Category: Viral

  • Jaunpur News: दुर्घटना को दावत दे रही नहर की टूटी पुलिया, जिम्मेदार बेपरवाह

    Jaunpur News: दुर्घटना को दावत दे रही नहर की टूटी पुलिया, जिम्मेदार बेपरवाह

    • दुर्घटना को दावत दे रही नहर की टूटी पुलिया, जिम्मेदार बेपरवाह

    • चार माह से क्षतिग्रस्त पुलिया पर नहीं हो रहा मरम्मत कार्य

    • प्रतिदिन जान जोखिम में डालते हैं हजारों राहगीर एवं स्कूली बच्चे

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कयार चौराहा स्थित शारदा सहायक नहर खंण्ड-36 पर बनी पुलिया पिछले लगभग 4 माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। पुलिया की रेलिंग एक अनियंत्रित वाहन की टक्कर से टूट गई थी लेकिन इतने लंबे समय बीत जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। यह पुलिया अब हर दिन दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रही है।

    जानकारी के अनुसार करंजाकला विकास खंण्ड के कयार चौराहा पर स्थित यह पुलिया शारदा सहायक नहर खंड-36 पर बनी हुई है। यह मार्ग जौनपुर और आजमगढ़ जनपद को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। दोनों जनपदों के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए यही सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें, एंबुलेंस, मालवाहक वाहन, किसान, व्यापारी और आम नागरिक इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 4 माह पूर्व एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन पुलिया की रेलिंग से टकरा गया था जिससे पुलिया का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद रेलिंग पूरी तरह टूट गई लेकिन उसके बाद से आज तक न उसकी मरम्मत हुई और न ही सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम किए गए। पुलिया के किनारे केवल अस्थायी रूप से कुछ संकेत लगाए गए हैं जो रात के समय दिखाई भी नहीं देते। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 3 मोबाइल भी बरामद

    Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 3 मोबाइल भी बरामद

    • शाहगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 3 मोबाइल भी बरामद

    तेजस टूडे सं.
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय शाहगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चोर ताज मोहम्मद पुत्र साहब अली निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज (हाल पता ग्राम तिघरा थाना खुटहन) है। उसके कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल (रेडमी-12, टेक्नो स्पार्क 30C 5G एवं रेडमी-8) बरामद हुये हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है।

    पुलिस के मुताबिक पूर्वी कौड़िया निवासी फखरे आलम ने 15 जुलाई 2026 को थाना शाहगंज में तहरीर देकर बताया था कि 11 जुलाई को नूरानी मस्जिद के पास नमाज के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल चोरी की घटना स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी तथा न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज की क्राइम टीम शामिल रही।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पॉक्सो एक्ट का वांछित पुलिस के शिकंजे में

    Jaunpur News: पॉक्सो एक्ट का वांछित पुलिस के शिकंजे में

    • पॉक्सो एक्ट का वांछित पुलिस के शिकंजे में

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मन्नु सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू निवासी बघनरी थाना बरसठी है। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(ii)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक (अपराध) लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी एवं आरक्षी सौरभ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डा. मोनिका को मिला पेटेंट, परिवार सहित गांव में छायी खुशी

    Jaunpur News: डा. मोनिका को मिला पेटेंट, परिवार सहित गांव में छायी खुशी

    • डा. मोनिका को मिला पेटेंट, परिवार सहित गांव में छायी खुशी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। डा. मोनिका सिंह ने उन्नत नैनो-सामग्री के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया जिसकी जानकारी होने पर परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि डा. मोनािक जनपद के सुइथाकला क्षेत्र के ग्राम लौदा निवासी डा. रवि सिंह की पत्नी हैं।
    बता दें कि एनआईटी राउरकेला से पीएचडी प्राप्त डॉ. मोनिका सिंह ने अपने शोध निर्देशक प्रो. रणब्रत मजूमदार के मार्गदर्शन में “पर्यावरण उपचार के लिए उन्नत नैनो-सामग्री” पर आधारित शोध कार्य किया जिस पर उन्हें आधिकारिक रूप से पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह नैनो-सामग्री दूषित पानी से हानिकारक डाई एवं विषैले रसायनों का दृश्य प्रकाश में प्रभावी रूप से विघटन करने में सक्षम है जो अपशिष्ट जल उपचार के लिए एक टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रस्तुत करती है। डॉ. मोनिका की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार सहित गांव एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पूविवि के पुस्तकालय प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान

    Jaunpur News: पूविवि के पुस्तकालय प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान

    • पूविवि के पुस्तकालय प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान

    • आत्मविश्वास और ज्ञान की नयी उड़ान

    तेजस टूडे सं.
    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2025–26 के 20 पुस्तकालय प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। एक वर्ष तक पुस्तकालय की आधुनिक कार्यप्रणाली को सीखने और समझने वाले प्रशिक्षुओं के लिए यह अवसर उनके परिश्रम, समर्पण और सीखने की यात्रा का यादगार पड़ाव बन गया।

    यह एक वर्षीय प्रोफेशनल पुस्तकालय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के मध्य हुए समझौते के अंतर्गत संचालित किया जाता है। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण ने न केवल उनके तकनीकी ज्ञान में वृद्धि किया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, कार्यकुशलता और भविष्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार भी किया।
    प्रशिक्षुओं ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ई-बुक्स, एनसाइक्लोपीडिया, ई-जर्नल्स, कैटलॉगिंग, ओएसआईएस (OSIS), SOUL सॉफ्टवेयर पर पुस्तकों की अपलोडिंग, ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS)’ पोर्टल के माध्यम से शोध-पत्र डाउनलोड करने सहित आधुनिक डिजिटल पुस्तकालय प्रबंधन की अनेक महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। उनका कहना था कि यह अनुभव उनके व्यावसायिक जीवन की मजबूत नींव साबित होगा और भविष्य में उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक बनेगा।

    इसी क्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार ने प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, शोध और नवाचार का केंद्र होता है। यहाँ प्राप्त प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आजीवन सीखने की संस्कृति से जोड़ता है और उन्हें उत्कृष्ट पेशेवर बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

    इस अवसर पर डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. प्रशांत यादव तथा पुस्तकालय प्रभारी डॉ. इंद्रेश गंगवार भी उपस्थित रहे जिन्होंने प्रशिक्षुओं को उनके सफल प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

    इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए चयनित 18 नए पुस्तकालय प्रशिक्षुओं ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है जिनमें 7 पुरुष एवं 11 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। यह नई टीम ज्ञान, अनुशासन और आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उत्साह के साथ अपनी नई यात्रा प्रारंभ कर चुकी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उठे सवाल

    Jaunpur News: जौनपुर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उठे सवाल

    • जौनपुर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उठे सवाल

    • वाहन स्वामियों एवं मिस्त्रियों ने जतायी नाराजगी

    • एवरेज घटने, इंजन खराब होने एवं पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ी चिन्ता

    तेजस टूडे ब्यूरो

    सुशील स्वामी

    जौनपुर। जनपद में इन दिनों एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर वाहन स्वामियों और वाहन मिस्त्रियों के बीच असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहर के कई दोपहिया और चारपहिया वाहन मालिकों का दावा है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनके वाहनों का माइलेज (एवरेज) कम हो गया है तथा इंजन संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। वहीं कई मिस्त्रियों का भी कहना है कि पहले की तुलना में इंजन खराब होने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।

    शहर के किला रोड स्थित दोपहिया वाहन मिस्त्री सोनू का कहना है कि हाल ही में उन्होंने एक बाइक का इंजन पूरी तरह ठीक किया था लेकिन लगभग दस दिन बाद वह दोबारा खराब हो गया। उनका कहना है कि ग्राहक ने इंजन खराब होने का कारण एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बताया, जिससे दोनों के बीच विवाद भी हुआ और मरम्मत का भुगतान भी नहीं मिला।

    वाहन मिस्त्री सुरेंद्र मौर्य का कहना है कि ग्राहकों की सबसे अधिक शिकायत माइलेज कम होने की है। उनके अनुसार कई ग्राहक पेट्रोल पंपों पर कम मात्रा में पेट्रोल दिए जाने की भी शिकायत करते हैं। उनका मानना है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण भी इंजन और माइलेज प्रभावित हो रहे हैं।

    इसी प्रकार शहर के अन्य मिस्त्री सानू, शाहिद, बिलाल और रामलाल ने भी दावा किया कि उनके पास आने वाले कई ग्राहकों ने इंजन की खराबी, स्टार्टिंग की समस्या, धक-धक करके वाहन बंद हो जाने तथा कार्बन जमा होने जैसी शिकायतें की हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओं के लिए ग्राहक अक्सर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को जिम्मेदार बताते हैं।

    कुछ वाहन स्वामियों का कहना है कि पहले उनकी बाइक 60 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती थी जबकि अब वही वाहन 25 से 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक ही चल पा रहा है। इससे उनके मासिक ईंधन खर्च में काफी वृद्धि हुई है। कई लोगों ने बताया कि पहले चार दिन तक चलने वाला 200 का पेट्रोल अब एक दिन भी पर्याप्त नहीं पड़ रहा है।

    हालांकि यह उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल सुरक्षित है तथा इसे वाहनों में उपयोग के लिए वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही लागू किया गया है। यदि किसी क्षेत्र में पेट्रोल की गुणवत्ता, मिलावट या कम मात्रा में पेट्रोल दिए जाने की शिकायत है तो उसकी जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा सकती है।

    वाहन स्वामियों और मिस्त्रियों ने मांग किया कि पेट्रोल की गुणवत्ता, एथेनॉल मिश्रण के प्रभाव तथा पेट्रोल पंपों पर माप-तौल की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान हो सके और वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यह रिपोर्ट स्थानीय लोगों और मिस्त्रियों के दावों पर आधारित है। यदि चाहें तो इसे और संतुलित बनाने के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या जिला पूर्ति विभाग का पक्ष भी शामिल किया जा सकता है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: महानदान होता है रक्तदान: उदय चन्दानी

    Jaunpur News: महानदान होता है रक्तदान: उदय चन्दानी

    • महानदान होता है रक्तदान: उदय चन्दानी

    • रक्तदान करने से तमाम फायदे हैं: पवन जायसवाल

    • लायंस क्लब जौनपुर पवन ने लगाया रक्तदान शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। रक्तदान एक महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। आप का दिया हुआ एक यूनिट ब्लड एक साथ 4 जिंदगी बचा सकता है। सभी स्वस्थ लोगों को साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिये। उक्त बातें लायंस क्लब जौनपुर पवन द्वारा नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित कृष्णा आर्ट केयर के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में मण्डलाध्यक्ष उदय चन्दानी ने कही।

    इसी क्रम में क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा कि रक्तदान करने के ढेर सारे फायदे हैं। जैसे कोलेस्ट्राल नियंत्रण होता है। हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। शिविर में कुल लोगों ने रक्तदान किया जिनमें विनय मौर्य, मुकेश जायसवाल, मनीष मौर्य, धर्मेन्द्र रघुवंशी, पवन जायसवाल, विजय मौर्य, मनीष, विशाल, आदित्य प्रमुख रहे।

    अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन सिंह की उपस्थिति में आयोजित शिविर में सुरेंद्र प्रधान, संजय साहू, विनय मौर्य, मनीष मौर्य, पवन जायसवाल, मुकेश जायसवाल, विजय मौर्य, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 31 जुलाई तक चलेगा बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर

    Jaunpur News: 31 जुलाई तक चलेगा बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर

    • 31 जुलाई तक चलेगा बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। आयकर कार्यालय जौनपुर में बीते 15 जुलाई से आगामी 31 जुलाई तक “बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर” चल रहा है। जनपद के करदाताओं की कर संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित शिविर की जानकारी देते हुये आयकर अधिकारी मयंक बेरीवाल ने बताया कि शिविर के दौरान करदाता अपनी बकाया मांग, चालान संशोधन, टीडीएस विसंगतियों, रिफंड सम्बन्धी समस्याओं ई-फाईलिंग से संबंधित कठिनाईयों, सुधार याचिकाओं, अपीलों के प्रभाव (Appeal Effect), पैन-आधार संबंधी समस्याओं सहित अन्य आयकर संबंधी समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सभी करदाताओं, कर सलाहकारों, अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेन्ट्स से अपील किया कि वे निर्धारित अवधि में शिविर का लाभ उठाकर अपनी लंबित कर संबंधी समस्याओं का समाधान करायें।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शिया कालेज में चलित विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: शिया कालेज में चलित विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    • शिया कालेज में चलित विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ (राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा शिया इंटर कॉलेज में चलित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक सोच का विकास करना था।

    इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अलमदार हुसैन, उपप्रधानाचार्य ज़ाकिर नसीम वास्ती, प्रॉक्टर मोहम्मद रज़ा खान, हसन सईद, मोहम्मद अब्बास, नागेंद्र यादव सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    प्रदर्शनी में “दैनिक जीवन में प्रौद्योगिकी” विषय पर आधारित विभिन्न विज्ञान मॉडल एवं प्रयोग प्रदर्शित किए गए। क्षेत्रीय विज्ञान नगरी लखनऊ से आए विशेषज्ञों आशु कुमार, सूरज यादव, रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मॉडलों का अवलोकन किया तथा विज्ञान से जुड़े अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

    विद्यालय प्रशासन ने आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। अंत में सभी ने इस प्रकार की प्रदर्शनी भविष्य में भी आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न

    • प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न

    • उत्पीड़न, शिक्षा एवं संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। प्रजापति समाज की बैठक जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति की अध्यक्षता में नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल पर हुई जहां समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में सर्वप्रथम समाज में हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे मामलों में समाज की एकजुटता एवं प्रभावी रणनीति अपनाने पर बल दिया गया। साथ ही समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से विशेष चर्चा की गई तथा शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी।

    बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर समाज को मजबूत एवं संगठित बनाया जाएगा, ताकि समाज के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके। इसके अलावा आगामी डॉ. रत्नप्पा कुमार जी की जयंती को जनपद स्तर पर भव्य एवं वृहद रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

    बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, कमलेश प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, डॉ. डी.के. प्रजापति, लालजी प्रजापति, मोहन प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, पवन प्रजापति सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में समाज की एकता, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

     

     

     

  • Jaunpur News: ‘जय जगन्नाथ’ से गूंज उठा जौनपुर

    Jaunpur News: ‘जय जगन्नाथ’ से गूंज उठा जौनपुर

    • ‘जय जगन्नाथ’ से गूंज उठा जौनपुर

    • भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ नगर पर निकले भगवान जगन्नाथ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल/उमेश गुप्ता
    जौनपुर। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा नगर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन किये। शाही खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया तथा अपने हाथों से रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पहले प्रातःकाल श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के विग्रहों का षोडशोपचार पूजन डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, सीए संजय गुप्ता एवं नीलिमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से भगवान का पूजन-अर्चन एवं महाआरती किया। इसके उपरांत भगवान को शाही खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के पट खोल दिये गये।

    सायंकाल भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजमान करके ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य ट्रस्टी संतोष गुप्ता सहित अतिथियों ने भगवान की आरती उतारी, नारियल फोड़कर रथयात्रा का शुभारंभ किया।

    रथयात्रा में महंत महेन्द्र दास त्यागी महाराज, श्याम मोहन अग्रवाल, अरुण त्रिपाठी, मनीष देव, निखिलेश सिंह, अनिल अस्थाना, रंजीत अग्रहरि, संजय पाठक, डॉ. एम.एम. वर्मा, डॉ. विकास रस्तोगी, शैलेंद्र मिश्रा, सरिता मिंगलानी, राजेश जावा, शिवशंकर साहू, नीरज श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, निशाकांत द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, प्रथमेश शुक्ला, अलका उपाध्याय, अवंतिका सिंह सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

    भव्य रथयात्रा रासमंडल से प्रारंभ होकर मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिव मंदिर, सद्भावना पुल एवं शाही किला होते हुए पुनः जगन्नाथ धाम रासमंडल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर व्यापार मंडल, बोल बम कांवरिया संघ, अनाज व्यापार मंडल, स्वर्णकार समाज सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल जल एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, जयघोष और आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

    अंत में रथयात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, महामंत्री शिवशंकर साहू एवं राजेश गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासन एवं नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से 19 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल कढ़ी-भात भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बीएसए ने स्कूल चलो रैली के दौरान पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Jaunpur News: बीएसए ने स्कूल चलो रैली के दौरान पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

      • बीएसए ने स्कूल चलो रैली के दौरान पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

      तेजस टूडे ब्यूरो
      शुभांशू जायसवाल
      जौनपुर। शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। हम सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहे। यह बातें बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने गुरुवार को सिरकोनी क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय नाथूपुर में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही।

      उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे अभिभावकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील किया।

      विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अमरेश सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का नियमित रूप से विद्यालय पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए अभिभावकों की जागरूकता और सहयोग बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अन्तर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
      इस अवसर पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, लाल साहब यादव, रविचन्द्र यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, डा. भारती सिंह, राम मिलन, रेनू सिंह, अनिल मौर्य, श्वेता पाल, ऋतु गौड़, आकांक्षा मौर्य, शालू निषाद, खुशबू मौर्य, शक्ति सिंह, अभिषेक सिंह सहित तमाम शिक्षक आदि उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने समस्त अतिथियों सहित उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

