Homeश्रावस्तीधार्मिक बैनर लगाने को लेकर विवाद करने वाले 23 लोग गिरफ्तार

धार्मिक बैनर लगाने को लेकर विवाद करने वाले 23 लोग गिरफ्तार

धार्मिक बैनर लगाने को लेकर विवाद करने वाले 23 लोग गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह थाना कोतवाली भिनगा व चौकी प्रभारी भंगहा मय पुलिस टीम को बीते 21 सितम्बर को सूचना मिली कि कस्बा भंगहा मे एक समुदाय के लोग धार्मिक बैनर लगा रहे हैं। दूसरे समुदाय के लोगों के मना करने पर दोनों पक्षों में आपस मे विवाद हो गया। इस सूचना पर चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ बताये हुए स्थान पर पहुंचे तो देखा की झंडा बैनर लगाने की बात को लेकर दोनों पक्ष एक—दूसरे से आमादा फौजदारी थे। दोनों पक्ष आपस में ईंट पत्थर चला रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भिनगा तथा कोतवाली भिनगा सहित अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किये। तत्पश्चात थाना को0 भिनगा पर शान्ति व्यवस्था को भंग करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352 BNS व 7 CLA ACT में अभियोग पंजीकृत कर 23 लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी हैं। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा शान्ति व्यवस्था कायम है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read