अभियोजन एवं कानून कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम-एसपी ने दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टरेट सभागार में आयोजित की गई।
जिसमें डीएम ने कानूनी कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धितों को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ई-प्रासीक्यूशन पोर्टल पर दैनिक अभियोजन कार्यों की फीडिंग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता, आरोपियों को सजा दिलाए जाने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि पास्को से संबंधित वादों में जल्द से जल्द कार्रवाई कराए। थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अधीनस्थ न्यायालय से सम्बन्धित कोई भी साक्ष्य के पेपर लंबित नहीं रहने चाहिए। कहा कि जो भी अपील आती है, वह रजिस्टर में नोट होनी चाहिए। साथ ही इसकी समीक्षा भी होनी चाहिए। कहा कि इसी प्रकार भूमि विवाद का भी रजिस्टर बनाया जाए। थानाध्यक्षों से कहा कि वादों के लिए तामील किए गए सम्मनों का भी रिकॉर्ड रखें तथा महिला संबंधी अपराधों, माफियाओं, आर्म्स एक्ट व टॉप 10 अपराधियों आदि के खिलाफ प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग आने वाली नोटिस को तामील कराकर जुर्माना लगाकर त्वरित कार्रवाई करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिक से अधिक निरीक्षण व छापामारी कार्यवाही करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, खनिज अधिकारी व यातायात प्रभारी को संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि वाहनों का फिटनेस चेकिंग कर अनाधिकृत वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करें तथा विद्यालय खुलने से पहले वाहनों का फिटनेस अवश्य चेक कराएं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, थानाध्यक्षों, यातायात प्रभारी को निर्देश दिए कि घटनाओं को देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली, माल वाहक वाहनों पर सवारियां न चलने पाएं। ऐसे वाहनों को अभियान चलाकर सीज करें। यातायात प्रभारी से कहा कि सभी थानाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर सड़कों पर रंबल स्टेप, स्प्रीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, बैरियर आदि लगवाएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी यातायात फहद अली, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी डॉ सौरभ सिंह, यातायात प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा सहित शासकीय अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