       

       

       

       

  • Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

    Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

    • स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली

    तेजस टूडे सं.
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सुइथाकला से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता एवं मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने ब्लाक मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक मुख्यालय से सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार तक निकाली गयी।

    खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह स्वयं मोटरसाइलि चलाकर रैली में शामिल हुये जिन्होंने शिक्षकों के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुये अभिभावकों से अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा जागरूकता से जुड़े नारे लगाए तथा ग्रामीणों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन, यूनिफॉर्म सहित सरकार की विभिन्न छात्र हितकारी योजनाओं की जानकारी दिया। साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने स्थानीय प्रबुद्धजन से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। रैली में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सतीश सिंह, टीएससीटी के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, पारसनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, डॉ. रंजय सिंह, सरोज सिंह, ब्लॉक मंत्री डॉ. निशिकांत यादव, उमेश चंद्र यादव सहित सभी एआरपी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: राज्य कर्मचारियों का विभिन्न खेलों के लिये हुआ चयन/परीक्षण

    Jaunpur News: राज्य कर्मचारियों का विभिन्न खेलों के लिये हुआ चयन/परीक्षण

    • राज्य कर्मचारियों का विभिन्न खेलों के लिये हुआ चयन/परीक्षण

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन हेतु सरकारी कर्मचारियों की खेल की सुविधा के लिये राज्य कर्मचारी कल्याण निधि से जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन कुल 19 खेलों में- टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो व योगासन में किया जायेगा। समस्त जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 6 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। जनपदीय चयन/ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल्स जो 12-13 अगस्त को वाराणसी में होगा, में प्रतिभाग करेंगे। उक्त चयन/ट्रायल्स में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जो अपने कार्यालयाध्यक्ष अथवा विभागाध्यक्ष से चयन/ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति पत्र के साथ ही नाम, आईडी नं0, जन्मतिथि, मो0नं0, विभाग का नाम जहां सेवारत है, सेवा में आने की तिथि, वर्तमान तैनाती तिथि, सेवा का प्रकार नियमित/दैनिकभोगी एवं विभाग पूर्ण सरकारी विभाग है अथवा आटोनामस आर्गनाइजेशन का प्रारूप भरकर साथ लायेंगे। राज्यस्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त राज्यस्तरीय टीम का गठन किया जायेगा। चयनित टीम अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी पर माना जायेगा। इस हेतु यात्रा-भत्ता आदि जैसी स्थिति हो, का भुगतान उनके विभाग द्वारा किया जायेगा। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनॉमास बॉडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं लेंगे। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी अशोक सोनकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बिजली कटौती से भड़के किसान, रामपुर पावर हाउस पर सैकड़ों लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

    Jaunpur News: बिजली कटौती से भड़के किसान, रामपुर पावर हाउस पर सैकड़ों लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

    • बिजली कटौती से भड़के किसान, रामपुर पावर हाउस पर सैकड़ों लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नाराज किसानों का गुस्सा गुरुवार को स्थानीय पावर हाउस पर फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में किसान पावर हाउस पहुंच गये जो धरना-प्रदर्शन करके बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग किये। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि इस समय धान की रोपाई का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। यदि समय पर पर्याप्त बिजली नहीं मिलेगी तो खेतों की सिंचाई कैसे होगी और रोपाई का काम प्रभावित हो जायेगा।

    किसानों ने आरोप लगाया कि 24 घण्टे में मुश्किल से 4 घण्टे ही बिजली मिल रही है, वह भी लो वोल्टेज के साथ। कम वोल्टेज होने के कारण ट्यूबवेल और पानी की मोटर नहीं चल पा रही हैं जिससे खेती का कार्य ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गयी तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग किया। सभी किसान जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजली विभाग मुर्दाबाद, बिजली विभाग हाय—हाय के नारे लगाये जा रहे हैं लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी उनकी आवाज सुनने के लिये समाचार लिखे जाने तक तैयार नहीं दिखा। उक्त अवसर पर संतोष सिंह ग्रामसभा असावा, अखिलेश यादव जीतापुर, दिवाकर तिवारी, संतोष सिंह, रमेश यादव गोरापट्टी, अनिल सिंह सहादतपुर, नवीन सरोज वाजिदपुर, संतोष शर्मा पंचवल, प्रवीण तिवारी असावा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल छात्रा की उपचार के दौरान ट्रामा सेण्टर में हुई मौत

    Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल छात्रा की उपचार के दौरान ट्रामा सेण्टर में हुई मौत

    • सड़क हादसे में घायल छात्रा की उपचार के दौरान ट्रामा सेण्टर में हुई मौत

    तेजस टूडे सं.
    सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी—लखनऊ नेशनल हाईवे मार्ग पर मंगलवार के लिये बाकराबाद बाजार के पास नेशनल हाईवे मार्ग पार करते समय कक्षा 6 की छात्रा अनुष्का प्रजापति 11 वर्ष पुत्री अरविन्द प्रजापति निवासी बाकराबाद मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पाते ही परिजनों ने आनन-फानन में उपचार हेतु जलालपुर एक निजी अस्पताल में ले गये जहां गम्भीर अवस्था को देखते हुये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेण्टर भेज दिया गया। बताया गया कि गुरूवार के दिन अनुष्का की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृतका 3 बहन और 1 भाई में दूसरे स्थान पर थी। मृतका के पिता अरविंद प्रजापति मजदूर हैं और उनकी पत्नी सुमन मजदूरी करती है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही माता सुमन और पिता अरविन्द के आंखों का सितारा चले जाने के बाद उनके ऊपर मानो पहाड़ टूट पड़ी। वहीं मौत की खबर से पूरे गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मलेरिया विभाग ने नखास सहित कई जगहों पर लोगों को दी जानकारी

    Jaunpur News: मलेरिया विभाग ने नखास सहित कई जगहों पर लोगों को दी जानकारी

    • मलेरिया विभाग ने नखास सहित कई जगहों पर लोगों को दी जानकारी

    तेजस टूडे ब्यूरो

    शुभांशू जायसवाल

    जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव एवं सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक कुमार द्वारा फाइलेरिया निरीक्षक अभिषेक सोनकर के साथ अर्बन जौनपुर नगर नखास मोहल्ले एवं ब्लॉक सिकरारा के बढ़ौना एवं लाला बाजार में संचारी दस्तक अभियान संबंधित गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया गया। ब्लॉक सिकरारा के बीसीपीएम अजीत सिंह उपस्थित रहे।

    इस दौरान बढ़ौना में क्षेत्रीय आशा बृजबाला मौर्या, आंगनवाड़ी श्यामा देवी, अर्बन जौनपुर में एएनएम शशिकला देवी, आशा सरिता सिंह, आंगनवाड़ी संजू यादव, पर्यवेक्षक राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जनसमुदाय से वार्ता कर संचारी, दस्तक अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। पोस्टर पैम्फलेट, बैनर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गई।

    इस दौरान आशाओं को कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियां संपादित करने, लक्षण युक्त मरीजों को ई कवच पोर्टल पर विवरण अपलोड करने, एंटोमोलॉजिकल सर्वे, सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन आदि कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। संचारी दस्तक अभियान 1 से 31 जुलाई तक चलेगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग से आशा आंगनवाड़ी द्वारा घर घर भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हित कर उनको जांच उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्रों पर संदर्भित किया जाएगा। नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वार्डो, ग्रामों में साफ सफाई, झाड़ी कटाई, जल निकासी एंटी लार्वा रसायन स्प्रे आदि कार्य कराये जा रहे हैं।

    पशु पालन विभाग द्वारा शूकर पालकों को शूकर बाड़ों की साफ सफाई, अन्य व्यवसाय अपनाए जाने के बारे में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, कृषि विभाग द्वारा लोगों को चूहे छछूंदर से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु गोष्ठी, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

    समस्त जनपदवासियों से अनुरोध है कि सभी अपने घरों के आस—पास साफ सफाई रखें, झाड़ियों को न उगने दें, जलजमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कबाड़ न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे आदि में जमा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें, टंकियों को ढक कर रखें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं, खुले में रखी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें, बुखार हो तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार करायें। जनपद में समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचारी रोगों के जांच उपचार हेतु आवश्यक दवाएं जांच किट, उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: स्कूल वैन की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

    Jaunpur News: स्कूल वैन की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

    • स्कूल वैन की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, मचा कोहराम

    • ड्राइवर की लापरवाही ने छीन ली जिन्दगी

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरैनी (चौकियां) में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल बैन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    जानकारी के अनुसार उक्त गांव में बुधवार की सुबह मानीकलां के एक स्कूल की गाड़ी रोजाना की भांति बच्चों को लेने गांव में आई थी और बच्चों को बैठाने के बाद वापस जाने के लिए पीछे करते समय गली से गुजर रहे हमदान 3 वर्ष पुत्र मोहम्मद आजम चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल इलाज हेतु खेतासराय कस्बे में एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। जौनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बग़ैर शव को सुपुर्देखाक कर दिया।

    पिता आजम क्षेत्र के मनेछा गांव में स्थित फुरकानीय हायर सेकेंड्री स्कूल में अध्यापक हैं।
    क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अप्रशिक्षित व नए नए चालकों के भरोसे नौनिहालों की जिंदगी सौंपना कहा तक उचित है। कुछ वर्ष पहले इसी तरह एक मदरसे की बस से मोहद्दीपुर में भी गाड़ी बैक करते समय एक बच्चे की मौत हो गई थी। इन हादसों का जिम्मेदार कौन? सरकार द्वारा तमाम दावे किये जाते रहते हैं लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। ऐसे स्कूल और वाहन तथा चालकों पर कारवाही कब होगी?

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मनीष श्रीवास्तव को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर अभाकाम ने किया स्वागततेजस टूडे ब्यूरो

    Jaunpur News: मनीष श्रीवास्तव को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर अभाकाम ने किया स्वागततेजस टूडे ब्यूरो

    • मनीष श्रीवास्तव को राज्यमंत्री का जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर अभाकाम ने किया स्वागततेजस टूडे ब्यूरो

    अजय पाण्डेय

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव द्वारा मनीष श्रीवास्तव को जनसम्पर्क अधिकारी बनाये जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा—2150 ने परमानतपुर में स्थित एक मैरेज हाल में उनका स्वागत किया। बता दें कि मनीष जी भाजपा संगठन में लम्बे समय से सक्रिय है और पूर्व नामित सभासद रहे हैं। मनीष जी का स्वागत जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर किया। वहीं पंकज श्रीवास्तव सभासद नगर पालिका जौनपुर ने कहा कि मनीष जी सन् 1991 से ही छात्र राजनीति और भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे। इस अवसर पर महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, शिवांशू श्रीवास्तव, डा. विजय श्रीवास्तव, युवाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, युवा महासचिव शेखर श्रीवास्तव, नलनीश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, मौज मस्ती ग्रुप के प्रमोद श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, सुप्रतीक गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, संजीव केसरवानी सहित तमाम उपस्थित रहे। वहीं मनीष जी ने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे और सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: धर्मापुर में निकली ब्लॉकस्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली

    Jaunpur News: धर्मापुर में निकली ब्लॉकस्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली

    • धर्मापुर में निकली ब्लॉकस्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली

    • गोष्ठी का आयोजन करके बीएसए समीर ने दी जानकारी

    तेजस टूडे सं.
    राजेश पाल
    धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रैली एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने शिक्षकों से घर-घर सम्पर्क कर विद्यालय से बाहर रह गये बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।

    इसके बाद निकाली गई जागरूकता रैली ने क्षेत्रवासियों को शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर हरिनाथ यादव, कमलेश यादव, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विक्रम प्रकाश, हवलदार राम, मनीष, सुजीत श्रीवास्तव, संगीता राय सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू किये गये सम्मानित

    Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू किये गये सम्मानित

    • अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू किये गये सम्मानित

    तेजस टूडे ब्यूरो

    शुभांशू जायसवाल

    लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया सम्मान

    जौनपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/युवा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं जौनपुर के निवासी संजीव साहू को मुख्य अतिथि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने सम्मानित किया। यह आयोजन सूबे की राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा ने किया। वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह में 30 ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जो हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश रहे। अध्यक्षता राम नारायण साहू पूर्व सांसद राज्यसभा ने किया। अन्त में आयोजक रमाशंकर साहू प्रदेश साहू राठौर युवा तेलिक महासभा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एचपीसीएल का मनाया गया स्थापना दिवस

    Jaunpur News: एचपीसीएल का मनाया गया स्थापना दिवस

    • एचपीसीएल का मनाया गया स्थापना दिवस

    तेजस टूडे ब्यूरो

    शुभांशू जायसवाल

    जौनपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस पर विमल गैस सर्विस सुक्खीपुर ने बुधवार को अपने शो रूम परिसर में ग्राहकों के लिए पौधा वितरण कार्यक्रम किया। इस मौके पर ग्राहकों को पौधों का वितरण किया गया। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया। सुरक्षा नियमों की उन्हें जानकारी भी दी गई। यह कार्यक्रम विमल गैस सर्विस के प्रोप्राइटर रतन सोनकर ने किया। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, लालजी सोनकर, अभिषेक गुप्ता, फारिस खान, पतिराम यादव, प्रदीप मौर्या, दिलीप जायसवाल, अरविन्द कश्यप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद

    Jaunpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद

    • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद

    तेजस टूडे सं.
    सूर्यमणि पाण्डेय
    जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने 4 वर्ष पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 20 वर्ष के सश्रम करावास एवं 27000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया।

    अभियोजन कथानक के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि उसकी 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री दिनांक 28 मई 2022 को स्कूल जा रही थी रास्ते में रविंद्र पाल पुत्र पन्नालाल पाल उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ 8-9 महीने तक लगातार बलात्कार करता रहा। 7 मार्च 2023 को उसकी पुत्री को एक लड़की पैदा हुई जब यह सूचना देने वह अभियुक्त के यहां गया तो उसके परिजन गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये।

    पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी एवं रमेश चंद्र पाल द्वारा परीक्षित कराये गये गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को दोष सिद्ध पाते हुए उक्त दंड से दंडित किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: आईटीआई परिसर में 38 छात्रों को मिली नौकरी

    Jaunpur News: आईटीआई परिसर में 38 छात्रों को मिली नौकरी

    • आईटीआई परिसर में 38 छात्रों को मिली नौकरी

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के दुर्गावती औद्योगिक की प्रशिक्षण संस्थान डाल्हनपुर में प्लेसमेंट के जरिए कैंपस सिलेक्शन का आयोजन हुआ। 85 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया जहां साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 38 छात्रों को नौकरी मिली। बता दें कि दुर्गावती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डाल्हनपुर में मारुति कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन साक्षात्कार हुआ जहां 85 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और बारी-बारी से आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुये। विभिन्न ट्रेडों के छात्रों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद प्रतिभागियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें 38 प्रतिभागियों को नौकरी मिल गई। सफल आवेदक को नियुक्ति लेटर देकर एक सप्ताह के अंदर ज्वाइन करने का भी निर्देश दिया गया। कैंपस सिलेक्शन के आयोजन प्रबंधक पवन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके जरिए छात्रों को नौकरी मिली। इस दौरान आगे भी केंपस प्लेसमेंट व कैंपस सिलेक्शन कराने का आश्वासन दिया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अयोध्या मन्दिर के सीईओ पद के लिये समाजसेवी डा. दिलीप ने किया आवेदन

    Jaunpur News: अयोध्या मन्दिर के सीईओ पद के लिये समाजसेवी डा. दिलीप ने किया आवेदन

    • अयोध्या मन्दिर के सीईओ पद के लिये समाजसेवी डा. दिलीप ने किया आवेदन

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    जौनपुर। अयोध्या राम मंदिर के सीईओ पद के लिए ‘मिशन ज़िंदगी फ़ाउंडेशन’ के संस्थापक व जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. दिलीप तिवारी ने राम मन्दिर ट्रस्ट को आवेदन किया। जिले के सभी धार्मिक एवं जनहित कार्यों में निरंतर सक्रियता को देखते हुए श्री तिवारी ने बताया कि बीते कोरोना काल में अपनी जान की बाज़ी लगाकर हज़ारों लोगों की सेवा किया गया। निरंतर जनहित के कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. तिवारी के इस कदम से जिले के प्रबुद्ध जनों और समर्थकों में भारी उत्साह है। स्थानीय निवासियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डॉ. दिलीप के इस निर्णय की सराहना करते हुए उनके सफल चयन के लिए शुभकामना व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक

    Jaunpur News: जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक

    • जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर हुई बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में नगर के ईशापुर में स्थित बाबाजी के क्रीड़ांगन परिसर में बुधवार को जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक्स/जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि क्रीड़ा भारती एक प्रमुख राष्ट्रीय खेल संगठन है जो देश में स्वदेशी, पारंपरिक और आधुनिक खेलों को बढ़ावा देने का कार्य करता है। इसके तत्वावधान में पूरे देश में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता अभियान और परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में वर्तमान में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में कबड्डी खेल को केंद्र में रखा गया है। इसे बढ़ावा दिया जाना समय की मांग है। क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य छात्रों, खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच भारतीय खेल संस्कृति और खेल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। राष्ट्रव्यापी खेल और जागरूकता अभियान के तहत 2036 ओलंपिक कबड्डी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि 2036 के ओलंपिक में कबड्डी को शामिल कराने के लिए देश के सभी गांवों, तहसीलों और जिलों में पुरुष एवं महिला वर्ग के मैच आयोजित कर रही है। स्थानीय खेल प्रतियोगिताएँ देश के अलग-अलग प्रांतों में वॉलीबॉल, कुश्ती, खो-खो और पारंपरिक ग्रामीण खेलों के टूर्नामेंट लगातार आयोजित किए जाते हैं।

    इसी क्रम में जिला बाल कार्य प्रमुख नारायण चौरसिया ने कहा कि इस अभियान से न सिर्फ कबड्डी को सम्मान मिलेगा, बल्कि युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास भी होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राधेश्याम बाबा मौर्य ने सभी सदस्यों और स्थानीय खेल प्रशिक्षकों से इस मुहिम को सफल बनाने और गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को निखारने का सामूहिक संकल्प दोहराया। उन्होंने पहले नगर से सटे ब्लॉकों फिर पूरे जिले के 21 ब्लॉकों में कबड्डी प्रतियोगिता जुलाई माह के अंत में कराए जाने की बात कही।
    इस अवसर पर वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक्स डॉ आदित्य निगम, जिला सह मंत्री मीरा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष परशुराम, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, आईटी सेल संयोजक डॉ अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, शशिकांत, ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमन साहू, बागीश सिंह, सौम्या विश्वकर्मा, प्राची सिंह, अभी कुशवाहा, विनय यादव, कृष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    • प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। जनता इण्टरमीडिएट कालेज बीरभानपुर के प्रांगण में 2025-26 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रबन्धक उर्मिला सिंह एवं प्रधानाचार्य आनन्द प्रकाश सिंह ने गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात छात्रों को मिष्ठान वितरण करके सम्मानित किया। जैसे ही छात्र पुरस्कार प्राप्त किये, प्रफुल्लित एवं अपने को गौरवान्वित महसूस करते हुये उछलने—कूदने लगे। सभी शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य का कामना किया। साथ ही आगे और अच्छा परिश्रम करने का मार्ग से अवगत कराया। छात्रों में अति उत्साह देखा गया जहां बच्चों ने विद्यालय के प्रति आभार ज्ञापित किया। अन्त में जितेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने स्व. समरजीत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पूरे स्टाफ के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही उन्हें याद करते हुये उनके सपनों को साकार करने का संकल्प किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एक पेड़ मां के नाम: कोतवाली परिसर में किया गया पौधरोपण

    Jaunpur News: एक पेड़ मां के नाम: कोतवाली परिसर में किया गया पौधरोपण

    • एक पेड़ मां के नाम: कोतवाली परिसर में किया गया पौधरोपण

    तेजस टूडे सं.
    संजय शुक्ला
    जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत कोतवाली परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अनीता सिंह एवं स्वामी नित्यानन्द पाण्डेय (स्वास्थ्य एवं प्रेरक मार्गदर्शक, संबंध परामर्शदाता, रियल एस्टेट सलाहकार तथा विपश्यना साधक) ने संयुक्त रूप से पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    इस मौके पर थानाध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं तथा स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है।

    इसी क्रम में स्वामी नित्यानन्द पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन को स्वस्थ, सुखी और संतुलित बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

    इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लगाये गये पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल करने का वचन दिया। इस अवसर पर सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का भी संकल्प लिया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सब इंस्पेक्टर बने अभिषेक, परिवार सहित पूरे गांव में छायी खुशी

    Jaunpur News: सब इंस्पेक्टर बने अभिषेक, परिवार सहित पूरे गांव में छायी खुशी

    • सब इंस्पेक्टर बने अभिषेक, परिवार सहित पूरे गांव में छायी खुशी

    तेजस टूडे सं.
    आशीष मौर्य
    नेवढ़िया, जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के अन्तर्गत लगधरपुर ग्रामसभा के कोहड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र प्रताप उर्फ राणा सिंह के पुत्र अभिषेक उर्फ आयुष सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन होने से परिवार सहित पूरे गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैसे ही चयन की सूचना ग्रामीणों और शुभचिंतकों को मिली, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अभिषेक सहित उनके परिवार को बधाई दिया।

    ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि से गांव के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उक्त अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने अभिषेक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि उनका चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश पुलिस की गरिमा को और अधिक बढ़ायेंगे। अभिषेक के परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय उनके अथक परिश्रम, परिवार के सहयोग तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अभिषेक की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्साहित करेगी। कोहड़ा गांव सहित पूरे लगधरपुर ग्रामसभा सहित आस—पास के क्षेत्रों से अभिषेक को लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवा जीवन की कामना किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जाने वाली ट्रेनों का ठहराव 10 मिनट हो

    Jaunpur News: जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जाने वाली ट्रेनों का ठहराव 10 मिनट हो

    • जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जाने वाली ट्रेनों का ठहराव 10 मिनट हो

    • मां शीतला एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति दी जाय: बाबू सिंह कुशवाहा

    तेजस टूडे ब्यूरो

    अजय पाण्डेय

    जौनपुर। मां शीतला एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन एवं जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों के लिये नयी रेल सेवा और जौनपुर जंक्शन एवं सिटी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव लगभग 10 मिनट हो। इन सभी बिन्दुओं को लेकर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने केन्द्रीय रेलमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया। जौनपुर की जनता एवं व्यापारिक समुदाय की भावनाओं से सम्बन्धित लाभ मिले। जौनपुर की अनुमानित जनसंख्या लगभग 50-52 लाख है। यह जनपद ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यहाँ स्थित मां शीतला चौकिया मंदिर में देश के विभिन्न भागों से श्र‌द्धालु दर्शन हेतु आते हैं। इसके अतिरिक्त मां विन्ध्यवासिनी धाम (मिर्जापुर) जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों से आने वाले श्र‌द्धालु भी जौनपुर होकर यात्रा करते हुये यहां दर्शन-पूजन हेतु पहुंचते हैं। जनपद में शाही पुल, शाही किला, लाल दरवाजा जैसे अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं जो इसकी हिन्दू-मुस्लिम सांस्कृतिक पहचान को और सुदृद्ध करते हैं। साथ ही यह क्षेत्र व्यापार, शिक्षा एवं कृषि की दृष्टि से भी पूर्वांचल का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। जनपद के नागरिकों, व्यापारियों एवं यात्रियों को रेल यात्रा एवं माल दुलाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    पत्रक के माध्यम से मांग किया गया कि जौनपुर जंक्शन एवं सिटी स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का लगभग 10 मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाय जिससे यात्रियों एवं माल की लोडिंग-अनलोडिंग सुगमता से हो सके। स्टेशनों पर यार्ड, वाशिंग सेंटर एवं शेडिंग सुविधाओं का विकास कराया जाय। जौनपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों के लिये नई रेल सेवाओं का संचालन किया जाय। विशेष रूप से जनभावनाओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये जौनपुर से मुम्बई तक “मां शीतला एक्सप्रेस” ट्रेन के संचालन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की कृपा की जाय। उपरोक्त प्रकरण पर जनहित एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा क, जिससे जौनपुर की रेल कनेक्टिविटी एवं विकास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

     

     

     

     

     

  • Jaunpur News: चौकियां धाम: गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

    Jaunpur News: चौकियां धाम: गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

    • चौकियां धाम: गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

    तेजस टूडे सं.

    बिपिन सैनी

    चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को हजारों भक्तों ने माता रानी का दर्शन—पूजन किया। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर महंत विवेकानन्द पंडा ने माता रानी का श्रृंगार करते हुये आरती पूजन किया। हवन, पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण, माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।

    गुप्त नवरात्रि के विशेष पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुये महंत जी ने बताया कि आषाढ़ मास में की गुप्त नवरात्रि साधना तप और देवी आराधना के लिये अत्यन्त शुभ व कल्याणकारी माना जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की पूजा की जाती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन माता कालिका की पूजा शक्ति साहस और आत्मविश्वास प्राप्त करने का पवित्र अवसर माना जाती है। इनकी उपासना से माता के भक्तों का आत्मविश्वास बढ़ता है और साधक को आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

    माना जाता है कि श्रद्धा एवं नियमपूर्वक मां की आराधना करने से जीवन की कठिन परिस्थितियों में देवी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है। यह भी मान्यता है कि माता कालिका अपने भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और जीवन की बाधाओं से रक्षा प्रदान करती हैं।

     

     

     

     

  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आजीविका से जुड़ी पहलों के माध्यम से समग्र सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आजीविका से जुड़ी पहलों के माध्यम से समग्र सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया

    • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आजीविका से जुड़ी पहलों के माध्यम से समग्र सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया

    • उत्तराखंड सरकार के साथ साझेदारी दीर्घकालिक सामाजिक बुनियादी ढांचे की पहल के माध्यम से सामुदायिक विकास को आगे बढ़ाती है

    देहरादून। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कल्याण और आजीविका से जुड़े कई सामुदायिक विकास पहलों की सफल पूर्णता की घोषणा की। ये हस्तक्षेप राज्य सरकार के साथ किए गए एक व्यापक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का हिस्सा हैं, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 से उधम सिंह नगर जिले के खटीमा और नैनीताल जिले के हल्द्वानी में समग्र CSR कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सामूहिक रूप से, इन पहलों से 4 लाख से अधिक लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

    शैक्षिक परिणामों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों के सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कई अवसंरचना विकास पहलें की हैं। टोयोटा के दर्शन “गुणवत्ता अवसंरचना के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना” से प्रेरित होकर, इन पहलों का उद्देश्य 13,532 छात्रों के लिए सीखने के माहौल और समग्र स्कूल अनुभव को बेहतर बनाना है। इसके तहत बच्चों के अनुकूल शिक्षण सामग्री, उच्च गुणवत्ता वाले कक्षा फर्नीचर, स्वच्छ और समय पर मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए उन्नत रसोई सुविधाएँ तथा बेहतर खेल अवसंरचना उपलब्ध कराई गई है। उन्नत खेल सुविधाएँ छात्रों को शारीरिक गतिविधियों में अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और उन्हें जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रही हैं। TKM के “चाइल्ड टू कम्युनिटी” दर्शन के अनुरूप, ये हस्तक्षेप जीवंत और समावेशी स्कूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का प्रयास करते हैं, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, समग्र विकास और सामुदायिक विश्वास को मजबूत करते हैं।

    सीखने के परिणामों को और मजबूत करने के लिए, TKM ने खटीमा के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने की परियोजना शुरू की है। सामुदायिक आकलन और जमीनी स्तर पर किए गए अवलोकनों से पता चला कि कई प्रयोगशालाएँ अब भी 15 से 20 साल पुराने वैज्ञानिक उपकरणों और मॉडलों पर निर्भर हैं, जिससे व्यावहारिक शिक्षा के अवसर सीमित हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए, TKM खटीमा के नौ सरकारी स्कूलों को आधुनिक विज्ञान उपकरण, यंत्र और मॉडल उपलब्ध कराएगा, जिससे 7,000 से अधिक छात्रों को लाभ होगा। इस पहल से अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा मिलने और विज्ञान शिक्षा में शैक्षणिक परिणामों में सुधार होने की उम्मीद है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

    Jaunpur News: रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

    • रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

    तेजस टूडे सं.
    बीके सिंह
    सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय राजेपुर द्वितीय के नगर पंचायत कचगांव में स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण नामांकन के अंतर्गत रैली निकाली गयी। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह के निर्देशानुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकृष्ण विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व विद्यालय के अध्यापिका सुनीता यादव, शशिकला, कंचन, अर्चना सहित लोगों ने रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान 5 नामांकन किया गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण कार्यक्रम

    Jaunpur News: जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण कार्यक्रम

    • जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण कार्यक्रम

    तेजस टूडे सं.
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान का आयोजन जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन की अध्यक्ष ज्योति सिंह ने किया। स्थानीय क्षेत्र के गैरवाह में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान फलदार जैसे- आम, अमरूद, जामुन, नींबू, अनार, करौदा इत्यादि व औषधीय वृक्ष जैसे- नीम, आंवला, बेल, अशोक इत्यादि प्रजातियों के लगभग 3000 पौधों का रोपण व वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ जैव विविधता को बढावा देना तथा जनसामान्य को वृक्षों के पारिस्थितिक एवं औषधीय महत्व के प्रति जागरूक करना है।

    इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह समाजसेवी, प्रियंका अग्रहरि, खुशबू गौतम, प्रिशी शर्मा, खुशी मौर्य, अंगद वर्मा मंडल अध्यक्ष अरसिया, सुजीत सिंह, प्रतीक सिंह, पवन सिंह, विवेक सिंह, आदित्य, हिमांशु, सनी सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में बड़े होकर पर्यावरण को समृद्ध बना सके।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जगदीश की स्मृति में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    Jaunpur News: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जगदीश की स्मृति में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    • वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जगदीश की स्मृति में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    तेजस टूडे सं.
    तरुण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गया प्रसाद द्विवेदी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट सखवट सुजानगंज में मंगलवार को डॉ. जगदीश द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक) की पुण्य स्मृति में गया प्रसाद मेमोरियल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में एक निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आयुर्वेद और एलोपैथी के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, आवश्यक जांच और दवा वितरण किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया।

    उक्त अवसर पर बीएचयू के शल्य तंत्र विभाग के सह-आचार्य डॉ. अरुण द्विवेदी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। शिविर में जनरल मेडिसिन के लिए डॉ. अरुण मिश्रा, अजय पाण्डेय, चंद्रशेखर पांडेय, जनरल सर्जरी के लिए अभिषेक कुमार (बीएचयू), डॉ. अरुण द्विवेदी, प्रसूति एवं स्त्री रोग के लिए डॉ. मीनाक्षी तिवारी, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. प्रियंका, टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. तिवारी (विद्या मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल मुंगराबादशाहपुर), शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. वी.एस. उपाध्याय (बीएचयू), हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव (कार्डियोलॉजी), हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय तिवारी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल, डॉ. जया नाक-कान-गला (ईएनटी) सहित अनेक रोगों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहे।

    राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि यह शिविर उनके ससुर, वरिष्ठ पत्रकार गया प्रसाद द्विवेदी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ था। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से समाज हित में कार्य करने और जन्मदिन, पुण्यतिथि जैसे कार्यक्रमों को इसी तरह आयोजित करने की अपील की जिससे गरीब और असहाय लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश तिवारी, सुधाकर उपाध्याय, कपिल मुनि ऊमर (चेयरमैन), मनोज द्विवेदी ब्यास, नीरज द्विवेदी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. अरुण द्विवेदी और डॉ. उत्कर्ष द्विवेदी ने अतिथियों और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शादी समारोह से लापता विवाहिता का शव मिलने से सनसनी

    Jaunpur News: शादी समारोह से लापता विवाहिता का शव मिलने से सनसनी

    • शादी समारोह से लापता विवाहिता का शव मिलने से सनसनी

    • 5 दिन से थी लापता, घर के पास बसवारी में मिला शव, हत्या का आरोप

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोगर गांव में शादी समारोह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 24 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव घर के पास स्थित एक बसवारी में मिला। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसकी पहचान चप्पल व कपड़ों के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

    जानकारी के अनुसार सोगर गांव निवासी मकरुल्लाह की पुत्री राशिदा (24) की शादी दो वर्ष पूर्व गांव के ही मोहम्मद कलीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद कलीम रोजी-रोटी के लिए मुंबई चला गया जिसके बाद राशिदा अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक बीते 8 जुलाई को राशिदा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने खेतासराय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    सोमवार शाम गांव के पास स्थित बसवारी में उसका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। परिजनों का आरोप है कि राशिदा की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया गया। परिजनो ने बताया कि रशीदा 5 भाई और 4 बहन में सबसे छोटी थी जिसकी शादी गांव में ही हुई थी। मृतका का मोबाइल व जेवरात भी गायब बताया जा रहा है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में चार टीम गठित कर दिया गया है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है परिजनो की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: चोरों ने ताला तोड़कर पार किया विद्यालय का सामान

    Jaunpur News: चोरों ने ताला तोड़कर पार किया विद्यालय का सामान

    • चोरों ने ताला तोड़कर पार किया विद्यालय का सामान

    • प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा में हुई चोरी

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत अरगुपुर कलां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के रसोई का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंच पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जानकारी के अनुसार बीबीगंज चौकी क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा अरगूपुर में चोर बीती रात स्कूल के रसोई का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर, दो बोरी चावल, एक बोरी गेहूं, दाल समेत सभी बर्तन उठा ले गये। सुबह प्रधानाध्यापक सजल सिंह जब स्कूल पहुंचे तब कहीं इसकी जानकारी हो सकी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। प्रधानाध्यापक सजल सिंह के मुताबिक यह तीसरी बार चोरी की घटना हुआ है। अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना प्रारम्भ

