चन्दा ग्रीन सोसाइटी में सजा भव्य श्याम कीर्तन, भजनों पर झूमे भक्त

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में बीती रात चंदा ग्रीन सोसाइटी में भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चरण सेवक चिराग अग्रवाल ने सपरिवार बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर किया। कीर्तन में हरियाणा से पधारीं अंतर्राष्ट्रीय भजन प्रवाहीका परविंदर पलक ने खाटू धाम की माटी मारे रास आ गई और बाबा दे दो अपने दरबार का एक कोना जैसे मनमोहक भजनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही आगरा से आए भजन प्रवाहक अंकित लवानिया ने भी अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान सभी श्याम प्रेमियों के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में संस्थापक राजीव अग्रवाल, मुख्य सलाहकार सुभाष चंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंक मल्होत्रा, सचिव आलोक जैन, कोषाध्यक्ष नीलू गोला, मीडिया प्रभारी उमेश भदोरिया सहित तमाम कार्यकारिणी सदस्यों और चंदा ग्रीन सोसाइटी के सभी परिवारों का विशेष योगदान रहा।









