020 में तब हुआ जब कोरोना जैसी महामारी को देखते हुये लॉकडाउन लगा दिया गया था। तभी से गांव सहित आस-पास के क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार दूध, फल, बिस्कुट सहित पठन-पाठन का सामग्री निरन्तर दी जा रही है। इस अवसर पर समाजवादी कुटिया के शिक्षक उमाशंकर यादव, देवीचरण जी, रमाशंकर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    • अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में लंबित एवं महत्वपूर्ण अभियोजन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, भू-माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर प्रकृति के मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जा सके। उन्होंने सभी शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में पूरी तैयारी एवं समुचित साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पक्ष प्रस्तुत करें तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस एवं अभियोजन विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो तथा कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: कार की मालवाहक वाहन से हुई टक्कर, 4 जख्मी

    Jaunpur News: कार की मालवाहक वाहन से हुई टक्कर, 4 जख्मी

    • कार की मालवाहक वाहन से हुई टक्कर, 4 जख्मी

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। वाराणसी–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादशाही मनेछा स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को एक एर्टिगा कार और मालवाहक पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप पलटकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार जौनपुर निवासी सोनू (17), समीर (18) और गाजी (21) आजमगढ़ जनपद के माहुल क्षेत्र में आयोजित मोहर्रम के मातमी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एर्टिगा कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाराणसी के फूलपुर निवासी हरिशंकर यादव (48), पुत्र श्यामराज, पिकअप में सोनपापड़ी के डिब्बे लेकर शाहगंज की ओर जा रहे थे। बादशाही मनेछा के समीप दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एर्टिगा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक तथा पिकअप चालक घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 5 विद्यालयों का करें निरीक्षण: डीएम

    Jaunpur News: सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 5 विद्यालयों का करें निरीक्षण: डीएम

    • सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 5 विद्यालयों का करें निरीक्षण: डीएम

    • जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम पाँच विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मध्यान्ह भोजन एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन के साथ बच्चों को मौसमी फल भी उपलब्ध कराया जाए। विद्यालयों में ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की संख्या कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ। जिलाधिकारी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। जिन विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं है, उनकी सूची तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके। जिलाधिकारी ने सभी बीईओ एवं एआरपी से संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्यों एवं विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के प्रेरणा स्रोत बनें, क्योंकि आज के बच्चे ही भविष्य के राष्ट्रनिर्माता हैं। बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, कंटेंट मॉनिटरिंग एवं स्क्रीन टाइम लिमिट के प्रति जागरूक किया जाए। शिक्षक इस विषय में बच्चों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही छात्रों को गुड टच एवं बैड टच, फायर सेफ्टी, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जाए। बच्चों को अपरिचित व्यक्तियों से सावधानी बरतने तथा किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य संबंधी निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी छह माह के भीतर सभी परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की नेत्र जांच कराई जाए। मेडिकल स्टाफ की देखरेख में पेट के कृमिनाशन हेतु एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराई जाए, शत-प्रतिशत पोलियो टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा यदि किसी बच्चे में पोषण संबंधी कमी अथवा क्षय रोग (टीबी) के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए। इन सभी बिंदुओं पर अगली बैठक में विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 01 तारीख तक उपलब्ध कराया जाए तथा सफाई कर्मियों द्वारा समयबद्ध एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों का भुगतान उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गंगाराम गौतम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हुई मौत, चालक फरार

    Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हुई मौत, चालक फरार

    • ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हुई मौत, चालक फरार

    • बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

    • आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे चालक को पीटा

    तेजस टूडे सं.
    डाॅ. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में सोमवार रात मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कर रहे दूसरे ट्रैक्टर के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एकडला गांव निवासी सीताराम बिंद (65) सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे रामनगर बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। कटघर गांव के पास मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह साइकिल समेत गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मूरता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा राम आशीष गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है, जबकि छोटा बेटा अनिल मजदूरी करता है।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कर रहे दूसरे ट्रैक्टर के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बेटे राम आशीष की तहरीर पर सुइथाकला गांव निवासी चालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

    विद्यालय में हुई शोकसभा
    शिक्षामित्र के पिता की मौत की खबर के बाद विद्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उपस्थित शिक्षकों, रसोइयों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयन्ती

    Jaunpur News: व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयन्ती

    • व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयन्ती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सोमवार की सायं जनपद में महान राष्ट्रभक्त और दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य कर विभाग जौनपुर द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ.प्र. गिरीश चन्द्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंत्री जी, जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और उनके महान कृत्यों को याद किया गया। समारोह की शुरुआत में विभाग की ओर से उपायुक्त अक्षय लाल ने सभी आगंतुकों और अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार, जनपद के आर्थिक विकास में बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न श्रेणियों के 08 बड़े करदाताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह को याद करते हुए व्यापारियों की भूमिका के साथ उनके हितों तथा सुरक्षा आदि विन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। समारोह के दौरान संस्कृति विभाग की ओर से राहुल पाठक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त राज्य कर वरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान विभाग की तरफ से अक्षय लाल, सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्य कर उपायुक्त राज्य कर, रजनेश कुमार उपायुक्त राज्य कर, वरूण त्रिपाठी, उपायुक्त राज्य कर, सर्वेष चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, अतुल कुमार, सहायक आयुक्त, राहुल राय, सहायक आयुक्त, रामनिवास पाण्डेय व समस्त राज्य कर अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों, दिनेश टण्डन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर, अनिल सिंह, श्याम सिंह, राधेरमण जायसवाल, श्रवण कुमार जायसवाल, विनीत सेठ, सोहनलाल स्वर्णकार, नन्हेलाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्र व समाज के कल्याण में व्यापारियों की सहभागिता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने अवार्ड नाइट सेरेमनी का किया आयोजन

    Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने अवार्ड नाइट सेरेमनी का किया आयोजन

    • लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने अवार्ड नाइट सेरेमनी का किया आयोजन

    • एमजेएफ, पूर्व अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का किया गया सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा सत्र 2025-26 के अंतिम दिनों में अवार्ड नाइट सेरेमनी का आयोजन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा. अर्पण धर दुबे (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) तथा विशिष्ट अतिथि वंदना दुबे (मंडल की प्रथम महिला) द्वारा मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्ष डा. राजेश मौर्या ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष पर्यंत दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रीजन चेयरपर्सन प्रतिमा गुप्ता तथा जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान देने की श्रृंखला में सर्वप्रथम क्लब में मौजूद एमजेएफ सदस्यों का सम्मान किया गया। एमजेएफ सदस्य के रूप में उपस्थित डॉ. जीसी सिंह, सुलोचना सिंह, दीपक चिटकारिया, मनीष गुप्ता, संजीव गुप्ता, जागेश्वर केसरवानी, सुधा मौर्या का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभागार में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष के रूप में डा. जीसी सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका, जागेश्वर केसरवानी, दीपक चिटकारिया, अरविन्द बैंकर, वीरेन्द्र सिंह, संतोष साहू, मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, देवेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, धनंजय पाठक, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को भी माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष एवं क्लब की प्रथम महिला डा. रश्मि मौर्या द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को पूरे सत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष नूपुर सिंह द्वारा निर्धारित समय पर ड्यूज़ जमा करने वाले सदस्यों को गुड पे मास्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा. अर्पण धर दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से सदस्यों के बीच भावनात्मक जुड़ाव होता है, जो किसी भी संगठन की पहली शर्त है। विशिष्ट अतिथि वंदना दुबे ने भी क्लब द्वारा पूरे सत्र में किए गए सेवा कार्यों तथा कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने किया। धन्यवाद व आभार कार्यक्रम सचिव खुशबू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में हसनैन कमर दीपू, गौरव श्रीवास्तव, नवीन मिश्रा, डा. सरला गुप्ता, अनुराग सिंह, अनिल पांडे, अरुणा पांडे, संजय साहू, अनिल अग्रहरि, राजेश साहू, मंगला साहू, मोहम्मद तौफीक, डा. नरेंद्र यादव, डा. पूजा यादव, सुनील जायसवाल, मनोज जायसवाल, त्रिलोकी नाथ मौर्य, राजेश साहू, ओमित साहू, धर्मेंद्र जायसवाल, सोनी जायसवाल, मुकेश मौर्या, नंदिनी मौर्या, लक्ष्मी नारायण साहू, रोली साहू, सुनील गुप्ता, रोशनी साहू, अनिल गुप्ता, श्वेता गुप्ता, शशिलता अग्रहरि, सीमा गुप्ता, रीता केसरवानी, प्रज्ञा मिश्रा, निधि गुप्ता, प्रियंका गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी…’

    Jaunpur News: ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी…’

    • ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी…’

    • इसी ध्येय के साथ दिव्यांशु के पहले रक्तदान से मरीज को मिली जिन्दगी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। ‘एक छोटी सी कोशिश मगर किसी के लिये पूरी जिन्दगी।’ इसी ध्येय को लेकर दिव्यांशु अस्थाना जैसे युवा की सोच, ऊर्जा एवं दृष्टिकोण बहुत मायने रखते हैं। इस सोच को लेकर उन्होंने अब तक के जीवन काल में पहली बार रक्तदान किया। गत दिवस एक न्यूज चैनल के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया। साथ ही यह भी महसूस किया कि पहली बार में आम तौर पर सुई (नीडल) को लेकर थोड़ी घबराहट होती है लेकिन प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह अहसास पूरी तरह से यह सोचकर सामान्य एवं दर्द मुक्त हो जाता है और मन में अनोखी खुशी एवं सुकून होता है कि मेरा दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमन्द मरीज की जान बचाने में काम आयेगा।

    लगभग 23 वर्षीय दिव्यांशु अस्थाना की खुशी उस समय हिमालय चोटी जैसी बड़ी हो गयी जब उनको यह पता चला कि उनका दिया हुआ रक्त एक महिला मरीज के काम आ गया। अपनी इस खुशी को बयां करने के लिये उनके पास कोई शब्द नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि मुझे पहली बार रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो सार्थक हो गया। सच कहूं तो शुरुआत में मन में थोड़ी झिझक एवं डर था लेकिन मेरे पिता संजय अस्थाना ने मुझे इसके लिये प्रेरित किया। बचपन से उन्हें ऐसे नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देखा है। उन्हीं से मैंने सीखा कि इंसानियत केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से दिखायी जाती है। आज जब मैंने रक्तदान किया तो मुझे गर्व के साथ एक अलग ही आत्मिक संतोष भी महसूस हुआ। रक्तदान केवल खून देना नहीं है, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन की नयी उम्मीद देना है। उनका मानना है कि “रक्तदान महादान है, क्योंकि आपके कुछ मिनट किसी के पूरे जीवन की वजह बन सकते हैं।”