    Jaunpur News: ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना प्रारम्भ

    • ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना प्रारम्भ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तर्ज पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों को विशिष्ट व्यंजन से पहचान दिलाने हेतु उ.प्र. सरकार द्वारा ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना प्रारम्भ की गयी। इसका उद्देश्य चिन्हित व्यंजनों को प्रतिस्पर्धी बनाना, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग करके स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

    उक्त के क्रम में जनपद के चिन्हित व्यंजन हैं, में कार्यरत/कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों को व्यंजन की उत्पादकता बढ़ाने, पैकेजिंग, फूड टेस्टिंग, व्यंजनों के शेल्फ लाइफ बढ़ाने हेतु आधुनिक उपकरण, कोल्ड चेन/कोल्ड स्टोरेज हेतु डीप फ्रीजर, क्लाउड किचन इत्यादि की स्थापना एवं अन्य ऐसे क्रिया-कलाप जो चिन्हित ओ.डी.ओ.सी. व्यंजन को प्रतिस्पर्धी बनाएं, के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
    एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत जिसमें रू 25 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयों हेतु कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम रु. 6.25 लाख जो भी कम हो, रू. 25 लाख से रू. 50 लाख तक की इकाइयों हेतु रू. 6.25 लाख अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत जो भी अधिक हो, रू. 50 लाख से रू. 150 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयों हेतु रू. 10 लाख अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत जो भी अधिक हो तथा रू. 150 लाख से अधिक की कुल परियोजना लागत की इकाईयों हेतु परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम रू. 50 लाख जो भी कम हो, मार्जिन मनी के रुप में देय़ होगी।

    सामान्य वर्ग के लाभार्थी द्वारा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान एवं विशेष श्रेणी (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांगजन) के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान जमा करना होगा। परियोजना लागत में पूंजी व्यय (भूमि क्रय की लागत को छोड़कर) एवं कार्यशील पूंजी का एक चक्र शामिल होगा। इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु कम से कम 18 वर्ष हो ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते है। साथ ही विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ओ लेवल एवं सीसीसी के लिये 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

    Jaunpur News: ओ लेवल एवं सीसीसी के लिये 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

    • ओ लेवल एवं सीसीसी के लिये 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

    तेजस टूडे ब्यूरो

    जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद में संचालित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं का चयन निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के स्तर से करते हुये वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया गया है।

    योजनान्तर्गत 20 जुलाई तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक/युवतियों द्वारा वेबसाइट  पर ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन भरे जायेंगे। योजनान्तर्गत ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शुल्क क्रमशः रु0 15,000 एवं रु0 3,500 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल/‘सी0सी0सी0’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित अर्हता आवश्यक है- कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अनिवार्य है। प्रशिक्षार्थी की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए और उ0प्र0 का निवासी हो। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति न लेता हो। ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी। ‘सी0सी0सी0’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 3 माह होगी। प्रशिक्षार्थी के माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय (ग्रामीण/शहरी क्षेत्र) रु0 1,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    शासनादेश के अनुसार उपर्युक्त अर्हता रखने वाले युवक/युवतियाँ वेबसाइट पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक आनलाइन आवेदन अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों को अपलोड करते हुये समस्त वांछित संलग्नकों सहित आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप 20 जुलाई सायं 5 बजे तक जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो

    अजय पाण्डेय

    जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की अध्यक्षता में हुई।

    उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगबाड़ी केन्द्रो पर वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित समस्त केन्द्रो को खाद्य पंजीकरण (जो आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त निःशुल्क प्रदान किया जाता है) से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।

    जिलापूर्ति अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के अपने विभाग से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त विद्यालयों (जहां पर मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है) को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद स्थित मिठाई की दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।

    इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मण्डी सचिव सहित समिति के समस्त सदस्य, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करके दिये सख्त निर्देश

    Jaunpur News: डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करके दिये सख्त निर्देश

    • डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करके दिये सख्त निर्देश

    • स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर

    तेजस टूडे ब्यूरो

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई जहां स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं उपयोग, सामुदायिक शौचालयों के संचालन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम), प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लक्ष्य, सामुदायिक शौचालयों की कार्यशीलता तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण नियमित रूप से कराया जाए तथा प्रत्येक आरआरसी का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए जिससे ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण हो सके। स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रत्येक ग्राम में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) स्थिति को स्थायी बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिव एवं सफाई कर्मचारियों के माध्यम से प्रतिदिन सुबह एवं शाम निगरानी कराई जाए तथा ग्रामीणों को शौचालयों का नियमित उपयोग करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाए। बैठक में सामुदायिक शौचालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक शौचालय पूर्णतः क्रियाशील रहें, उनमें नियमित साफ-सफाई, पेयजल एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक सामुदायिक शौचालय के भीतर यह संदेश प्रमुखता से अंकित कराया जाए कि “अपने बाद आने वाले दूसरे व्यक्ति के लिए शौचालय साफ रखें।” उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

    समीक्षा के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, सामुदायिक शौचालयों के संचालन तथा रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) की वर्तमान स्थिति, अंत्येष्टि स्थल का भी विस्तार से परीक्षण किया गया। जिन विकास खण्डों में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जनसहभागिता बढ़ाकर जनपद को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छता से जुड़े प्रत्येक लक्ष्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: किसान को उर्वरक प्राप्त होने में कठिनाई नहीं होनी चाहिये: कृषि अधिकारी

    Jaunpur News: किसान को उर्वरक प्राप्त होने में कठिनाई नहीं होनी चाहिये: कृषि अधिकारी

    • किसान को उर्वरक प्राप्त होने में कठिनाई नहीं होनी चाहिये: कृषि अधिकारी

    तेजस टूडे सं.
    सौरभ सिंह
    जौनपुर। जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता व निर्धारित दर पर कृषकों को समय से उपलब्ध कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी समितियों व निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा समय से अपने प्रतिष्ठान खोले जाये तथा किसान को उनकी मांग और जोत-बही के आधार पर निर्धारित दर पर उर्वरक पीओएस मशीन से उपलब्ध कराया जाय। किसी भी किसान को उर्वरक प्राप्त होने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उक्त के क्रम में जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने जनपद के सभी किसानों को अवगत कराया है कि धान की रोपाई का उपयुक्त समय चल रहा है जिनकी नर्सरी तैयार हो गई है। यथा शीघ्र खेत की तैयारी करते हुए रोपाई करे। जनपद के किसी भी क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। सभी साधन सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों को उनकी जोत-बही/मांग के अनुसार पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी किसान भाई को उर्वरक प्राप्त करने में कोई कठिनाई हो रही तो जनपद स्तर पर स्थापित कण्ट्रोल रूप मोबाई नम्बर 8419021250 पर सूचित करें।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सहजन भण्डारा दिवस पर वन विभाग ने वितरित किये पौधे

    Jaunpur News: सहजन भण्डारा दिवस पर वन विभाग ने वितरित किये पौधे

    • सहजन भण्डारा दिवस पर वन विभाग ने वितरित किये पौधे

    तेजस टूडे सं.

    धर्मेन्द्र कुमार

    रामनगर, जौनपुर। सहजन भंडारा दिवस पर मंगलवार को स्थानीय विकास खंड परिसर में वन विभाग की ओर से पौध वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर अमित कुमार तथा वन रक्षक कमला शंकर पाण्डेय, अमित सिंह और हिमांशु ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सहजन के पौधे वितरित किये। साथ ही इसके औषधीय, पोषण एवं आर्थिक महत्व की विस्तृत जानकारी दिया।

    डिप्टी रेंजर अमित कुमार ने बताया कि सहजन (मोरिंगा) पोषण से भरपूर पौधा है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, रक्त को शुद्ध करने तथा त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। सहजन की खेती किसानों के लिए आय का अच्छा स्रोत भी बन सकती है।

    कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कम से कम एक सहजन का पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की गई। इस दौरान वन विभाग की ओर से “सहजन लगाएं, पोषण पाएं”, “हर आंगनवाड़ी सहजन”, “आइए सहजन को अपनाएं, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य बनाएं” तथा “हर घर सहजन” का संदेश भी दिया गया।

    इस अवसर पर सीडीपीओ इंदु यादव, सुपरवाइजर दिव्या सिंह, बड़े बाबू शिव कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन को पौधारोपण, पोषण सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग

    Jaunpur News: मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग

    • मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग

    • सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक आवेदन से वंचित

    • सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    जौनपुर। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी संशोधन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पोर्टल पर अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का विकल्प उपलब्ध न होने से इन विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

    संघ का कहना है कि शासन द्वारा फरवरी में योजना लागू किए जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन आवेदन के दौरान सहायता प्राप्त विद्यालयों की सूची प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके कारण पात्र शिक्षक योजना का लाभ लेने से वंचित हैं और सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल पर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को तत्काल जोड़ा जाए। साथ ही सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

    शिक्षक संघ ने पोर्टल में आवश्यक तकनीकी संशोधन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने की भी मांग किया जिससे आवेदन प्रक्रिया में आ रही बाधा दूर हो सके। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अतुल दुबे, वीरेंद्र यादव और अजीत प्रताप सिंह शामिल रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि शासन शीघ्र निर्णय लेकर पोर्टल की खामियां दूर करेगा जिससे सहायता प्राप्त विद्यालयों के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी भी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बन्द कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Jaunpur News: बन्द कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

    • बन्द कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

    तेजस टूडे सं.
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव में सोमवार को 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार भेला निवासी बृजेश खरवार की 17 वर्षीय पुत्री रोली अपने कच्चे मकान के एक कमरे में सोने चली गई थी। परिवार के बाकी सदस्य बाहर बैठे थे। इसी बीच बड़ी बहन हर्षिता ने कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो रोली का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    मृतका 3 बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। उसके पिता बृजेश खरवार रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पट्टीनरेंद्रपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायन्स क्लब खुशबू शाहगंज ने चिकित्सकों को किया आयोजित

    Jaunpur News: लायन्स क्लब खुशबू शाहगंज ने चिकित्सकों को किया आयोजित

    • लायन्स क्लब खुशबू शाहगंज ने चिकित्सकों को किया आयोजित

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब खुशबू शाहगंज ने सूर्या हॉस्पिटल में सम्मान समारोह रखा जहां नगर के तमाम चिकित्सकों के साथ सीए को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रुचि मिश्रा, डॉ. एल. सुधाकर मिश्रा, डॉ. जानवी मिश्रा,डॉ . सैयदा हुमैरा बानो एवं सीए विजेंद्र अग्रहरि एडवोकेट को अंगवस्त्रम एवं सिटी नर्सिंग होम की डॉ सैयदा हुमैरा बानो को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट करके सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर क्लब अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक मानवता के सच्चे सेवक हैं जो दिन-रात मरीजों की सेवा कर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके निस्वार्थ योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है। अतिथियों ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देता है।

    इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, संस्थापक अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, सचिव सौम्या अग्रहरि, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता, सिम्मी अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने अतिथियों को शुभकामना देते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान की कामना किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में 23 राजस्व प्रकरणों पर बनीं संयुक्त टीमें

    Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में 23 राजस्व प्रकरणों पर बनीं संयुक्त टीमें

    • थाना समाधान दिवस में 23 राजस्व प्रकरणों पर बनीं संयुक्त टीमें

    • एसडीएम ने दिये त्वरित निस्तारण के निर्देश

    तेजस टूडे सं.

    अनुपम मौर्य

    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, नायब तहसीलदार अमित सरोज एवं प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर राजस्व विभाग के लेखपाल अभिलाष यादव, सुरेंद्र जी, संदीप मौर्य, शोएब अंसारी, शिवशंकर सिंह, शंभूनाथ प्रजापति, प्रमोद काकरान, योगेश पांडेय सहित सभी कानूनगो एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    इस दौरान राजस्व से संबंधित कुल 23 प्रकरण प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी मामलों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यद्यपि किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को स्थलीय जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पात्र शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रामपुर पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

    Jaunpur News: रामपुर पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

    • रामपुर पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.

    अतुल जायसवाल

    रामपुर, जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और गति मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने मौजी राम उर्फ गणेश दत्त पुत्र दुक्खी राम निवासी ग्राम खेमापुर थाना रामपुर तथा रमेश कुमार पुत्र रामपति चौहान निवासी चौहान बस्ती थाना रामपुर को गिरफ्तार किया। दोनों वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के प्रभावी अनुपालन एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बाबूराम बिन्द, हेड कांस्टेबल हरिगोविंद दुबे तथा हेड कांस्टेबल विनोद प्रजापति शामिल रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अजय कुमार की स्मृति दिवस पर ‘राग जौनपुरी’ कार्यक्रम 12 को

    Jaunpur News: अजय कुमार की स्मृति दिवस पर ‘राग जौनपुरी’ कार्यक्रम 12 को

    • अजय कुमार की स्मृति दिवस पर ‘राग जौनपुरी’ कार्यक्रम 12 को

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। कवि, लेखक, अनुवादक, संस्कृतिकर्मी अजय कुमार की स्मृति दिवस पर 12 जुलाई दिन रविवार को नगर के हिन्दी भवन के सभागार में ‘राग जौनपुरी‘ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में अजय कुमार की किताब ‘राग जौनपुरी‘ पर परिचर्चा के साथ कवि सम्मेलन-मुशायरा भी होगा। इस आशय की जानकारी हिन्दी भवन के अध्यक्ष अपल कुमार और मंत्री धीरेन्द्र पटेल ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अपहरण व पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

    Jaunpur News: अपहरण व पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

    • अपहरण व पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    संजय शुक्ला
    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 137(2) बी0ए0एस0 व बढोत्तरी धारा 11/12 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र अतीउल्लाह निवासी नूर खां कुंआ थाना कोतवाली को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जयदीप चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली, हे0का0 शिव प्रकाश एवं हे0का0 इस्तेखार खां शामिल रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रामपुर में बेकाबू टेलर की टक्कर से मकान में घुसी डीसीएम

    Jaunpur News: रामपुर में बेकाबू टेलर की टक्कर से मकान में घुसी डीसीएम

    • रामपुर में बेकाबू टेलर की टक्कर से मकान में घुसी डीसीएम

    • 17 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कम्प

    तेजस टूडे सं.
    अतुल जायसवाल
    रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मई गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात जौनपुर से भदोही की तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम के पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गयी। इस हादसे में मकान के बाहर सो रहे लगभग 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसका छोटा भाई और एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।

    जानकारी के अनुसार हादसे के समय मकान के बरामदे में सो रहे सूरज गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं उसका दूसरा भाई राजकुमार गुप्ता 15 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। पास की दूसरी चारपाई पर सो रही मंजू देवी पत्नी राम जियावन गुप्ता भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिये भदोही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। उधर हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये। घटना में मकान के साथ ही बगल स्थित शीतला माता मंदिर का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

    सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रेलर एवं टाटा 1109 को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हुई है जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही दोषियों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवढ़िया का कायाकल्प अटका

    Jaunpur News: संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवढ़िया का कायाकल्प अटका

    • संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवढ़िया का कायाकल्प अटका

    • शासन से आवंटित 25 लाख में 20 लाख खर्च, फिर भी कार्य अधूरा

    जौनपुर। जनपद के श्री संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवढ़िया का कायाकल्प केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित दिखायी दे रही है। इसको लेकर जहां क्षेत्र में तरह—तरह की चर्चाएं की जा रही हैं, वहीं विद्यालय से जुड़े लोगों द्वारा कार्यदायी संस्था को दोषी बताया जा रहा है।

    बता दें कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत उक्त विद्यालय का कायाकल्प किया जा रहा है जिसके तहत 25 लाख का धन भी शासन से स्वीकृत है। इसमें 20 लाख के धन की निकासी दो किस्तों में हो गयी है लेकिन सब हवा—हवाई साबित हो रही है। कायाकल्प की बात करें तो निर्माण कार्य अधूरा है। पक्की चहारदीवारी बना है लेकिन अपूर्ण है। क्लास रूम का कार्य हुआ है लेकिन पठन—पाठन योग्य नहीं है। शौचालय अभी तक नहीं बना है जबकि फर्श कच्चा है। योजना का जो मानक है, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। वहीं संस्कृत विद्यालय का रंगाई-पुताई नहीं हुआ है।

    इस बाबत पूछे जाने पर विद्यालय के प्रबन्धक विनोद तिवारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था है जिसकी देख—रेख में योजना फलीभूत होना है। संस्था से जुड़े लोगों से कई महीने से कई बार कहा गया कि चहारदीवारी को पूर्ण कर दीजिये। शौचालय बनवा दीजिये। विद्यालय का रंगाई-पुताई करवा दीजिये। फर्श पक्का बनवा दीजिये लेकिन आजकल में बनवाने की बात करने वाले कार्यदायी संस्था के लोग महीनों बीत जाने के बाद भी योजना को लेकर लापरवाह बने हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि 25 लाख प्रोजेक्ट पर खर्च होना है जिसमें पहली किस्त 4 मार्च 2025 को 10 लाख आ गया जबकि दूसरी किस्त 20 मई 2026 को 10 लाख आया है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालय का अब तक कायाकल्प हो जाना चाहिये था लेकिन अभी तक योजना का कार्य अधूरा है। इसके लिये कार्यदायी संस्था जिम्मेदार है।

