चलती कार में लगी भीषण आग, सवार लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला बाहर
तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के खुज्जी रामदेवपुर पुलिया के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।











