मगोर्रा पुलिस ने अवैध तमंचे—कारतूस के साथ गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। जनपद के थाना मगोर्रा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतीरात थाना मगोर्रा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सौख तिराहे से लोरिया पट्टी की तरफ करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में अजय पुत्र महाराज सिंह निवासी हिंडोन थाना सलेमपुर जिला तरोली राजस्थान को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मगोर्रा में मुफ्तिया मुकदमा संख्या 328/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय सिंह, उ०नि० दुष्यंत कौशिक, चौकी प्रभारी पाली डूंगरा, का० 56 विवेक कुमार, का० 147 प्रशांत शामिल रहे।