    वहीं इस परिप्रेक्ष्य में विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने बताया कि संस्कृत विद्यालय में प्रवेश शुरु हो गया है। पिछले सत्र के नामांकित बच्चे 145 हैं। इस सत्र का प्रवेश शुरू हो गया है। विद्यालय में सुबह 8 बजे से पढ़ाई शुरू होकर साढ़े 12 बजे तक होती है। प्रोजेक्ट अलंकार के बारे में कहा कि योजना अधूरा है जिससे पठन—पाठन में बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर उपरोक्त कायाकल्प कोरा साबित हो रहा है जिस पर तमाम सवालिया निशान लग रहे हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने किया खिचड़ी वितरण

    Jaunpur News: लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने किया खिचड़ी वितरण

    • लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने किया खिचड़ी वितरण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर दीपू के नेतृत्व में मानव सेवा के उद्देश्य से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ जिसका संयोजन अरविंद बैंकर ने किया।

    इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ जरूरतमन्दों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस सेवा कार्य से लगभग 200 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुये। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज के वंचित एवं जरूरतमन्द वर्ग की सेवा के लिये प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाते रहेंगे।

    कार्यक्रम के समापन पर सचिव नवीन मिश्रा ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद बैंकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुये सभी के सहयोग की सराहना किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल ने पवन मोदनवाल को बनाया अध्यक्ष

    Jaunpur News: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल ने पवन मोदनवाल को बनाया अध्यक्ष

    • लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल ने पवन मोदनवाल को बनाया अध्यक्ष

    • संघर्ष ही हमारी पहचान है: श्रवण जायसवाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने रामदयालगंज बाजार में स्थित रामजानकी मन्दिर पर व्यापारियों की बैठक हुई।

    इस दौरान सर्वसम्मति से व्यापारी नेता पवन मोदनवाल को रामदयालगंज बाजार का अध्यक्ष घोषित किया गया जिनका स्वागत करते हुये श्री जायसवाल ने कहा कि पवन मोदनवाल ने अपने कार्य क्षमता व्यापारी आन्दोलन में दिखायी है जिसका जीता—जागता प्रमाण बाजार के मध्य हाईटेंशन तार को लेकर संघर्ष है जो काबिले तारीफ है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का जन्म ही संघर्षों से हुआ है। संघर्ष ही हमारी पहचान है। ऐसे में उम्मीद है कि पवन मोदनवाल की अगुवाई में व्यापार मण्डल शिखर को छूयेगा। व्यापारियों मान—सम्मान सुरक्षित रहेगा। इसके बाद उपस्थित व्यापारियों ने नवमनोनीत अध्यक्ष पवन मोदनवाल का फूल—मालाओं से स्वागत किया।

    उक्त अवसर पर जिला महामंत्री गगन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, अशोक पाण्डेय, क्रान्ति सिंह, महेन्द्र यादव, कमल चन्द्र अग्रहरी, धर्मेन्द्र अग्रहरी, आकिब अली, अरूण जायसवाल, डिबली सिंह, संतोष मोदनवाल, बबलू जायसवाल, ग्राम प्रधान रिंकू मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, ओम प्रकाश साहू, सतीश साहू सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एशिया यू-20 कुश्ती में सिल्वर जीतने वाले सौरभ यादव का हुआ सम्मान

    Jaunpur News: एशिया यू-20 कुश्ती में सिल्वर जीतने वाले सौरभ यादव का हुआ सम्मान

    • एशिया यू-20 कुश्ती में सिल्वर जीतने वाले सौरभ यादव का हुआ सम्मान

    • गहना कोठी परिवार ने बढ़ाया हौसला, कोच—पिता किये गये सम्मानित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। एशिया यू-20 कुश्ती चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाले पहलवान सौरभ यादव का शनिवार को शहर की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी में विवेक सेठ मोनू, विनीत सेठ, विशाल सेठ, विपिन सेठ व हर्षित सेठ ने स्वागत करते हुये सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

    इसी क्रम में फर्म के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने कहा कि सौरभ यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर सौरभ यादव के कोच अशोक सोनकर तथा उनके पिता को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने सौरभ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुएयेउनके आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामना दिया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शुरू हुआ पौधरोपण महाअभियान

    Jaunpur News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शुरू हुआ पौधरोपण महाअभियान

    • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शुरू हुआ पौधरोपण महाअभियान

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला परिसर में किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण करके नगर को हरा—भरा, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस मौके पर नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।

    अभियान के तहत पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

    नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाये तो शाहगंज को हरित, स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने का लक्ष्य सहज ही प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में कर अधीक्षक तेज बहादुर यादव, वरिष्ठ लिपिक श्रीराम शुक्ला, पूर्व सभासद मकसूद हसन, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    Jaunpur News: तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    • तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    • बीमा व पेंशन योजनाओं की दी गयी जानकारी

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। सहकारिता गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव शांतनु चक्रवर्ती के निर्देशन में आयोजित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर का 3 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। किसानों एवं प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

    मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुमार हर्षमान ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं की उपयोगिता बताते हुए प्रतिभागियों से इनका लाभ लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील किया।

    इस दौरान ताखा पूरब यूनियन बैंक के शाखा प्रबन्धक रागनी गौतम, बैंक मित्र मो नौशाद, राजकुमार ने लगभग 30 लोगों का बीमा किया। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, राम अवध यादव, वित्तीय साक्षरता सालकर कमलेश सिंह यादव, आरसीटी निदेशक उमेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    फाइनेंशियल काउंसलर अनिल पाल एवं असिस्टेंट फाइनेंशियल काउंसलर नागेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही इससे संबंधित ऑनलाइन साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन राम कृपाल यादव ने किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकृपाल यादव, संतराज यादव, ओम प्रकाश यादव, मायाशंकर, हीरा लाल प्रजापति, रामसबक, राज नारायण, राम प्रसाद, श्रीशकेष, अरुण सिंह आदि लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

    Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

    • दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती लछ्छनपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 24 वर्षीय विवाहिता का शव अमरूद के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार तरती लछ्छनपुर गांव निवासी शांति देवी (24) का शव शुक्रवार सुबह अमरूद के पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना प्रभारी निखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया।
    मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो शांति देवी का शव पेड़ से लटका नहीं था, बल्कि जमीन पर रखा हुआ था। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

    परिजनों का आरोप है कि गुरुवार रात लगभग 11 बजे शांति देवी ने फोन कर कहा था, “हमें बचा लो, नहीं तो ये लोग हमें मार देंगे।” उनका कहना है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर शांति को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मायके पक्ष ने पति अमन गोंड, जेठ शनी गौड़, जेठानी संगीता गौड़, सास एवं ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाया है। शांति देवी का विवाह 22 अप्रैल 2023 को हुआ था। वह अपने पीछे एक वर्षीया पुत्री शिवानी को छोड़ गई हैं। मृतका का मायका मड़ियाहूं तहसील के उगापुर गांव में है।

    वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शिवांस के लिये देवदूत बने चन्दर, आवारा कुत्तों के झुण्ड से बचायी जान

    Jaunpur News: शिवांस के लिये देवदूत बने चन्दर, आवारा कुत्तों के झुण्ड से बचायी जान

    • शिवांस के लिये देवदूत बने चन्दर, आवारा कुत्तों के झुण्ड से बचायी जान

    • आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने 6 वर्षीय बालक पर बोला हमला

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर गांव में गुरुवार को 6 वर्षीय बालक पर आवारा कुत्तों के झुंड के हमले से अफरा-तफरी मच गई। कुत्तों से घिरे मासूम की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए उसे बचा लिया। ग्रामीण युवक की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार गांव निवासी बबिता बिंद अपनी भैंस लेकर गांव के तालाब पर गई थीं। उनका पुत्र शिवांस उन्हें खोजते हुए तालाब की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में बालक पास के पानी भरे गड्ढे में कूद गया लेकिन कुत्ते वहां भी उसे नोचते रहे।

    उसी समय बाजार से दवा लेकर लौट रहे गांव के चंदर बिंद की नजर बालक पर पड़ी। उन्होंने बिना अपनी परवाह किए कुत्तों पर ढेले फेंके और उन्हें भगाकर शिवांस को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने तत्काल बालक की मां और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर कुत्ते भाग निकले।

    गंभीर रूप से घायल शिवांस को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया जहां से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
    घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चंदर बिंद मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    • विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    विपिन मौर्य
    मछलीशहर, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन तथा सचिव पूर्णकालिक सुशील सिंह की देख-रेख में स्थानीय विकास खण्ड में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

    इस मौके पर सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला प्राधिकरण ने प्राधिकरण के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और अधिक से अधिक संख्या में मुकदमों को समझौते और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त लोगों से अनुशासन का महत्व के बारें में जानकारी प्रदान करते हुये उन्हें अधिकारों का दुरुपयोग न करने के बारे में भी सावधान किया गया।

    इसी क्रम में डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप सिंह ने जेल में निरुद्ध कैदियों के अधिकारों के बारे में बच्ची देवी बनाम स्टेट तथा सतेंद्र आंटील द्वारा दिये गये सर्वोच्च न्यायालय के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यदि कोई बंदी जेल में है और उसकी जमानत हो गई है और वह जमानत देने में सक्षम नहीं है, उसकी सामाजिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो वह व्यक्तिगत बंध पत्र पर आवेदन पत्र देने पर संबंधित न्यायालय द्वारा 30 दिन के लिए छोड़ दिया जाएगा। उसे कालखंड में वह अपने जमानतदार दाखिल कर देगा। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह समझौता केंद्र, पैरा लीगल वालंटियर, फ्रंट लीगल ऑफिस, सुलह समझौता प्री लिटिगेशन केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया।

    काउंसलर देवेंद्र यादव ने पारिवारिक मामलों प्राधिकरण के अंगों के बारे में बताते हुए न्याय विभाग द्वारा संचालित टेलीलॉ के बारे में विस्तार से वर्णन किया और 15100 नंबर के महत्व को समझाते हुये कहा कि अधिक से अधिक मुकदमे आपस में समझौते से निपटाया जाय। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को श्रम कानून के बारे में बताते हुए उसे अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही गई। अन्त में ग्राम प्रधान महाजन अली ने आभार जताया। इस अवसर पर काउंसलर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक गौतम, एक्शन एनजीओ उपनिरीक्षक थाना मछलीशहर मोहम्मद अहमद खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: ग्रामीणों के सहयोग से बन रहे पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

    Jaunpur News: ग्रामीणों के सहयोग से बन रहे पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

    • ग्रामीणों के सहयोग से बन रहे पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

    • सीसी रोड व रपटा पुल निर्माण का दिया आश्वासन

    तेजस टूडे सं.
    आशीष मौर्य
    नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सीर में ग्रामीणों के सहयोग से निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने के लिये क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये ग्रामीणों से संवाद करके उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग लगभग 20 से 25 गाँवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। बरसात के दिनों में नदी पार करने में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। संसाधनों के अभाव में ग्रामीणों ने चन्दे और आपसी सहयोग से पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया है।

    सांसद प्रिया सरोज ने ग्रामीणों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुये आश्वासन दिया कि पुल के दोनों ओर सीसी रोड का निर्माण तथा नदी पर रपटा पुल बनवाने के लिये आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवागमन शीघ्र बहाल करने का निर्देश दिया।

    सांसद के आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि सांसद के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित कार्य जल्द पूरा होगा और हजारों ग्रामीणों को आवागमन की समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना किया। इस मौके पर मड़ियाहूं सपा नेता राजवीर यादव समेत सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड के परिजनों में फिर छायी मायूसी

    Jaunpur News: दूल्हा हत्याकाण्ड के परिजनों में फिर छायी मायूसी

    • दूल्हा हत्याकाण्ड के परिजनों में फिर छायी मायूसी

    • एक लाख के ईनामी प्रदीप बिन्द ने भी किया सरेंडर

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। चर्चित दूल्हा हत्याकाण्ड में फरार चल रहा 1 लाख का ईनामी आरोपी प्रदीप बिन्द ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी मिलते ही मृतक दूल्हे के परिजनों में एक बार फिर मायूसी छा गई। परिवार का कहना है कि वे आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस मुठभेड़ या गिरफ्तारी के जरिये चाहते थे लेकिन उसके सरेंडर करने से उन्हें निराशा हुई।

    बता दें कि बीते 1 मई को खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिन्द की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात से पूरे जिले में हड़कम्प मच गया था। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप बिन्द फरार चल रहा था।

    बताते चलें कि प्रदीप की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने 1 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। साथ ही लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। अब प्रदीप बिन्द ने पुलिस के हाथ लगने से पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने की कार्यवाही की गयी। दूल्हा हत्याकांड जिले की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा है। मामले की सुनवाई अब न्यायालय में आगे बढ़ेगी जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर कायम है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: त्वरित मक्का किसान योजना को लेकर हुई कृषक गोष्ठी

    Jaunpur News: त्वरित मक्का किसान योजना को लेकर हुई कृषक गोष्ठी

    • त्वरित मक्का किसान योजना को लेकर हुई कृषक गोष्ठी

    • एडीओ कृषि ने कहा— मक्का अनाजों की रानी

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। त्वरित मक्का किसान योजना के अन्तर्गत विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मक्का की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना तथा इसके रकबे में वृद्धि करना रहा।
    गोष्ठी में विषय वस्तु विशेषज्ञ अशोक पाल ने किसानों को मक्का की वैज्ञानिक खेती, जल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा संतुलित उर्वरक प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दिया। एडीओ कृषि सर्वेश पाल ने मक्का को “अनाजों की रानी” बताते हुये कहा कि इसमें अन्य खाद्यान्न फसलों की अपेक्षा अधिक उत्पादन क्षमता होती है। मक्का में विटामिन ए, बी व सी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं जो कुपोषण दूर करने में सहायक हैं। साथ ही यह पशु चारे, ऊर्जा उत्पादन तथा इथेनॉल निर्माण का भी प्रमुख स्रोत है।

    इसी क्रम में उप परियोजना निदेशक रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि मक्का की खेती खरीफ, रबी और जायद तीनों मौसमों में की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण एवं विभागीय योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही फाइनेंशियल काउंसलर दिनेश कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा सुनील कुमार सहित विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही। विभिन्न गांवों से आये सैकड़ों किसानों ने गोष्ठी में भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जेब्रा की वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा 12 जुलाई को

    Jaunpur News: जेब्रा की वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा 12 जुलाई को

    • जेब्रा की वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा 12 जुलाई को

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने तथागत ट्रस्ट भारत के संस्थापक एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह (सेवानिवृत आईएएस) के मार्गदर्शन में वनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से ‘चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा’ सुनिश्चित किया है। यह परीक्षा 12 जुलाई दिन रविवार को नगर के सी.एम.एम. इंग्लिश स्कूल रशीदाबाद में पूर्वान्ह 9 बजे से 11 बजे के मध्य होगी। परीक्षा में जौनपुर, वाराणसी एवं आजमगढ़ जनपदों के वनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ बताया कि तीनों जनपदों से चयनित 10-10 विद्यार्थियों को देश की आज़ादी में शहीद आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जौनपुर के उत्कर्ष नाग का एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर हुआ चयन

    Jaunpur News: जौनपुर के उत्कर्ष नाग का एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर हुआ चयन

    • जौनपुर के उत्कर्ष नाग का एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद पर हुआ चयन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। नगर के मिसिरपुर मोहल्ला निवासी उत्कर्ष नाग ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में वर्ष 2026 के लिये एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET-Electronics) पद पर चयनित होकर परिवार सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित का दिया।

    बता दें कि उत्कर्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर में लिपिक पद पर कार्यरत मनोज चौरसिया के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि उत्कर्ष बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती रहे हैं जिन्होंने अपनी लगन और निरंतर प्रयास से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

    वहीं दूसरी ओर उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर परिजन, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उनकी सफलता युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मां शीतला चौकियां धाम के प्रवेश द्वार का त्रिशूल लगा कलश गिरा, बाल बाल बचे राहगीर

    Jaunpur News: मां शीतला चौकियां धाम के प्रवेश द्वार का त्रिशूल लगा कलश गिरा, बाल बाल बचे राहगीर

    • मां शीतला चौकियां धाम के प्रवेश द्वार का त्रिशूल लगा कलश गिरा, बाल बाल बचे राहगीर

