दिव्यांगजन की समस्याओं के निराकरण के लिये मोबाइल कोर्ट का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश लखनऊ प्रो. हिमांशु शेखर झा, उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार सोनकर व विधि अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा जनपद श्रावस्ती में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुक्रम में मोबाइल कोर्ट का आयोजन आशा एएनएम सेन्टर भिनगा में किया गया, जिसमें जनपदीय अधिकारी उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग, ग्रामीण विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, पंचायतीराज, श्रम विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नगर विकास विभाग, राजस्व विभाग, बिजली विभाग आदि एवं बैकों से सम्बन्धित) के अधिकारीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आयुक्त महोदय द्वारा मोबाइल कोर्ट में 67 दिव्यांगजनों की समस्याओं जैसे दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन, आवास, सहायक उपकरण, इत्यादि का निस्तारण किया गया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को दिव्यांजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र नियमानुसार यूडीआईडी पोर्टल से जारी करने के निर्देश दिये गये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