    बता दें कि दिव्यांशु अस्थाना नगर के खासनपुर मोहल्ले के निवासी पत्रकार संजय अस्थाना के पुत्र हैं जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से आर्टिकल में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संस्थान में अध्ययनरत हैं। हालांकि सार्वजनिक मंचों पर उनका कोई राजनीतिक, सामाजिक या ऐतिहासिक रिकार्ड नहीं है लेकिन जौनपुर के विकास और यहां के उज्ज्वल भविष्य के लिये उनके व्यक्तिगत विचार स्थानीय स्तर पर सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। जौनपुर की प्रगति के लिये शिक्षा, रोजगार, सांस्कृतिक उत्थान जैसे मुद्दों पर उनके विचार सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

    अवकाशप्राप्त आरपीएफ अधिकारी के भयोहू को मिला लाभ
    अपने अब तक के जीवन काल में पहली बार रक्तदान करने वाले युवा दिव्यांशु का रक्त उस महिला मरीज के काम आया जो घर के बाहर काम करने के दौरान घर के ही ट्रैक्टर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। बता दें कि उक्त मरीज बदलापुर क्षेत्र के सराय त्रिलोकी की निवासी है। उनके अभिभावक आरपीएफ मुम्बई सेण्ट्रल से अवकाशप्राप्त अधिकारी हैं। उक्त महिला के घायल होने के बाद परिजन नगर के नईगंज में स्थित एक निजी अस्पताल लाये जहां डाक्टर ने एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता बतायी, क्योंकि घायल होने के बाद रक्त बहने से उक्त महिला काफी कमजोर हो गयी थी। फिलहाल आरपीएफ अधिकारी ने अपने एक रिश्तेदार से कहा तो उन्होंने नगर के एक पत्रकार से सम्पर्क किया। पत्रकार ने अपने एक साथी से चर्चा किया तो गत दिवस आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर दिव्यांशु अस्थाना द्वारा दिया गया रक्त काम आ गया।

    दिव्यांशु के पिता 24 बार कर चुके हैं रक्तदान
    बता दें कि होनहार दिव्यांशु अस्थाना पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का छात्र है जिनके पिता संजय अस्थाना मूल रूप से धर्मापुर क्षेत्र के कादीपुर पौना के निवासी हैं जो पिछले कई वर्षों से नगर के खासनपुर मोहल्ले में रहते हैं। दिव्यांशु की माता वन्दना अस्थाना सरस्वती शिशु मन्दिर बारीनाथ में शिक्षिका हैं। बताते चलें कि दिव्यांशु के पिता संजय अस्थाना अब तक के जीवन काल में कुल 24 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्हीं की प्रेरणा से दिव्यांशु ने रक्तदान किया जो लगभग दो सप्ताह के अन्दर ही एक जरूरतमन्द के काम भी आ गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: इमाम हुसैन की शहादत ने इंसानी समाज को कुर्बानी, करूणा एवं दया का दिया पैगाम: मौलाना

    Jaunpur News: इमाम हुसैन की शहादत ने इंसानी समाज को कुर्बानी, करूणा एवं दया का दिया पैगाम: मौलाना

    • इमाम हुसैन की शहादत ने इंसानी समाज को कुर्बानी, करूणा एवं दया का दिया पैगाम: मौलाना

    तेजस टूडे सं.
    संजय शुक्ला
    जौनपुर। नगर के मस्जिद चहारसू रौज़ा मख़्दूम शाह अढहन में शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मजलिसे हज़रत इमाम हुसैन अलै. की याद में बाद नमाज़े मग़रिबैन मजलिस की गयी। नमाज़े मग़रिबैन की इमामत हुज्जतुल इस्लाम मौलाना आबिद आग़ा खां नजफी सुल्तानपुरी ने की। मजलिस को हुज्जत उल इस्लाम मौलाना सैय्यद इफ्तेखार अली जाफरी पूना महाराष्ट्र ने खिताब करते हुए हज़रत फात्मा (स.अ) को अल्लाह ने फज़ीलत दी। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन अलै. की कर्बला में दी गयी शहादत ने इन्सानी समाज में कुर्बानी, दया, करुणा का पैग़ाम दिया। इमाम हुसैन ने इन्सानियत के कल्याण के लिये अपने 72 साथियों के साथ कर्बला में शहादत पेश की। मौलाना इफ्तेखार जाफरी ने इमाम हुसैन अलै. की दस मोहर्रम को शहादत के हो जाने के बाद यज़ीदी फौज द्वारा उनके खानदान को गिरफ्तार करके कूफा और शाम सीरिया ले जाने पर किये गये ज़ुल्म की दास्तान पढ़ते हुये मसायब पढ़ें तो मोमनीन की आंखों अश्कबार हो गयीं।

    मजलिस में बदरू ज़मा बन्ने ने सोज़खानी की तो सैफ अब्बास ने पेशखानी की। अन्जुमन क़ासिमिया चहारसू के साहिबे ब्याज़ नईम हैदर मुन्ने ने नौहाखानी की। मजलिस के आयोजक शेख़ नूरुल हसन मेमोरियल ट्रस्ट के सेक्रेटरी/मैनेजर शेख़ अली मंज़र डेज़ी ने बताया कि यह तेरह मोहर्रम की मजलिस का 38वां दौर है। इस अवसर पर सैय्यद परवेज़ हसन नेता, तालिब रज़ा शकील एडवोकेट, तहसीन अब्बास सोनी, सैय्यद अहसन रिज़वी नजमी, सैय्यद असलम नक़वी, मोहम्मद जाफर, अब्बास नासिर रज़ा, डा. तक़वीम रज़ा राहिल, अफरोज हुसैनी, नासिर अब्बास एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद थे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भूमि पैमाइश से परेशान पीड़ित पहुंचा डीएम दरबार

