रेडक्रास के माध्यम से भुतहा गांव में पहुंची अहेतुक सहायता

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीड्स संस्था और तराई अवयेरनेस संस्था ने लगाया शिविर
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जनपद में विगत दिनों राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ जाने से इकौना तहसील का भुतहा गांव प्रभावित हुआ था जहां 07 मकान कट गये थे जिन्हें प्रशासन द्वारा मुआवजा दिया गया था और शासन की ओर से बाढ़ राहत किट दी गयी थी। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने भुतहा गांव की स्थिति को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी को भी ग्रामीणों की मदद के निर्देश दिए थे जिसके उपरांत रेडक्रॉस सोसायटी के अजय मिश्र के माध्यम से सीड्स संस्था द्वारा वित्तपोषित 51 राशन किट, हायजीन किट एवं दवाइयों का वितरण भुतहा गांव में कराया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश एवं रेडक्रॉस सचिव अरुण मिश्र ने भुतहा गांव में जाकर ग्रामीणों को राशन किट, हायजीन किट एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि राप्ती नदी में पानी लगातार घट बढ़ रहा है। पिछली बार पानी बढ़ने से भुतहा गांव प्रभावित हुआ था। सभी प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल शासन द्वारा अनुमन्य अहेतुक सहायता एवं राशन सामग्री उपलब्ध करायी गयी थी तथा अतिरिक्त सहायता के रूप में रेडक्रॉस को निर्देशित किया गया था, ताकि प्रभावित ग्रामीणों का जनजीवन सामान्य होने में और मदद हो सके जिस क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक रेडक्रॉस बलरामपुर के कोषाध्यक्ष एवं तराई अवेयरनेस संस्था के अध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि श्रावस्ती में हुई आपदा से प्रभावित हुए ग्रामीणों के लिए सीड्स संस्था के वित्त पोषण से राशन और हायजीन किट दी गयी है जो एक परिवार के लिए 15 दिनों तक पर्याप्त है। साथ ही बढ़ते बुखार और आई कंजक्टिवाइटिस के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया है। भविष्य में इस गांव में तराई अवयेरनेस संस्था की ओर से बाढ़ आपदा से न प्रभावित होने वाली कृषि और बाढ़ आपदा के दौरान बचाव का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। रेडक्रॉस सचिव एवं आपदा विशेषज्ञ अरुण मिश्र ने श्रावस्ती के आपदा प्रभावितों के लिए किये गये कार्य के प्रति सीड्स संस्था एवं तराई अवयेरनेस संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA