Homeश्रावस्तीउत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने की बड़ी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने की बड़ी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने की बड़ी कार्यवाही

ऋण न चुकाने पर कृषक की जमीन पर लगी लाल झण्डी
जानबू—झकर ऋण न लौटाने वालों के लिये सबक बनी कार्यवाही
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा भरथाकला ने लंबे समय से बकाया किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को एक बड़े कृषक ऋणी की भूमि कुर्क कर उस पर लाल झंडी लगा दी। यह कार्रवाई ऋण वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) के तहत तहसील प्रशासन की मौजूदगी में की गई।
ग्राम चतुरी गॉंव पिपरहवा निवासी हरिराम पुत्र बुद्धू ने 09 नवम्बर 2017 को ग्राम पिपरहवा, जोगा गॉंव, तहसील भिनगा स्थित गाटा संख्या 380, 639, 692 कुल रकबा 0.787 हेक्टेयर भूमि पर ₹2,93,000 का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था लेकिन खाते के संचालन के बाद से आज तक एक भी रुपया ऋण चुकता नहीं किया गया। बैंक के अनुसार शाखा प्रबंधक जामिन अफसर द्वारा कई बार व्यक्तिगत रूप से संपर्क किए जाने के बाद भी ऋणी ने न कोई जवाब दिया और न ही भुगतान करने की कोशिश की। अंततः बैंक द्वारा ऋण वसूली प्रमाण पत्र जारी कर तहसील भिनगा में 23 जुलाई 2025 को भूमि कुर्क करने की कार्यवाही की गई।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित वार्ष्णेय के नेतृत्व में टीम ने ऋणी की जमीन पर लाल झंडी लगाकर कुर्की की कार्रवाई संपन्न किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक जामिन अफसर, प्रबंधक कलामुद्दीन, प्रबंधक थान सिंह, संग्रह आमीन दयाराम, लेखपाल आशुतोष पाण्डेय और थाना सिरसिया की पुलिस टीम भी मौजूद रही।
क्षेत्रीय प्रबंधक अमित वार्ष्णेय ने कहा कि यह कार्रवाई उन सभी किसानों के लिए चेतावनी है जो जान—बूझकर बैंक ऋण चुकाने से बचते हैं। बैंक अपनी बकाया राशि की वसूली हेतु हर स्तर पर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है। अन्य शाखा प्रबंधकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे बकायेदार ऋणियों की पहचान कर इसी तरह की प्रशासनिक कार्यवाही करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read