    Jaunpur News: भूमि पैमाइश से परेशान पीड़ित पहुंचा डीएम दरबार

    • भूमि पैमाइश से परेशान पीड़ित पहुंचा डीएम दरबार

    • न्याय के लिये दर—दर भटक रहा है पीड़ित रोहित

    • लेखपाल, कानूनगो, ग्राम प्रधान एवं हल्का सिपाहियों पर मिलीभीगत का आरोप

    तेजस टूडे सं.
    सौरभ सिंह
    सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र स्व. गुलाब चन्द्र ने भूमि पैमाइश से जुड़े विवाद को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुये मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुये दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव में स्थित भूमि की पैमाइश के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तथा उन्हें पूर्व सूचना दिये बिना कार्यवाही भी की गयी। पैमाइश के दौरान उनकी आबादी की भूमि और पुराने रास्ते को प्रभावित करते हुये गलत सीमांकन किया गया। इस मामले में हत्का लेखपाल कृष्णा यादव, कानूनगो राजेश सिंह, ग्राम प्रधान महेन्द्र यादव के अलावा सिकरारा थाने के सिपाही अभिमन्यु यादव व राय साहब यादव की भूमिका संदिग्ध लग रही है।

    पीड़ित का कहना है कि इस मामले से सम्बन्धित आपत्तियां उठाने के बावजूद उनकी बात को गम्भीरता से नहीं लिया गया जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग किया है।

    पीड़ित ने कहा कि निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिये, ताकि राजस्व अभिलेखों और मौके की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही प्रशासन से मामले में पारदर्शी जांच करके उचित कार्यवाही करने की मांग भी किया। वहीं समाचार लिखे जाने तक शिकायत में नामित अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा अन्य सम्बन्धित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। फिलहाल मामले की जांच और प्रशासनिक कार्यवाही के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर पीड़ित न्याय के लिये दर—दर भटक रहा है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमन्द का जीवनदान बन सकता है: डा. वीरेन्द्र

    Jaunpur News: एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमन्द का जीवनदान बन सकता है: डा. वीरेन्द्र

    • एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमन्द का जीवनदान बन सकता है: डा. वीरेन्द्र

    • रक्तदान बेहद सुरक्षित एवं सेहतमन्द प्रक्रिया है: अजय पाण्डेय

    • अहिप व राबद के स्थापना दिवस पर लगा दधीचि रक्तदान शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना, सर्जरी या गम्भीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के लिये जीवनदान बन सकता है। किसी भी मानव जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आयोजित दधीचि रक्तदान शिविर में प्रान्त कार्याध्यक्ष डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही।

    नगर के लाइन बाजार क्षेत्र में स्थित आईएमए के ब्लड बैंक में अहिप, राबद सहित अन्य आयामों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में सपन्न हुआ जहां दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिन्हें ब्लड बैंक के प्रभारी डा. बीएन दूबे ने प्रमाण पत्र भी दिया।
    इसी क्रम में अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि आज के इस रक्तदान शिविर में सभी का स्वागत है। साथ ही आगे कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रक्तदान एक बेहद सुरक्षित और सेहतमन्द प्रक्रिया है। इससे न केवल किसी जरूरतमन्द मरीज की जान बचती है,बल्कि रक्तदाता के शरीर में नयी ऊर्जा का संचार भी होता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

    इस अवसर पर रामप्रीत मिश्र उर्फ फलाहारी महाराज विभाग धर्माचार्य अहिप, राबद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, विवेक उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, सुधीर कुमार, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गोविन्द गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, आजाद शुक्ला, सुरेन्द्र प्रजापति, सचिन श्रीवास्तव, अवधेश चौहान, शनि श्रीवास्तव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने किया। अन्त में राबद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: व्यापार मण्डल ने मनायी दानवीर भामाशाह जयन्ती

    Jaunpur News: व्यापार मण्डल ने मनायी दानवीर भामाशाह जयन्ती

    • व्यापार मण्डल ने मनायी दानवीर भामाशाह जयन्ती

    • जनपद के 3 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में 3 वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करते हुए भामाशाह जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओं का स्वागत किया और दानवीर भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

    इसी क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि देश के लिए अपना सभी कुछ न्योछावर करने वाले दानवीर भामा शाह जी इतिहास के पन्नों में दर्ज है आज के व्यापारियों को उनके देश प्रेम से सीखने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने सभी व्यापारियों को दानवीर भामाशाह की जयंती की बधाई दिया। कार्यक्रम में 3 वरिष्ठ व्यापारियों को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र, मोती माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट करके वरिष्ठ व्यापारी छब्बू लाल सोनकर, उमापति केडिया और विमल भोजवाल को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, आशीष गुप्ता, राजदेव यादव, अशोक बैंकर, नरेंद्र जायसवाल, रामकुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, अनिल वर्मा, रवि श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, संतोष साहू, राजकुमार सेठ, अमर जौहरी, संजय केडिया, मधुसूदन बैंकर, विजय अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, यशवंत साहू, चंदन जायसवाल, गुलजारी लाल गुप्ता, नीरज शाह, दीपक जावा, राकेश जायसवाल, अजय देवा, रत्नेश सिंह, राहुल साहू, अभिषेक सेठ, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शुभम गुप्ता सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू ने किया। अन्त में नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: गोलियों की तड़तड़ाहट परमानन्दपुर में मची सनसनी

    Jaunpur News: गोलियों की तड़तड़ाहट परमानन्दपुर में मची सनसनी

    • गोलियों की तड़तड़ाहट परमानन्दपुर में मची सनसनी

    • डेयरी पर दूध देने गये दो भाइयों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

    • तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने डेयरी पर दूध देने गए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 9-10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने दोनों भाइयों को पहले लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और करीब 400 मीटर तक खदेड़ा। इसके बाद घायल होकर गिरने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक भाई के हाथ में तीन गोलियां लगी हैं जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

    सिझवारा गांव निवासी बुद्धिराम और उनके भाई सुधीराम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे डेयरी पर दूध देने परमानंदपुर पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई भागने लगे लेकिन हमलावरों ने करीब 400 मीटर तक उनका पीछा करते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब बुद्धिराम लहूलुहान होकर गिर पड़े तब हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में बुद्धिराम के दाहिने हाथ में 3 गोलियां लगी हैं जबकि सुधीराम के सिर में गंभीर चोट आई है।

    गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन पहले बुद्धिराम के पुत्र विकास राजभर के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दे दिया।

    पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना का मुख्य आरोपी स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुये हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: राजस्व की रीढ़ समान लेखपालों की समस्या को सदन में रखेंगे विधायक रमेश

    Jaunpur News: राजस्व की रीढ़ समान लेखपालों की समस्या को सदन में रखेंगे विधायक रमेश

    • राजस्व की रीढ़ समान लेखपालों की समस्या को सदन में रखेंगे विधायक रमेश

    • तहसील परिसर में लेखपाल संघ भवन का हुआ उद्घाटन

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर स्थित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाहगंज इकाई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सोमवार को विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर किया। समारोह में उन्होंने लेखपालों की समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाने और मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया।

    उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव ने लेखपालों के कार्य उनके कठिन परिश्रम और समस्याओं पर चर्चा करते हुए विधायक श्री सिंह से समाधान कराने की मांग किया। इस पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि नवनिर्मित भवन लेखपालों की एकता और परिश्रम का ऐतिहासिक परिणाम है। सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने का सबसे बड़ा कार्य लेखपाल करते हैं जो राजस्व विभाग की रीढ़ के समान हैं। लेखपालों का कार्य क्षेत्र कई गांवों तक होता है लेकिन अबतक उनके बैठने का कोई निर्धारित स्थान नहीं था। अब इस स्थाई भवन से केवल लेखपालों को ही नहीं, बल्कि दूर दराज के गांवों से आए ग्रामीणों को भी अपने लेखपाल से मिलने में काफी सहूलत होगी।

    विधायक ने भवन की अपूर्ण फर्श को बनवाने के साथ भवन में अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन देते हुए पेयजल के लिए तत्काल अपने खर्च से वाटर कूलर लगाने का वादा किया। वहीं लेखपालों की समस्याओं के बाबत कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। वर्ष 2016 की व्यवस्था को पुनः शुरु कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आग्रह करुंगा। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल विकास केसरवानी ने किया। अंत में संघ के अध्यक्ष इं. विकास सिंह व महामंत्री विवेक सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार सौरभ कुमार, संघ के प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, जिला महामंत्री घनश्याम पटेल, राजस्व निरीक्षक संजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी विनीत सेठ, सनंदन भट्ट, तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष लालचंद गौतम, महामंत्री राजीव सिंह, राजदेव यादव एडवोकेट, उमेंद्र सिंह एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

    Jaunpur News: डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

    • डिप्रेशन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में एक युवक ने कथित तौर पर डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के पिता राम मिलन पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अजय पाल (22) रविवार को घर पर खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मेडिकल कालेज में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

    Jaunpur News: मेडिकल कालेज में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

    • मेडिकल कालेज में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

    तेजस टूडे सं.

    अजय विश्वकर्मा

    सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो0 आर0बी0 कमल के दिशा निर्देश में तम्बाकू निषेध, नोडल अधिकारी डा0 अनिल कुमार एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अनुज सिंह तथा डा0 मुदित चैहान ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के परिप्रेक्ष्य में तम्बाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम किया।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य के उद्बोधन से हुआ जहां उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के खतरों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना। इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का थीम ‘आकर्षण का पर्दाफाश- तम्बाकू एवं निकोटीन की लत का मुकाबला’ है। तंबाकू एक धीमा जहर है। चाहे वह सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या खैनी के रूप में हो- यह हमारे शरीर को भीतर से खोखलाकर देता है। तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियाँ होती हैं। सबसे दुखद बात यह है कि इसका प्रभाव केवल उपभोक्ता पर नहीं, बल्कि उसके आस पास रहने वालो पर भी पड़ता है। इस आदत से बाहर आने के लिए वैकल्पिक एवं स्वास्थ्यवर्धक उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