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम चौराहे पर बने धाम के प्रवेश द्वार के ऊपर लगा स्टील का कलश तेज बारिश की वजह से रविवार दोपहर अचानक गिर पड़ा। कलश के ऊपर त्रिशूल भी लगा हुआ था। गनीमत रही कि कोई राहगीर घायल नहीं हुआ। लोग बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने कलश उठाकर सुरक्षित रख दिया गया। ज्ञात हो कि चौकियां बड़ागर चौराहा पर मां शीतलां चौकिया धाम का प्रवेश द्वार बना हुआ है। द्वार पर दोनों तरफ मां शीतला की सवारी गर्दभ की मूर्ति बनी हुई है। वहीं मध्य में छोटा सा मन्दिर की आकृति बनाकर उसके ऊपर स्टील का कलश लगाकर त्रिशूल लगाया गया है। लोगों का अनुमान है कि पूर्व में आई तेज आंधी में गुम्मद टूटकर अटका होगा। आज़ हुई तेज बारिश से नीचे गिर पड़ा। कोई अप्रिय घटना न घटने से लोगों ने राहत की सांस ली।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: 50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    Jaunpur News: 50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    • 50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

    तेजस टूडे संं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त हृदय नारायण मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध गबन, धोखाधड़ी और जालसाजी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था, उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके पैतृक आवास से सुबह करीब 8:30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान न्यायालय, मानवाधिकार आयोग तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के सभी प्रावधानों का पालन किया गया। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 में शाहगंज पब्लिक इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य की तहरीर पर पूर्व प्रधानाचार्य हृदयनारायण मिश्र के विरुद्ध गबन, आपराधिक न्यासभंग, धोखाधड़ी एवं जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार रहा, जिसके चलते न्यायालय से गैर-जमानती वारंट और बाद में उद्घोषणा (धारा 82 सीआरपीसी) जारी की गई। आदेशों की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ धारा 174ए के तहत अलग से मुकदमा भी दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, शशि चौहान, अमन यादव और आनंद पांडेय शामिल रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस

    Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस

    • श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस

    • विशाल भण्डारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    तेजस टूडे संं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित श्री महाकाली माता मंदिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस एवं वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माता महाकाली का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन रामायण पाठ की पूर्णाहुति, पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसकी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर मया शंकर यादव, विनोद अग्रहरि, सभासद सिकंदर साहू, नीरज मिश्रा, सूरजमल सेठ एवं पत्रकार मनोज जायसवाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माता महाकाली से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: अमृत सरोवर में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

    Jaunpur News: अमृत सरोवर में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

    • अमृत सरोवर में नहाने गये युवक की डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बुजुर्गा गांव निवासी एक युवक की रविवार को अमृत सरोवर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्गा गांव निवासी इरफान अली रविवार को सेउर गांव स्थित अमृत सरोवर में स्नान करने गए थे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरोवर में मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो तत्काल पानी में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।गंभीर अवस्था में इरफान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इरफान अली दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: हाईवे किनारे झाड़ी में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

    Jaunpur News: हाईवे किनारे झाड़ी में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

    • हाईवे किनारे झाड़ी में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

    • पुलिस पहचान में जुटी, हत्या की आशंका

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर तिराहे के पास नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में रविवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव एक काले प्लास्टिक बैग में था, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने झाड़ियों में एक बड़ा काला प्लास्टिक बैग देखा। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा प्लास्टिक बैग खोलने पर उसमें एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव गम्भीर रूप से क्षत-विक्षत था और उसके पैर व हाथ गायब थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने के प्रयास कर रही है और घटनास्थल व आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी गई है। मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। उन्होंने पुष्टि की कि मृतका के पैर और हाथ गायब हैं और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रानीमऊ में 4.99 लाख से बने प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण

    Jaunpur News: रानीमऊ में 4.99 लाख से बने प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण

    • रानीमऊ में 4.99 लाख से बने प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण

    तेजस टूडे संं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज के ग्राम पंचायत रानीमऊ में रविवार को विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 से 4.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण भाजपा के विधान परिषद सदस्य एमएलसी रामसूरत राजभर ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट काअनावरण कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। रविवार की दोपहर खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि प्रवेश द्वार किसी भी गांव की पहचान और सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के करीब दस जिलों में अपनी निधि से ऐसे दर्जनों प्रवेश द्वारों का निर्माण करा चुके हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राकेश राजभर, श्याम चंद यादव, सरोज राजभर, राजेंद्र राजभर, डॉ. प्रमोद, अनिल प्रजापति व स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    व्यापारियों ने फूल माला से किया स्वागत
    रविवार की दोपहर स्थानीय क्षेत्र के रानीमऊ गांव में लोकार्पण करने पहुंचे भाजपा के विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंशराज विश्वकर्मा का गोरारी बाजार में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया तथा व्यापार और व्यापारियों के विषय में चर्चा की गई। आगंतुक नेताओं ने बताया कि वर्तमान सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा पाण्डेय, राधेश्याम, राजेंद्र मौर्या, संदीप मौर्या, सुभाष विश्वकर्मा, रामदवर प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रारम्भ की भारत नेट उद्यमी योजना

    Jaunpur News: भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रारम्भ की भारत नेट उद्यमी योजना

    • भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्रारम्भ की भारत नेट उद्यमी योजना

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। प्रचालन प्रमुख भारत संचार निगम लिमिटेड जौनपुर अंकुर तिवारी ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्‌देश्य से भारत नेट उद्यमी योजना का सुभारम्भ किया गया है। योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति कम पूंजी लगाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। योजना के शुरुआती चरण में लगभग डेढ़ लाख रुपये के न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होगी। बीएसएनएल से जुड़ने के बाद उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राडबैंड सेवाओं से उपभोक्ताओं को जोड़ने का कार्य करना होगा। इसक लिए विभाग की ओर से आकर्षक भुगतान की व्यवस्थाकी गई है। श्री तिवारी ने बताया कि भारत नेट उद्यमी योजना का मुख्य उद्‌देश्य युवाओं को उनके गृह जनपद में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से अपनी आजीविका का संचालन कर सकें। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का शहरों की ओर पलायन कम हो सके। सुल्तानपुर व्यापार क्षेत्र के प्रधान महाप्रबन्धक रमाशंकर राम ने इस योजना को युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर बताया। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवक बीएसएनएल कार्यालय जौनपुर में कार्यरत अवर दूर संचार अधिकारी अनिल कुमार से उक्त मोबाइल नम्बर पर 9453105033 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

    Jaunpur News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

    • सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलालगंज सरायविक्रम गांव निवासी का मड़ियाहूं के शिवपुर बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महताब अंसारी, पुत्र नसीम अंसारी, निवासी सराय विक्रम, बरसठी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महताब अपनी ननिहाल मड़ियाहूं आया हुआ था। वापस घर लौटते समय शिवपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महताब गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पुलिस का एक्शन, 4 वारण्टी गिरफ्तार

    Jaunpur News: पुलिस का एक्शन, 4 वारण्टी गिरफ्तार

    • पुलिस का एक्शन, 4 वारण्टी गिरफ्तार

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने शनिवार को चार वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रेम (सहरमा), प्रियांशु जायसवाल (सरायविक्रम), सुरेश यादव (आदमपुर) और विपिन गिरी (हसियाँडीह) को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर गिरफ्तार किया। सभी विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे।
    यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, राजकुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार दुबे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जफराबाद में वाटर फ्रीजर व आरओ स्थापना कार्य में भ्रष्टाचार व गबन का आरोप

    Jaunpur News: जफराबाद में वाटर फ्रीजर व आरओ स्थापना कार्य में भ्रष्टाचार व गबन का आरोप

    • जफराबाद में वाटर फ्रीजर व आरओ स्थापना कार्य में भ्रष्टाचार व गबन का आरोप

    • सीआरओ में जफराबाद पहुंचकर की जांच पड़ताल

    तेजस टूडे सं.
    केएस यादव
    जफराबाद, जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट द्वारा शनिवार को नगर पंचायत जफराबाद द्वारा 7 सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये गये वाटर फ्रीजर एवं आरओ स्थापना स्थलों पर जाकर आवश्यक जाॅच पड़ताल की और पाया कि पेयजल के सभी कार्य स्टीमेट के विपरीत हुआ है। मालूम हो कि जफराबाद कस्बे के शेखवाड़ा निवासी शाह दाउद अहमद पुत्र स्व. शाह महफूज आलम, द्वारा नगर पंचायत जफराबाद में वाटर फ्रीजर एवं आरओ स्थापना में हुए भारी भ्रष्टाचार एवं सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए 17 जून को मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए प्रकरण की जाॅच कराकर जेई ईओ व चेयरमैन के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायकर्ता शाह दाउद का आरोप है कि उक्त नगर पंचायत के शेखवाड़ा हाजी बाबा के मैदान में, मख़दूमपुर मन्दिर के पास, शेखवाड़ा में राम जी चौरसिया के घर के पास, नासही में यूनियन बैंक के पास, सैयदअलीपुर में मस्जिद के पास सहित सात सार्वजनिक स्थानों पर वाटर फ्रीजर, आरओ और सुरक्षा केबिन शेड के लिए रू. 33.25 लाख (प्रति यूनिट रू. 4.75 लाख) का भारी भरकम बजट नगर पंचायत द्वारा आवंटित कराया गया और बदले में घटिया सामग्री लगाई गई और ठेकेदार को रनिंग पेमेन्ट किया गया। आरोप है कि चेयरमैन, ईओ तथा जेई द्वारा 4 गुना अधिक दाम के बिल लगाकर भुगतान किया गया। बजट में शामिल सुरक्षा केबिन शेड मौके से गायब है। शिकायकर्ता शाह दाउद अहमद ने ठेकेदार का अन्तिम भुगतान रोकने एवं भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल उक्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: लायन्स क्लब क्षितिज की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न

    Jaunpur News: लायन्स क्लब क्षितिज की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न

    • लायन्स क्लब क्षितिज की प्रथम साधारण सभा सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। लायन्स क्लब क्षितिज के नवीन सत्र 2026-27 की प्रथम साधारण सभा शनिवार देर शाम नगर के एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष कौशल कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में अध्यक्ष कौशल कुमार त्रिपाठी ने नए सत्र के दौरान किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही क्लब की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने संस्था में शामिल हुए नए सदस्यों का परिचय कराते हुए उनके स्वागत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था के सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, समर्पण और सेवा भावना के बल पर क्लब नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने नए सत्र में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक का सफल संचालन क्लब के सचिव हाफिज़ शाह ने किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: साधारण परिवार की बेटी कीर्ति ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    Jaunpur News: साधारण परिवार की बेटी कीर्ति ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    • साधारण परिवार की बेटी कीर्ति ने बढ़ाया जौनपुर का मान

    • बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी पद पर हुआ चयन

    • अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जौनपुर ने किया सम्मानित

    तेजस टूडे सं.
    राजेश पाल
    धर्मापुर, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राष्ट्रपति यादव के नेतृत्व में जलालपुर त्रिलोचन महादेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेहटी (बनपुरवा) की होनहार बेटी कीर्ति यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कीर्ति यादव का चयन बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। एक बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली कीर्ति यादव शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में मेधावी रही हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा सीएचएस (सीएचएस) बीएचयू, वाराणसी से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) का रुख किया, जहाँ से उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। कीर्ति यादव ने अपनी इस बड़ी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माता सुशीला यादव को दिया है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस यात्रा में अपने भाई और बहन के अटूट सहयोग और योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि यह सफलता एक पड़ाव भर है, उनका असली और अंतिम लक्ष्य यूपीएससी (यूपीएससी) क्रैक कर देश की सेवा करना है। कीर्ति यादव की इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके पैतृक आवास पर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार, अजय कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर श्यामजीत यादव, पलकधारी कवि जी, सौरव यादव आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: रास्ते के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 घायल

    Jaunpur News: रास्ते के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 घायल

    • रास्ते के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 घायल

    • मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

    तेजस टूडे सं.
    अनुपम मौर्य
    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के टकटैंया गांव में रविवार सुबह रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे, सरिया और फावड़े से हमला किये जाने का आरोप है। घटना में महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित शेषमणि पुत्र अर्जुन निवासी टकटैंया द्वारा थाना बरसठी में दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के ओमप्रकाश पुत्र रामदास से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 4 जुलाई की रात विपक्षी पक्ष ने रास्ते में समरसेबल का पानी बहाकर उसे कीचड़युक्त कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। तहरीर में कहा गया है कि रविवार सुबह करीब 6:30 बजे विपक्षी पक्ष ने रास्ते में लकड़ी, कांटे रखकर तथा खूंटा गाड़कर रास्ता पूरी तरह बंद करना शुरू कर दिया। परिवार की महिलाओं द्वारा विरोध करने पर पहले गाली-गलौज की गई और फिर कथित रूप से हमला कर दिया गया।

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजेश पुत्र रामप्रसाद ने अन्य लोगों को हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद संदीप, दिलीप, महेश पुत्रगण ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र रामदास तथा सोनी पत्नी संदीप लाठी-डंडा, सरिया और फावड़ा लेकर हमला करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं, बुजुर्गों और युवकों के साथ मारपीट की तथा बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा। जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में शेषमणि के सिर में चोट आई, जबकि मनोरमा देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गईं। सरिता पत्नी राजमणि के सिर और हाथ, सरिता पत्नी सर्वजीत की गर्दन, पीठ और हाथ, सूरज के सिर व हाथ, आकाश की आंख और बाएं हाथ, अतुल के सिर के पिछले हिस्से, दिव्यांग राजमनि की कमर व हाथ तथा नीरज उर्फ अजय को भी चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शेषमणि, मनोरमा देवी, सरिता, सूरज और नीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: मिशन शक्ति केन्द्र की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

    Jaunpur News: मिशन शक्ति केन्द्र की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

    • मिशन शक्ति केन्द्र की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद

    • साथ रहने को राजी हुए दम्पत्ति

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। मिशन शक्ति केन्द्र महिला थाना की प्रभावी काउंसलिंग से एक पारिवारिक विवाद का सुखद समाधान निकल आया। आपसी सहमति बनने के बाद दंपती ने भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने का संकल्प लिया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहा गोविंदपुर निवासी अर्चना कनौजिया ने अपने पति नरेंद्र कनौजिया, निवासी ग्राम नेहिया, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज करने तथा घर से निकाल देने का प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को रविवार को मिशन शक्ति केंद्र महिला थाना पर बुलाया गया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और विस्तृत काउंसलिंग कर उन्हें आपसी संवाद तथा समझदारी से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। दम्पत्ति ने भविष्य में एक-दूसरे का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से साथ रहने का भरोसा दिया और आपसी सुलह के आधार पर समझौता कर लिया। मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल से एक बिखरता परिवार फिर से जुड़ गया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: कलवारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पद्मश्री डॉ. लालजी की 79वीं जयन्ती

    Jaunpur News: कलवारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पद्मश्री डॉ. लालजी की 79वीं जयन्ती

    • कलवारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पद्मश्री डॉ. लालजी की 79वीं जयन्ती

    • पैतृक गांव स्थित डॉ. लालजी सिंह रिसर्च सेन्टर में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

    तेजस टूडे सं.
    सौरभ सिंह
    सिकरारा, जौनपुर। डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह की 79वीं जयंती रविवार को उनके पैतृक गांव कलवारी स्थित डॉ. लालजी सिंह रिसर्च सेंटर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर महान वैज्ञानिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. लालजी सिंह के भतीजे एवं संस्थान के प्रबंध निदेशक आशीष सिंह की देखरेख में किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लालजी सिंह ने डीएनए फिंगरप्रिंटिंग तकनीक के माध्यम से भारत को वैश्विक वैज्ञानिक पहचान दिलाई। उनके शोध कार्यों ने अपराध अनुसंधान, न्यायिक प्रक्रिया, जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले डॉ. लालजी सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए जो योगदान दिया, उसे देश कभी नहीं भुला सकता। उनके आदर्शों और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर प्राचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक लल्लन उपाध्याय, शरद सिंह प्रधानाचार्य, सुशील सिंह प्रधान प्रतिनिधि, आकाश मिश्र, डॉ. शोभनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, अरुण कुमार, अजय विश्वकर्मा, राजेश यादव, प्रकाश सिंह, रमेश, प्रशांत सिंह, दिनेश, संतोष अवनीश आदि उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान

    Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान

    • जेसीआई जौनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। स्वच्छता ही सेवा है के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए स्वच्छ भारत मिशन जौनपुर की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं जेसीआई जौनपुर के नेतृत्व में व्यास नगर कॉलोनी, वाजिदपुर तिराहा में एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में जेसीआई जौनपुर के पदाधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य, कॉलोनीवासी और सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। टीम ने कॉलोनी की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर एक कदम स्वच्छता की ओर का संदेश दिया। इस दौरान डोर टू डोर संपर्क करके लोगों को घर के साथ-साथ अपने आसपास की सफाई करने एवं कचरे को बाहर फेंकने की बजाय डस्टबिन में डालने या कूड़े वाली गाड़ी को देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्णिमा जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं है। इसे हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। जब युवा, समाज और प्रशासन एक साथ आएंगे, तभी हमारा जौनपुर स्वस्थ, सुंदर और स्वच्छ बन सकेगा। कार्यक्रम में जेसीआई जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल एवं डॉ. दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। जेसीआई जौनपुर ने हमेशा समाज के लिए मिसाल कायम की है। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा कि जेसीआई जौनपुर हमेशा समाजसेवा के लिए अग्रणी रहा है। सेवा, समर्पण, सम्मान– यही जेसीआई की पहचान है। आज का अभियान इसी भावना का प्रतीक है। हम नगर को स्वच्छ जौनपुर स्वस्थ जौनपुर बनाने के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, अर्चना सिंह, सचिव सतीश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि मेडिकल, सदस्य प्रदीप सिंह, अजय गुप्ता पीडब्ल्यूडी, हर्षिता मौर्या आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की हुई मौत, भतीजा घायल

