HomeTrendingअनशनकारियों को आधी रात उठाया, थाने में गूंजे बुंदेलखण्ड राज्य के नारे

अनशनकारियों को आधी रात उठाया, थाने में गूंजे बुंदेलखण्ड राज्य के नारे

  • अनशनकारियों को आधी रात उठाया, थाने में गूंजे बुंदेलखण्ड राज्य के नारे

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर शांतिपूर्ण अनशन कर रहे बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय सहित बाबू सिंह यादव, प्रदीप झा और लालूराम को नवाबाद पुलिस ने सोते समय उठाकर थाने पहुंचा दिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत अनेक समर्थक थाने पहुंच गए और आंदोलनकारियों के समर्थन में नारेबाजी की। थाने में बढ़ती भीड़ और आंदोलनकारियों के समर्थन में उठती आवाजों के बीच पुलिस ने सभी अनशनकारियों को नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जेल भेजे जाने की स्थिति में भी बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर अनशन जारी रहता। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि गिरफ्तारी से आंदोलनकारियों का हौसला कम होने के बजाय और बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण का सपना पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व प्रवक्ता एवं कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेंद्र शर्मा ने अनशन और सत्याग्रह की जानकारी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई है। अन्य राजनीतिक समर्थकों ने भी पुलिस की कार्रवाई से अपने-अपने दलों के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया है।

 

 

 

 

 

Must Read