तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना सोनवा उ0नि0 अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सोनवा की पुलिस टीम ने वांछित वारन्टी तलाशी के क्रम में
न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट से सम्बन्धित वारन्टी चन्द्रिका पासी पुत्र रामसमुझ पासी निवासी हुसेनपुर खुरूहरी थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती, छोटकऊ पुत्र सुदामा निवासी बैदौरा थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती एवं बडकऊ उर्फ रामपल्टन पुत्र नंगे उर्फ ननकऊ निवासी बैदौरा थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