    इसके अलावा तम्बाकू निषेध नोडल अधिकारी डा0 अनिल कुमार, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा मुदित चैहान सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू सेवन ओरल कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। लंबे समय तक तंबाकू सेवन करने से मुंह में लगातार छाले होना, मुंह का कम खुलना, सफेद या लाल धब्बे दिखाई देना, निगलने में कठिनाई तथा मुंह के अंदर गांठ या घाव जैसे लक्षण विकसित हो सकते हैं जो मुख कैंसर के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं।

    इस अवसर पर डॉ0 पूजा पाठक, डा0 नवीन सिंह, डॉ0 आदर्श कुमार, डा0 आशुतोष सिंह, डा0 दीपिका साव, डा0 उस्मान, डा0 रेफत सहित अन्य चिकित्सक, एमबीबीएस प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राए व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बीएसए ने किया निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्यवाही के दिये निर्देश

    Jaunpur News: बीएसए ने किया निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्यवाही के दिये निर्देश

    • बीएसए ने किया निरीक्षण, कई विद्यालयों में शिक्षक मिले अनुपस्थित, कार्यवाही के दिये निर्देश

    तेजस टूडे सं.
    मो. शोहराब
    जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सोमवार को जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिले जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल सटवा विकास क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में सुबह करीब 10:30 बजे किए गए निरीक्षण में 3 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

    इसके अलावा विकास क्षेत्र मड़ियाहूं के प्राथमिक विद्यालय परशूपुर का भी निरीक्षण किया गया जहां अध्यापक उपस्थित मिले। वहीं पीएम श्री विद्यालय कुरनी में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गये जिनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीएसए समीर ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: दानवीर भामाशाह जयन्ती पर 36 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 16 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    Jaunpur News: दानवीर भामाशाह जयन्ती पर 36 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 16 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    • दानवीर भामाशाह जयन्ती पर 36 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 16 वरिष्ठ व्यापारियों का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। दानवीर भामाशाह जयंती पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राएं जिन्होंने जिले में टॉप किया। उनके साथ व्यापार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत गीत धीरज साहू ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट करके स्वागत किया।

    अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि दानवीर भामाशाह के पदचिह्नों पर चलते हुए व्यापारी समाज आज भी देश का सबसे बड़ा दानदाता है। प्रत्येक व्यापारी में भामाशाह के चरित्र की झलक दिखाई देती है, आवश्यकता केवल अपने सामाजिक एवं व्यापारिक दायित्वों को समझते हुए संगठित होकर कार्य करने की है। मुख्यमंत्री द्वारा 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित कर व्यापारी समाज को विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।

    मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि हमें दानवीर भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करते हुए एक सफल एवं सशक्त उद्यमी बनने के साथ समाज और राष्ट्र सेवा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करता है। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू एवं अजय सोनकर ने संयुक्त रूप से किया। जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर रवि अग्रहरि, मोहम्मद दानिश, शशांक सिंह रानू, मो. बिस्मिल्लाह, दिलीप जायसवाल अवनींद्र तिवारी, राजदेव यादव, संजय जायसवाल, विजय केडिया, प्रदीप सिंह, मो. सिराज, रूप नारायण माली, संतोष अग्रहरि, ध्रुव जायसवाल, मोती लाल यादव, आशीष गुप्ता, प्यारे लाल मौर्य, राजकुमार कश्यप, राजेंद्र स्वर्णकार, दिलीप साहू, गुलाब पतंग, अमन हरलालका, तथागत सोनकर, अनिल हरलालका, अनिल सेठ, शिव कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, विमल सिंह, अजीत सोनकर, उमेश सेठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं
    प्रीति गुप्ता, यश श्रीवास्तव, रूद्र आनंद पाठक, स्वर्णिमा श्रीवास्तव, प्रियांशी साहू, सान्वी गुप्ता, समर्थ केडिया, साक्षी गुप्ता, श्रेया मौर्या, आदर्श गुप्ता, ब्राह्मणी सिंह, आशु सिंह, हर्ष यादव, सक्षम साहू, ऋषिता सिंह, सकीना गजानफर, नव्या सोनकर, उस्मान अहमद खान, ओंकारेश्वर सिंह, स्तुति राज श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मान खान, अभिनव सिंह, शौर्य आनंद, राजशेखर सिंह, उत्कर्ष पटेल, आदित्य यादव, वर्षा पटेल, कार्तिक गुप्ता, अनुष्का यादव, हिमांगनी यादव, अनूप पाल, अनुराग यादव हैं।

    ये व्यापारी किये गये सम्मानित
    सरदार नरेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेश चंद्र गुप्ता, सूर्यबली गुप्ता, रमेश चंद्र सोनकर, किशन जायसवाल, अविनाश चंद्र गुप्ता, रामचंद्र मोदनवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, विनीत सेठ, शीतला प्रसाद चौरसिया, राजेश मिश्रा, संकठा प्रसाद गुप्ता, शालिनी केसरवानी, वैशाली साहू, तीर्थराज गुप्ता, कपिल गुप्ता हैं।

    कार्यक्रम में विशेष योगदानी
    कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक धर्मेन्द्र रघुवंशी, प्रभारी सुशील विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, विपुल सिंह, राजेन्द्र स्वर्णकार, संतोष साहू, शुभम साहू, पंकज यादव, संदीप श्रीवास्तव, जगमेन्द्र निषाद, दीपक आदि प्रमुख हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विधिक शिविर का उद्देश्य न्याय सबके लिये और न्याय सबको मिले

    Jaunpur News: विधिक शिविर का उद्देश्य न्याय सबके लिये और न्याय सबको मिले

    • विधिक शिविर का उद्देश्य न्याय सबके लिये और न्याय सबको मिले

    तेजस टूडे सं.
    बीके सिंह/अतुल राय
    सिरकोनी/जलालपुर, जौनपुर। विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन सिरकोनी और जलालपुर में जनपद न्यायाधीश सुशील शशि के निर्देशन और सचिव पूर्णकालिक सुशील सिंह की देख—रेख में हुआ। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह, सह विधि परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी, एडीओ पंचायत अमित कुमार, एडीओ ग्रामीण दीपक सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल, अमरेश सिंह,विकास खण्ड अधिकारी रेनू चौधरी, दिनेश चंद्र सरोज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उप खंड विकास अधिकारी दीपक सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल, प्राधिकरण के सुनील मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    इस मौके पर सचिव श्री सिंह ने जिला प्राधिकरण के कार्य उपलब्धियां का वर्णन करते हुये राष्ट्रीय वृहद लोक अदालत में मुकदमा को निस्तारित करने की अपील किया। साक्षरता पर जोर देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं की शिक्षा पर बोल दिया। साथ ही कहा कि न्याय सबके लिए है और विभिन्न योजनाओं का लाभ हम केवल उसकी जानकारी सही उठा सकते हैं।

    इसी क्रम में मुरलीधर गिरी, डा. दिलीप सिंह, अमरेश सिंह, रेनू चौधरी, मनोज पाल, पूनम भारती, दिनेश चंद्र सरोज, अमित कुमार, दीपक सिंह, रमेश चंद्र पटेल आदि ने जिला प्राधिकरण मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र पैनल लायर फ्रंट ऑफिस सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाएं, पेंशन और वरिष्ठ लोगों के लिए सरकारी योजनाएं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास मनरेगा के बारे में बताते हुए विभिन्न रोग और बीमारियों में प्राप्त सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

    कार्यक्रम का संचालन डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह ने किया। वहीं बीडीओ रेनू चौधरी ने सभी का आभार जताया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: हरि ब्रदर्स की स्मृति में आयोजित प्रथम ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

    Jaunpur News: हरि ब्रदर्स की स्मृति में आयोजित प्रथम ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

    • हरि ब्रदर्स की स्मृति में आयोजित प्रथम ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

    • 7 चक्रों के रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. के.पी. यादव के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में हरि ब्रदर्स की पुण्य स्मृति में प्रथम हरि ब्रदर्स ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता–2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना दिया।
    उद्घाटन अवसर पर शिशिर मौर्य, शशिभूषण यादव, अमित कुमार, अजय कुमार, जौनपुर जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव आलोक यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, खेल प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता स्विस लीग प्रणाली के अन्तर्गत सात चक्रों में सम्पन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 100 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय रणनीति, धैर्य, एकाग्रता एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतिम चक्र तक कई मुकाबले अत्यन्त रोमांचक रहे तथा अंतिम परिणामों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

    प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक अमन गुप्ता (FA) के निर्देशन में फिडे (FIDE) के नियमों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जनपद में शतरंज संस्कृति को सुदृढ़ करने, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भविष्य में भी जौनपुर में इसी प्रकार के उच्च स्तरीय शतरंज आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा।

    मुख्य वर्ग के विजेता
    वर्धान श्रीवास्तव, वैभव मौर्य, विशाल भारती, उत्कर्ष यादव, सैयद जरताब।

    अण्डर-11 वर्ग
    अद्वित दानिश मिश्रा, आयुष सिंह, आहान सिंह।

    अण्डर-15 वर्ग
    कुनाल सिंह, गौरव त्रिपाठी, तेजस यादव।

    बालिका वर्ग
    प्रतिज्ञा प्रजापति, अनिका द्विवेदी, किंजल वर्मा।

    वेटरन वर्ग
    सैयद नबीन हैदर रिज़वी, संतोष श्रीवास्तव, परवेज।

    बेस्ट जौनपुर वर्ग
    कान्हा साहू, विनायक सिंह मौर्य, अरशद हुसैन।

    विशेष सम्मान
    सबसे कम आयु के खिलाड़ी: श्रेष्ठ उपाध्याय एवं सबसे कम आयु की खिलाड़ी: सौम्या साहू हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

    Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

    • पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

    डाॅ. प्रदीप दूबे
    तेजस टूडे सं.
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया के पास रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी एवं गोतस्करी के मामलों में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी सुइथाकला भेजा गया। मौके से एक तमंचा, कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद की गई।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समोधपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ी में उसकी बाइक पलट गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम पर तमंचे से दो राउंड फायर किये जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी पंकज यादव (35) निवासी सारी बड़ौना थाना सरपतहा के बाएं पैर में गोली लग गई।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने तथा गोतस्करी के लिए जा रहे होने की बात स्वीकार की। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जौनपुर, गोंडा और देवरिया जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, लूट, गैंगस्टर और शस्त्र अधिनियम समेत 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 345 लोगों की हुई जांच, एसडीएम ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: 345 लोगों की हुई जांच, एसडीएम ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

