कबड्डी प्रतियोगिता के लिये चयन ट्रायल्स स्पोर्ट स्टेडियम में होगा आयोजित: शिव कुमार
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिला क्रीडाधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं गोण्डा के निर्देश के क्रम में अवगत गया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता कौशाम्बी में कराया जाना है।
उक्त प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलवार पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों के मूल आयु प्रमाण पत्र सम्बन्धी प्रमाण पत्र व आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय से सम्बन्धित अंक प्रमाण पत्र, चयन/ट्रायल में प्रतिभाग हेतु साथ में लाना अनिवार्य है, प्रमाण पत्र न लाने की दशा में चयन/ट्रायल देने से वंचित रह जायेंगे। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी (16 वर्षीय एवं वजन-55 किग्रा0 या उससे कम) प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर 24 सितम्बर 2024, मण्डल स्तर पर 25 सितम्बर (जवाहर लाल नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोण्डा में एवं प्रदेश स्तर पर 28 से 30 सितम्बर तक जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में आयोजित की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













