Homeश्रावस्तीसाइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के मुख्यालय सभागार में संदीक्षा सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम अमरेन्द्र वरुण कमाण्डेन्ट 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के दिशा-निर्देशन एवं संदीक्षा अध्यक्षा प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध जैसे समसामयिक विषयों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षक अनित सिंह राठौर एवं उपनिरीक्षक कमल यादव द्वारा संदीक्षा की सभी सदस्यों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय, व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता, और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने हेतु सक्षम बनाना तथा साइबर अपराधों के प्रति सजगता उत्पन्न करना था। संदीक्षा सदस्यों ने विषय में गहरी रुचि लेते हुए अनेक जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस मौके पर संदीक्षा अध्यक्षा प्रेरणा शर्मा ने कहा कि साइबर जागरूकता आज के समय की आवश्यकता है और इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सतर्क बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर संदीक्षा सचिव श्रीमती अनुराधा के साथ तमाम संदीक्षा सदस्य उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read