जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिये निर्देश
समुचित कार्यवाही करते हुये समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें अधिकारीगण: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना।
फरियादियों से मिलकर उनके समस्याओं से रूबरू हुए और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन पर समस्याओं से अवगत कराकर निर्देश दिया कि तत्काल समुचित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 18 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्रवाई सुनिश्चित करने के बाद फरियादियों के मोबाइल नम्बर पर अवगत कराना भी सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण के अवधि में लेटलतीफी न होने पाए, इसके लिए फरियादियों से समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह भी निर्देश दिया कि समस्त अधिकारीगण प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं की जाएगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने में दोनों पक्षों में आपसी समन्वय होना जरूरी है। एक पक्षीय कार्रवाई कदापि नहीं होनी चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













