कहा— सभी अधिकारी कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर करें जनसुनवाई
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता कदापि न बरती जाए। सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के समय अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के लापरवाही की कोई शिकायतें प्राप्त होती हैं तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय जिससे प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को भरपूर शक्ति से लागू किया जा सके। उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने के दौरान जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने दिये हैं। इस दौरान जिलाधिकारी को 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं। इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।