    Jaunpur News: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की हुई मौत, भतीजा घायल

    • चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की हुई मौत, भतीजा घायल

    तेजस टूडे सं.
    बिपिन सैनी
    चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकियां के रहने वाले जिला सोनकर (48) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल और उनका भतीजा नरेश सोनकर (28) पुत्र लालता सोनकर शनिवार की शाम बाइक से चाचा भतीजा चंदवक किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही चंदवक थाना क्षेत्र के मुढेना बडउ बाबा मजार के पास पहुंचे। सामने से आ रही चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां पर चाचा जिला सोनकर की मृत्यु हो चुकी थी और भतीजा नरेश सोनकर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वाहन स्वामी वाहन के साथ पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी चन्दवक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों द्वारा तहरीर भी मिल गयी है। वाहन चालक के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सन्देश प्रजापति बने दक्ष सेना के जिलाध्यक्ष

    Jaunpur News: सन्देश प्रजापति बने दक्ष सेना के जिलाध्यक्ष

    • सन्देश प्रजापति बने दक्ष सेना के जिलाध्यक्ष

    तेजस टूडे सं.
    जौनपुर। शहर के एक रेस्टोरेंट में दक्ष सेना की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक/प्रमुख वीरेन्द्र प्रजापति ने किया। इस दौरान दक्ष सेना जौनपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सन्देश प्रजापति को जौनपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सत्यम ने किया। इस अवसर पर सत्यम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण प्रजापति, कोषाध्यक्ष अभिषेक प्रजापति, रवि, मंगेश, विक्रांत आदि उपस्थिति रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पीएचसी सोंधी में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन की हुई शुरुआत

    Jaunpur News: पीएचसी सोंधी में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन की हुई शुरुआत

    • पीएचसी सोंधी में हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन की हुई शुरुआत

    • गांव-गांव जाकर होगी जांच

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज सोंधी ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से शनिवार को हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन से लैस टीम को गांवों में जांच के लिए रवाना किया गया। इस पहल का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक आधुनिक जांच सुविधाएं पहुंचाई जाएं। हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन और एआई तकनीक की मदद से अब दूरदराज क्षेत्रों में भी मरीजों की तुरंत जांच संभव हो सकेगी जिससे समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों को लंबे समय से खांसी, बुखार, सीने में दर्द, वजन में कमी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हैं, उनकी मौके पर ही एक्स-रे जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 150 क्षय रोगी फिलहाल उपचाराधीन हैं। कार्यक्रम के दौरान टेक्नीशियन वेद प्रकाश निषाद, सुजीत कुमार मौर्य, विप्लव यादव, गुलाब चंद यादव, अंकिता विश्वकर्मा, रीता भारती, सुनीता यादव, विवेक, विनीता मौर्य, सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विकास कार्यों पर लगा ग्रहण: मानीकलां में नाली जाम, ग्रामीणों ने निजी खर्च से कराई सफाई

    Jaunpur News: विकास कार्यों पर लगा ग्रहण: मानीकलां में नाली जाम, ग्रामीणों ने निजी खर्च से कराई सफाई

    • विकास कार्यों पर लगा ग्रहण: मानीकलां में नाली जाम, ग्रामीणों ने निजी खर्च से कराई सफाई

    तेजस टूडे सं.
    राकेश शर्मा
    खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानीकलाँ में इन दिनों विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। गाँव की बुनियादी समस्याओं पर प्रशासन का रवैया पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गाँव की मुख्य नाली है, जो लंबे समय से सफाई न होने के कारण पूर्णतः जाम हो चुकी है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने और बदबू फैलने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभालने का फैसला किया। प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर मानीकलाँ के जागरूक ग्रामीणों ने अपनी जेब से पैसा खर्च कर (चंदा इकट्ठा कर) निजी सफाईकर्मियों को बुलाया और नाली की सफाई करवाई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो गाँव में महामारी फैलने का खतरा बढ़ रहा था। हम टैक्स भी दें और अपनी जेब से पैसे देकर नाली भी साफ करवाएं? ग्राम पंचायत का बजट आखिर कहाँ जा रहा है? मानीकलाँ का विकास पूरी तरह से रुक गया है। इसी तरह गाँधी चबूतरा राम लीला मैदान के पास नाली पूर्ण रुप से जाम होने के कारण नाली का गन्दा पानी रोड पर बह रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विकास कार्य ठप पड़ा है जैसे सड़कों की मरम्मत, जल निकासी और साफ-सफाई जैसे बुनियादी काम महीनों से बंद हैं। नाली जाम होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे डेंगू और मलेरिया का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब सुध लेने को तैयार नहीं हैं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: सीएचसी बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन की खुली पोल, खुले में फेंकी जा रहीं संक्रमित सिरिंजें

    Jaunpur News: सीएचसी बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन की खुली पोल, खुले में फेंकी जा रहीं संक्रमित सिरिंजें

    • सीएचसी बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन की खुली पोल, खुले में फेंकी जा रहीं संक्रमित सिरिंजें

    • अस्पताल परिसर बना संक्रमण का अड्डा, एचआईवी-हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का बढ़ा खतरा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बक्शा-नौपेड़वा में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में गम्भीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में उपयोग की गई मेडिकल सिरिंज, इंजेक्शन की सूइयां और अन्य जैव-चिकित्सा (बायोमेडिकल) कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका के साथ अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    मौके पर बिखरे मेडिकल कचरे में बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सिरिंजें, दवाओं के खाली डिब्बे और प्लास्टिक अपशिष्ट पड़े मिले। तस्वीरों से स्पष्ट है कि खतरनाक बायोमेडिकल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। खुले में पड़े इस कचरे के सम्पर्क में आने से आम नागरिकों, बच्चों और आवारा पशुओं के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस्तेमाल की गई संक्रमित सूइयों से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी सहित कई गम्भीर संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसके अलावा कुत्ता काटने के मरीजों के उपचार में प्रयुक्त रेबीज वैक्सीन की सूइयां भी खुले में पड़ी मिलीं, जो लापरवाही की गंभीरता को और बढ़ाती हैं।
    स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने की अपील की है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब अस्पताल ही संक्रमण का स्रोत बनने लगे तो मरीजों और आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठायेगा? स्वास्थ्य विभाग इस गम्भीर लापरवाही पर कब तक कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

    अदालत का कड़ा आदेश: 45 दिन में चुकायें हर्जाना, नहीं तो लगेगा ब्याज
    कोर्ट ने लुलु मॉल को आदेश दिया है कि वे पीड़ित उपभोक्ता को निर्णय के 45 दिनों के भीतर निम्नलिखित हर्जाना भुगतें।
    16 रूपये (कैरी बैग की जबरन वसूली गई कीमत)
    1,500 रूपये (मानसिक उत्पीड़न और अनुचित व्यापारिक व्यवहार के लिये)
    3,000 रूपये (मुकदमा लड़ने का खर्च/परिवाद व्यय)
    चेतावनी दी गई कि यदि मॉल ने 45 दिन के भीतर यह राशि (कुल रूपये 4,516) अदा नहीं की, तो उन्हें 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ यह रकम चुकानी होगी।

    क्या था पूरा मामला? कैसे बिछाया गया था लूट का जाल
    जौनपुर (उमरपुर, रूहट्टा) के रहने वाले जागरूक नागरिक घनश्याम प्रसाद ओझा ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के जरिये उपभोक्ता फोरम में लुलु मॉल के खिलाफ जंग छेड़ी थी। 1 मार्च 2025 को घनश्याम प्रसाद ने लखनऊ के लुलु मॉल से रूपये 669 का खाने-पीने का सामान खरीदा। बिलिंग काउंटर पर उनसे बिना बताए कैरी बैग के नाम पर 16 रूपये अतिरिक्त वसूल लिए गए।

    मॉल का वो ‘सीक्रेट नियम’ जिससे जनता थी अनजान
    अपना बैग ले जाने पर रोक: मॉल का नियम है कि ग्राहक अपना कोई कैरी बैग अंदर नहीं ले जा सकता। यानी आपको उनका बैग लेने के लिए मजबूर किया जाता है।
    कोई सूचना नहीं: खरीदारी करने से पहले या काउंटर पर कहीं भी यह नहीं लिखा था कि बैग के अलग से पैसे लगेंगे।
    कीमत गायब: जो कैरी बैग बेचा गया, उस पर भी उसकी कोई कीमत प्रिंट नहीं थी। जब मॉल के वकीलों ने कोर्ट में बचने के लिए कुछ कथित फोटोग्राफ्स दिखाए, तो परिवादी ने अकाट्य तर्क दिया कि अगर कैरी बैग बेचा जा रहा है, तो वह ‘वस्तु’ की श्रेणी में आता है। ग्राहक को उसकी विशेषता और कीमत पहले से जानने का पूरा हक है, ताकि वह तय कर सके कि उसे बैग खरीदना है या नहीं।

    उपभोक्ता कोर्ट की वो टिप्पणियां, जो हर ग्राहक को जाननी चाहिये
    अदालत ने लुलु मॉल जैसी बड़ी कंपनियों के चेहरे से ‘पर्यावरण प्रेम’ का मुखौटा उतारते हुए बेहद तीखी और ऐतिहासिक टिप्पणियां कीं कि सामान पसंद करने के बाद, बिना पहले बताए, जबरन अपनी तय कीमत पर कैरी बैग थमा देना उपभोक्ता को शर्मिंदगी और उत्पीड़न की स्थिति में डालना है। यह सीधे-सीधे अनुचित लागत का बोझ डालना है। अगर ये कंपनियां खुद को जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का दावा करती हैं, तो इन्हें कैरी बैग मुफ्त में देना चाहिए! आमतौर पर कैरी बैग की कीमत उत्पाद के लाभ मार्जिन में पहले से ही शामिल होती है। ये कॉर्पोरेट घराने ‘अनुचित व्यापारिक व्यवहार’ का खेल खेलकर देश भर में फैले अपने स्टोरों के जरिए भोले-भाले ग्राहकों से हर दिन करोड़ों का भारी मुनाफा कमा रहे हैं। यह पूरी तरह सेवा में कमी है।

    जनहित में सन्देश: जागते रहिये, आवाज उठाते रहिये
    यह फैसला देश के उन लाखों उपभोक्ताओं की जीत है जो रोज़ मॉल और सुपरमार्केट्स में 10 रूपये, 15 रूपये, 20 रूपये के कैरी बैग के नाम पर ठगे जाते हैं और ‘छोटी रकम’ समझकर चुप रह जाते हैं। परिवादी ने अवैध वसूली के खिलाफ लड़कर यह साबित कर दिया कि कानून के आगे बड़ी से बड़ी मल्टिनेशनल कम्पनी भी बौनी है। अगली बार जब कोई मॉल आपसे जबरन कैरी बैग के पैसे मांगे, तो डरिए मत, इस फैसले का हवाला दीजिए और अपनी जेब कटने से बचाइये।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    • जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    • तीन दिवस के अन्दर समस्त स्कूली बसों के प्रपत्र ठीक कराये वर्ना होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों के साथ-साथ जनपद विभिन्न स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में शासन द्वारा विकसित स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर दर्ज वाहनों के प्रपत्रों पर विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त पोर्टल विद्यालय परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बना है। पोर्टल पर दर्ज विवरण के अनुसार फिटनेस फेल कुल वाहनों की संख्या-113 व परमिट समाप्त/बिना परमिट के कुल-244 वाहन है। उक्त वाहनों के संचालन कराने वाले स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तीन दिवस के अन्दर फिटनेस एवं परमिट अवश्य करा लें अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानचार्य यह भी सुनिश्चित कर ले कि विद्यालय यान निर्धारित गति सीमा में संचालित हो, वाहन के संचालन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग न हो, विद्यालय वाहन पीले रंग में रंगी हो और अग्र तथ पश्च भाग में विद्यालय बस तथा विद्यालय का नाम लिखा हो, प्रत्येक स्कूली बस में स्पीड लिमिट डिवाइस लगी हो, फर्स्ट एड बॉक्स एव अग्निशमन संयंत्र लगे हो। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को कडे़ निर्देश जारी किये गये कि जिन विद्यालयों के वाहनों के प्रपत्र फेल है वो तत्काल 03 दिवस के अन्दर सही करा ले अन्यथा उनके विद्यालय की मान्यता को प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जायेगा। उक्त के साथ विद्यालय स्तर पर विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक कराते हुए उसकी कार्यवृत्ति पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. समीर, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, धर्मराज राम, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं जनपद के स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पूर्व प्रधानाचार्य राधे मोहन की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि

    Jaunpur News: पूर्व प्रधानाचार्य राधे मोहन की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि

    • पूर्व प्रधानाचार्य राधे मोहन की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि

    तेजस टूडे सं.
    वीके सिंह
    जफराबाद, जौनपुर। गद्दीपुर कजगांव में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्व. राधे मोहन मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर घर के सभी सदस्य व तमाम समर्थकों की मौजूदगी में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने मिश्रा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मनाते थे वह अपने शिक्षण कार्य के प्रति सदैव उदार थे और संस्था में अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किये गए थे। यह‌ बात अपने आप में गौरवान्वित करतीं उनके द्वारा पढ़ाये गये विद्यार्थी उन्हें आज भी अपना आदर्श मानकर उनके पद चिन्हों पर चलते हैं। अंत में पत्रकार राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, सत्येन्द्र प्रसाद मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, सन्तोष मिश्रा गुड्डू, सन्तोष मिश्रा (सुग्गू), विपिन, शैलेश, मनोज, विकास, शाश्वत, नीरज, विशाल आदि मौजूद रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: विद्युत की सही व्यवस्था न होने पर करोड़ों की मशीनें फांक रही धूल

    Jaunpur News: विद्युत की सही व्यवस्था न होने पर करोड़ों की मशीनें फांक रही धूल

    • विद्युत की सही व्यवस्था न होने पर करोड़ों की मशीनें फांक रही धूल

    • ग्रामीण विद्युत सप्लाई से नहीं चल पायेगी सीएनसी, रिबोट आदि जैसी मशीनें

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को जहाँ प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा अनेकों प्रकार की तकनीकी शिक्षा का विस्तार करने के लिये कई प्रकार से सहयोग कर रही है परन्तु वहीं यदि देखा जाए तो करोड़ों की लागत की मशीनें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में टाटा सहित अनेकों कम्पनियों के अनुदान से लगाई जा रही हैं और लगाई भी गई है। जो आज के समय में उन ट्रेडों की शिक्षा छात्रों को नहीं मिल रही है बल्कि मशीनें धूल फांक रही है। बताते चलें कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिये प्रदेश सरकार विद्युत् की उचित व्यवस्था न कर पाने अक्षम है इसलिये वहीं मशीनें धूल फांकती नजर आती तो दूसरी और अनुभवी अनुदेशक ना होने के कारण छात्रों को सही शिक्षा, सही प्रयोगात्मक पाठ्यक्रम का अनुभव नहीं हो पा रहा है। जिसके ऊपर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अवलोकन करने पर जौनपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तीन हैं अपितु तीनों में अनुदेशक का सही चयन नहीं होने के कारण छात्रों को सही शिक्षा और मशीनों का उपयोग प्रयोगात्मक कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस पर सरकार को अपनी सक्रियता बरतनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आईटीआई संस्थानों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य और योजनाओं का संचालन भी करती है। वहीं कौशल विकास विभाग राज्य के तकनीकी प्रशिक्षण और आईटीआई संस्थानों के माध्यम से भी युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य और योजनाओं का संचालन कर रही है। पाठ्यक्रम का निर्धारण प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा पूरे देश के लिए राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम तैयार किये जाते हैं। केन्द्र सरकार के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करायी जाती है और राष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रमाण पत्र भी जारी करती है। केन्द्र सरकार द्वारा आईटीआई अपग्रेडेशन और नेशनल सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना जैसी योजनाएं लागू की जाती हैं, ताकि आधुनिक तकनीकों के अनुरूप छात्रों को प्रशिक्षित किया जा सके। प्रदेश सरकार की संचालन एवं बुनियादी ढांचा राज्य सरकार में सरकारी आईटीआई परिसरों के निर्माण, रखरखाव और प्रबंधन का कार्य करती है। परीक्षा और प्रमाण राज्य स्तर के माध्यम से वोकेशनल कोर्सेज की परीक्षा और प्रमाणन की जिम्मेदारी निभाती है। प्रवेश हेतु राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से प्रतिवर्ष ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग आयोजित करती है। युवाओं को रोजगार के लिये तैयार करने के लिये यूपी सरकार ने पीपीपी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निजी कम्पनियों (जैसे टाटा टेक्नोलॉजीज) के सहयोग से राज्य के कई आईटीआई का आधुनिकीकरण कर रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म यूराइज, पोर्टल के जरिये सभी छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तकनीकी शिक्षा और सीखने का अवसर प्रदान करती है। बताते चलें कि पीपीपी के तहत चलाये जाने वाले ट्रेडों का चयन स्वयं निजी कम्पनियां ही करती है। इस प्रकार की तकनीकी शिक्षा भारत के लिये भविष्य तय करेंगी परन्तु तकनीकी शिक्षा का महत्व व लाभ राष्ट्र को तभी मिलेगा जब छात्र—छात्राओं को सही और उचित एवं अनुभवी अनुदेशकों के देख रेख शिक्षा ग्रहण करेंगे।