    • 345 लोगों की हुई जांच, एसडीएम ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर एवं सुजानगंज की तरफ से सोमवार को तहसील परिसर में “वन डे गवर्नेंस” एक दिन अनेक समाधान आपके द्वार सरकार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का संचालन डॉ. बी.एल. यादव के नेतृत्व में किया गया। शिविर में आये लोगों के रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई। कुल 345 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी आदि पहुंचकर निःशुल्क जांच कराए और निः शुल्क दवा का लाभ उठाया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय एवं तहसीलदार हुसैन अहमद ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर डॉ. जाह्नवी दुबे, डॉ. अमित सोनी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. निदा अंजुम, डॉ. जे.एल. यादव, डॉ. मधुलिका सुमन, पंकज यादव, अमन जायसवाल, शिवम उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: वन डे गवर्नेंस: ‘एक दिन अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर में उमड़ी भीड़

    Jaunpur News: वन डे गवर्नेंस: ‘एक दिन अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर में उमड़ी भीड़

    • वन डे गवर्नेंस: ‘एक दिन अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर में उमड़ी भीड़

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को तहसील सभागार में “वनडे गवर्नेंस एक दिन-अनेक समाधान, आपके द्वार सरकार” शिविर का आयोजन हुआ।

    उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय और तहसीलदार हुसैन अहमद की उपस्थिति में आयोजित शिविर में राजस्व, आपूर्ति ब्लाक एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही अनेक मामलों को निस्तारित किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राजस्व विभाग की तरफ से 20 वरासत, आपूर्ति विभाग ने 12 राशन कार्ड में नाम संशोधन और यूनिट बढ़ाने, नगर पंचायत मछलीशहर और नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर की तरफ से 10 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व विभाग ने अंश निर्धारण, आय, जाति, अधिवास, ईडब्लूएस आदि प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर राजस्व, आपूर्ति, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: घर से महज 200 मीटर पहले हुई मौत

    Jaunpur News: घर से महज 200 मीटर पहले हुई मौत

    • घर से महज 200 मीटर पहले हुई मौत

    • दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बस चालक की गयी जान

    दूसरे का बीएचयू में हुई मौत
    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के सामने रविवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 34 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार लपरी गांव निवासी हक्कीमुद्दीन का पुत्र इमरान निजी बस चालक था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह रोज की तरह बस लेकर निकला था। देर शाम बस खड़ी करने के बाद वह मोटरसाइकिल से शाहगंज की ओर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लपरी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा। सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। आस—पास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। सोमवार को दोपहर में घायल पंकज सिंह पुत्र धनंजय सिंह बोधाई निवासी हडहीं की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाराणसी में ही पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार को सौंप दिया। पंकज का शव शाम गांव में आते ही कोहराम मच गया।
    इस बाबत पूछे जाने पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    4 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    इमरान अपने पीछे पत्नी अकबरी बानो और 4 छोटे बच्चों— दिलसान (13 वर्ष), अलफिया (9 वर्ष), साबरीन (7 वर्ष) और अहद (5 वर्ष) को छोड़ गया है। पति की असमय मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और ग्रामीण इस बात से स्तब्ध हैं कि इमरान अपने घर से महज 200 मीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार इमरान ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और बस चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। गांव में शोक का माहौल है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि घर की चौखट तक पहुंचने से पहले ही किस्मत ने इतनी बड़ी चोट क्यों दे दी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सीएमओ ने सीएचसी डोभी का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: सीएमओ ने सीएचसी डोभी का किया निरीक्षण

    • सीएमओ ने सीएचसी डोभी का किया निरीक्षण

    • 5 बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त कर चुके सीएचसी पर स्वीपर, लैब टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन विहीन

    तेजस टूडे सं.
    विनय शर्मा
    डोभी, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोभी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

    उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचते ही उपस्तिथि रजिस्टर को देखा जिसमें महिला चिकित्सक डा. आकृति तिवारी हफ्तों से गैरहाजिर चल रही थी। इसके बाद सीएमओ ने वार्ड एवं लेबर रूम में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद करके उपचार व्यवस्था तथा बाहरी दवाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। अधीक्षक से मरीजों को अस्पताल से ही उन्हें आवश्यक दवाएं हरहाल उपलब्ध कराने पर कहा। वहीं बाहर की दवाएं न लिखने की शक्त हिदायत दी। इस दौरान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने अस्पताल में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वीपर (सफाईकर्मी), लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन तथा अस्पताल की बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डा. विवेक यादव, डा. कृष्ण कुमार, डा. डीपी सिंह, डा. केवीन, डा. जागृति मिश्रा, फार्मासिस्ट केके पटेल, राजेश कुमार, राजू सहित तमाम लोग मौजूद थे। वहीं बताया गया कि महिला चिकित्सक डा. आकृति तिवारी पिछले कई दिनों से अनुपस्थिति चल रही हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिले भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ

    Jaunpur News: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिले भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ

    • केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिले भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राकेश शर्मा/आरएल पाण्डेय
    जौनपुर/लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भारतीय ग्रामीण रोग नियंत्रण संस्थान के सीईओ चंद्रशेखर ने शिष्टाचार मुलाकात किया। उक्त अवसर पर सीईओ ने मंत्री जी को सम्मानपूर्वक बुकें भेंट करके उनका स्वागत किया। साथ ही संगठन की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की जानकारी साझा किया। इस दौरान ग्रामीणांचलों में आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की गयी। साथ ही संस्थान द्वारा संचालित शूगर, बीपी, कैंसर जैसी महामारियों को रोकने के अभियानों के माध्यम से गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, रोगों की समय पर पहचान तथा लोगों को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की गयी।