HomeJaunpurJaunpur news: चकरोड के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट,...

Jaunpur news: चकरोड के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, महिला जख्मी

  • चकरोड के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, महिला जख्मी

  • 8 नामजद समेत तमाम लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में चकरोड को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में सरोजा देवी पत्नी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपितों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक घटना 22 नवंबर की है जब चकरोड को लेकर विवाद के दौरान विपक्षी पहलवान, मयाराम, निन्हकू, बाबू राम, अंशुम, दिलीप, जितेंद्र, फौजदार सहित कुछ अज्ञात महिलाएं एकजुट होकर उनके परिवार के लोगों से मारपीट करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला किया गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस के अलावां पीड़िता द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आठ नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

Must Read