    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उसराव (मड़ियाहूँ), सबरहद (शाहगंज), सिद्दीकपुर जौनपुर के संस्थानों में अनुदेशकों की संख्या कम है जिससे छात्रों को शिक्षा दे सकें, जिससे विद्यार्थियों सहित देश का भविष्य उज्जवल हो सके। परन्तु वही देखा जाए तो लिपिक और वरिष्ठ लिपिक संख्या अधिक है। इस बिन्दु पर निर्देशालय, महानिर्देशालय एवं टाटा जैसी निजी कम्पनियों को अपनी सक्रियता दिखाते हुए विचार कर अनुभवी अनुदेशकों का चयन कर संस्थान के पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं अतिरिक्त स्टाफ की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये जिससे सरकार के राजस्व का दुरूपयोग न हो सके।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीओ (आरडी) फूलचन्द का निलम्बन आदेश किया निरस्त

    Jaunpur News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीओ (आरडी) फूलचन्द का निलम्बन आदेश किया निरस्त

    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीओ (आरडी) फूलचन्द का निलम्बन आदेश किया निरस्त

    • कहा— आरोप इतने गम्भीर नहीं कि निलम्बन को उचित ठहराया जा सके

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    प्रयागराज/जौनपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जनपद जौनपुर के मुफ्तीगंज ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास डॉ. फूलचन्द कन्नौजिया को निलंबित किए जाने संबंधी 01 जून 2026 के आदेश को निरस्त करते हुए उनकी रिट याचिका स्वीकार कर ली है। न्यायालय ने अपने 02 जुलाई 2026 के निर्णय में कहा कि निलम्बन आदेश में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया इतने गंभीर नहीं हैं कि उसके आधार पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के अंतर्गत बड़ी सजा की कार्यवाही की संभावना बने। ऐसे में निलंबन आदेश विधिसम्मत नहीं ठहराया जा सकता। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कथित लघु कमियां, संतोषजनक उत्तर न देना अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के उल्लंघन जैसे आरोप अपने आप में ऐसे गंभीर आरोप नहीं हैं जिनके आधार पर कर्मचारी को निलंबित किया जाना न्यायोचित माना जाए। इसी आधार पर न्यायालय ने 01 जून 2026 का निलंबन आदेश निरस्त करते हुए याचिका स्वीकार कर ली। उच्च न्यायालय के निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. फूलचंद कन्नौजिया ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, जिला मंत्री देवेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुबास पांडेय, आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, दुर्गेश तिवारी, केके मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाल, विजयभान यादव, रणजीत सिंह, विजय द्विवेदी आदि कर्मचारी नेताओं एवं जनपद के कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस निर्णय को सत्य एवं न्याय की जीत बताया है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: खबर का असर: 24 घण्टे में मिला स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र

    Jaunpur News: खबर का असर: 24 घण्टे में मिला स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र

    • खबर का असर: 24 घण्टे में मिला स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। तेजस टूडे में समाचार प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और छह माह से स्थायी विद्युत विच्छेदन (पीडी) प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहे उपभोक्ता मोहम्मद रहीम को एक ही दिन में सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिया गया। जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने उपभोक्ता मोहम्मद रहीम को कार्यालय बुलाकर स्थायी विद्युत विच्छेदन प्रमाण-पत्र सौंपा। लंबे समय से लंबित मामले के निस्तारण पर उपभोक्ता ने राहत की सांस लीं विभागीय सूत्रों के अनुसार, पीडी आवेदन के बाद आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी जेएमटी विभाग तथा संबंधित अवर अभियंता की होती है। बताया गया कि रिपोर्ट समय से तैयार न होने के कारण प्रमाण-पत्र जारी होने में विलंब हुआ। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो कार्य छह माह तक लंबित रहा, वही समाचार प्रकाशित होने के बाद महज 24 घंटे के भीतर कैसे पूरा हो गया। इससे विभागीय कार्यप्रणाली और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सवाल खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों ने अपेक्षा जताई है कि विद्युत विभाग भविष्य में भी इसी तत्परता के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करेगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    Jaunpur News: उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    • उपभोक्ता परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    • घरेलू सिलेंडर पर अतिरिक्त चार्ज की हो रही वसूली

    तेजस टूडे सं.
    पंकज बिन्द
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से ‘ओवर रेटिंग चार्ज’ वसूला जा रहा है। भारत गैस और इंडेन गैस एजेंसियों के डिलीवरी बॉय निर्धारित मूल्य से 20 से 25 रुपये अधिक मांग रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायतें मिली हैं कि डिलीवरी बॉय अक्सर सिलेंडर का बिल नहीं देते और अतिरिक्त पैसे नकद में मांगते हैं। वे यूपीआई जैसे ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने से भी इनकार करते हैं। नियमानुसार 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की होम डिलीवरी पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता, क्योंकि डिलीवरी चार्ज पहले से ही सिलेंडर के दाम में शामिल होता है। महराजगंज के उपभोक्ता सचिन ने बताया कि भारत गैस सिलेंडर का दाम 1005 रुपये था, लेकिन डिलीवरी वाले ने 1020 रुपये लिए। मना करने पर अगली बार सिलेंडर देर से देने की धमकी दी जाती है। सवंसा के ललित कुमार ने भी इंडेन गैस के लिए निर्धारित मूल्य से 20-25 रुपये अधिक चुकाने की बात कही, जिसे उन्होंने मजबूरी बताया। इस संबंध में बदलापुर के तहसील आपूर्ति अधिकारी अभिनव मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि होम डिलीवरी पूरी तरह निःशुल्क है और कोई भी डिलीवरी बॉय अतिरिक्त पैसा नहीं मांग सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: शासनादेश के बावजूद भी नहीं खुला विद्यालय, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप

    Jaunpur News: शासनादेश के बावजूद भी नहीं खुला विद्यालय, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप

    • शासनादेश के बावजूद भी नहीं खुला विद्यालय, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप

    • अभिभावकों ने उठाये गम्भीर सवाल

    तेजस टूडे सं.
    सोनू गुप्ता
    सुरेरी, जौनपुर। शासन के निर्देशों के बाद जहां अधिकांश विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, वहीं सुरेरी क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर स्थित डालिम्स सनबीम इंग्लिश मीडियम स्कूल पिछले लगभग 10 दिनों से बंद है। इससे करीब 400 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने जुलाई माह की फीस एवं अन्य शुल्क पहले ही जमा करा लिए। साथ ही निर्धारित स्थान से पाठ्य-पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाया गया। उनका यह भी कहना है कि विद्यालय में केवल तीन-चार विषयों में ही एनसीईआरटी की पुस्तकें संचालित की जा रही हैं, जबकि शेष विषयों में विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित अन्य पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने इसकी जांच कर शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रथम कक्षा के छात्र शिवांश मिश्रा ने कहा कि मेरे गांव के सभी दोस्त रोज स्कूल जाते हैं, लेकिन पापा कहते हैं कि मेरा स्कूल अभी खुला नहीं है। वहीं प्रथम कक्षा की छात्रा सृष्टि मिश्रा, द्वितीय कक्षा की प्रियांशी मिश्रा, छठी कक्षा के रुद्र मिश्रा तथा सातवीं कक्षा के अंशु मिश्रा ने भी विद्यालय बंद रहने से पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। अभिभावकों का कहना है कि संस्थान की रामपुर शाखा 24 जून से संचालित हो रही है, जबकि कमरुद्दीनपुर शाखा अब भी बंद है। प्रधानाध्यापक डॉ. रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक प्रशिक्षण के लिए बाहर गए हुए हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यालय सोमवार से नियमित रूप से संचालित होगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त विद्यालय पहले जीएस पब्लिक स्कूल के नाम से संचालित होता था। वर्तमान में इसे डालिम्स सनबीम द्वारा अधिग्रहित किया गया है तथा विद्यालय का नाम परिवर्तन कराने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, अभिभावक कृष्ण मिश्रा, सुधु मिश्रा एवं कुंदन मिश्रा का कहना है कि प्रशिक्षण जैसी प्रशासनिक व्यवस्था का असर बच्चों की पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने देने की मांग की है।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न

    • आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार शिकायतों के निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष निस्तारण आख्या को भी पढ़कर सुनाया तथा निस्तारण के संबंध में आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में नकारात्मक फीडबैक प्राप्त नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम विभाग एवं पंचायती राज विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आईजीआरएस के प्रकरणों में शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: नरक बनी शेखपुर मोहल्ले की गलियां

    Jaunpur News: नरक बनी शेखपुर मोहल्ले की गलियां

    • नरक बनी शेखपुर मोहल्ले की गलियां

    • जौनपुर में विकास दावों की खुली पोल!

    • ट्रिपल इंजन सरकार में बदहाली की तस्वीर!

    • सड़क सालों से जर्जर, जलजमाव से जनता त्रस्त

    तेजस टूडे ब्यूरो
    एके जायसवाल
    जौनपुर। ‘कहने को तो जौनपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन धरातल पर विकास का आलम कुछ और ही बयां कर रहा है। नगर पालिका जौनपुर का एक ऐसा मोहल्ला आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, जहाँ के निवासियों को हर दिन नाले और नालियों के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जौनपुर के रोडवेज से कचहरी मार्ग पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पहले कब्रिस्तान पड़ता है। इसी के पास अमर प्रिंटर्स के बोर्ड वाली गली से अंदर जाने वाला रास्ता शेखपुर मोहल्ले की एक गली की तरफ मुड़ता है। यहां की सड़क पिछले कई सालों से इतनी खस्ताहाल और जर्जर है, मानो यहाँ कभी सड़क बनी ही न हो। थोड़ा अंदर बढ़ने पर विकास के दावों की पोल पूरी तरह खुल जाती है। नालियों का गंदा और बजबजाता हुआ पानी सड़कों के ऊपर बह रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात हो या न हो यहां पर हमेशा नाली का पानी सड़क पर बहता है लेकिन बरसात में स्थित और खराब हो जाती है। चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ दिखाई देता है। समझ नहीं आता कि पैर कहां पर रखकर हम आगे बढ़े। बच्चों के स्कूल जाने के समय अक्सर कपड़े खराब हो जाते है। लोगों को इसी गंदे, संक्रामक पानी के बीच से पैर डुबोकर आना-जाना पड़ता है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यहाँ कभी भी बड़ी महामारी या बीमारियाँ पैर पसार सकती हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन और जौनपुर जिला प्रशासन ने सालों से इस गंभीर समस्या की तरफ आँखें मूंद रखी हैं। स्थानीय जनता इस नरकीय जीवन से छुटकारा पाने के लिए अब प्रशासन से ठोस कदम उठाने की गुहार लगा रही है। देखना यह होगा कि इस ग्राउंड रिपोर्ट के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या नहीं।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

    Jaunpur News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

    • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन

    • एसजे पब्लिक स्कूल में सांसद ने पौधरोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री के लम्बी उम्र की कामना की

    तेजस टूडे सं.
    दिलीप कुमार
    थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा कनुवानी में स्थापित एसजे पब्लिक स्कूल के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम केक काटकर पदाधिकारियों ने एक दूसरे को खिलाकर बधाई दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने के साथ 2027 में मुख्यमंत्री व 2029 में प्रधानमंत्री बनने की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि चंदा चोर वोट चोर नौकरी चोरों से पीडीए भाईयों को सावधान रहने की जरूरत है। प्रिया सरोज ने कहा कि भारतरत्न बाबा साहब ने हमें जो संविधान दिया है। उस संविधान को यह लोग बदलकर रूढ़ीवादी, जातिवादी व्यवस्था लाने का प्रयास कर रहे हैं। पीडीए के अर्थ को समझाते हुए सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ कर फेंकने के लिए सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। वहीं 4 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या पर उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। इस कारण सभी को एकजुट होकर पीडीए का साथ देकर वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंक देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनीत यादव बिट्टू, नीरज यादव विधानसभा अध्यक्ष, पंधारी यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामराज राजभर, उपाध्यक्ष भगवती चंद्र सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय दत्त मौर्य, उदय राज यादव फौजी, सेक्टर प्रभारी जेपी पाल, संजय प्रधान, छोटे लाल यादव, फुलेंद्र यादव फौजी, श्याम जी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन मंडल महासचिव ने किया।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति का हुआ सम्मान

    Jaunpur News: बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति का हुआ सम्मान

    • बिहार पीसीएस में चयनित कीर्ति का हुआ सम्मान

    तेजस टूडे सं.
    अतुल राय
    जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रेहटी बनपुरवा गांव निवासी कीर्ति यादव को बिहार पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षण अधिकारी के पद पर चयन होने पर त्रिलोचन महादेव बाजार में विनय वर्मा के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। विदित हो कि कीर्ति यादव की शिक्षा-दीक्षा सीएचएस (बीएचयू) से हुआ। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में किया। कीर्ति ने बताया कि उनकी सफलता में उनकी माता सुशीला यादव का सबसे बड़ा योगदान रहा है। साथ ही साथ उनके गुरुजनों एवं भाई और बहन का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। अभी उनका लक्ष्य यूपीएसी परीक्षा पास करने की है जिसके लिए वह बहुत लगन और समर्पण के साथ मेहनत कर रही हैं। कीर्ति यादव की पारिवारिक पृष्ठभूमि बहुत ही साधारण रहा है। उनकी यह उपलब्धि जिले के उन छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें अपने मेहनत के बलबूते साकार करने का हौसला रखते हैं। कीर्ति यादव को जनपद की प्रतिभावान गायिका विदुषी वर्मा ने अपने आवास पर माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी चंदन सेठ, सुदर्शन मिश्रा, मयंक पटेल, संगम जायसवाल,अशोक यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

    Jaunpur News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

    • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरूवार की देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद में जून-2026 तक 5044 सोलर इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण कराया गया है तथा माह जून-2026 में जनपद के सोलर इंस्टालेशन के लक्ष्य 600 के सापेक्ष 780 सोलर इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण किया गया है, जो 130 प्रतिशत है। जनपद जौनपुर को सीएम डैशबोर्ड में ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा बैंक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोलर इंस्टालेशन से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के संबंध में 09 जुलाई 2026 को स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने विद्युत विभाग के खण्ड 2 एवं 4 से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नेट मीटर को कनफिगर करने और लम्बित निरीक्षण का कार्य पूर्ण कराते हुये स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने डिफाल्टर वेण्डर के विरुद्ध आरसी जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सोलर लाभार्थियों से अपील की है कि प्राथमिकता के आधार पर बकाया बिल का भुगतान कर दें ताकि विद्युत विभाग द्वारा निरीक्षण का कार्य पूर्ण कराते हुए यथाशीघ्र अनुदान राशि उपभोक्ताओं के खाते में प्राप्त हो सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा के साथ विद्युत विभाग, बैंक के अधिकारी एवं रजिस्टर्ड सोलर वेण्डर उपस्थित रहे।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र को अधिशासी अभियन्ता बनने पर दी बधाई

    Jaunpur News: उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र को अधिशासी अभियन्ता बनने पर दी बधाई

    • उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र को अधिशासी अभियन्ता बनने पर दी बधाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजय पाण्डेय
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने भूपेन्द्र कुमार पाठक को अधिशासी अभियन्ता बनने पर बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने श्री पाठक को एक अत्यंत कर्मठ, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं विभाग के प्रति पूर्णतः समर्पित अधिकारी बताया। प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह ने कहा कि श्री पाठक अपने सेवाकाल में सदैव कार्य के प्रति अनुशासन, निष्ठा और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका सरल स्वभाव, मृदुभाषिता तथा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण उन्हें विशेष बनाता है। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पाठक अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक दक्षता से नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा विभाग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह, जौनपुर के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण तिवारी, मीडिया प्रभारी दयाशंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमारी केवट ने सहायक अभियंता, विद्युत प्रेषण खंड द्वितीय जौनपुर भूपेन्द्र कुमार पाठक को अधिशासी अभियंता कि पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी।

     

     

     

     

  • Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    • एसएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    शुभांशू जायसवाल
    जौनपुर। वन महोत्सव अभियान कार्यक्रम एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शालिनी चौरसिया (वन क्षेत्राधिकारी जौनपुर), प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती और बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद स्कूल के छात्रों द्वारा रैली, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वृक्ष की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सम्बन्धित सभी नियमों का विस्तार से वर्णन करते हुए उसके उपयोगिता के बारे में विद्यालय के सभी छात्रों एवं मौजूद शिक्षकों को अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने छोटे-छोटे पौधे प्रधानाचार्या एवं छात्रों को भेंट किया। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के लिये छात्रों को शपथ दिलवायी और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह के सहयोग द्वारा यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।