तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार एवं स्टोर,नवनियुक्त आरक्षियों की ट्रेनिंग हेतु बैरक में संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया गया व परिसर में बैरक व आवासीय परिसर के आसपास साफ-सफाई रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच की गई तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी गई। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन के परिवहन शाखा में नियुक्त आरक्षी रमाकांत को मुख्य आरक्षी के पद पर हुई पदोन्नति पर पदचिह्न लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








