Homeश्रावस्तीजिला एवं पुलिस प्रशासन के मध्य वॉलीबॉल मैत्री मैच का हुआ आयोजन

जिला एवं पुलिस प्रशासन के मध्य वॉलीबॉल मैत्री मैच का हुआ आयोजन

जिला एवं पुलिस प्रशासन के मध्य वॉलीबॉल मैत्री मैच का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के निर्देशानुसार गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर स्पोर्टस स्टेडियम में जिला एवं पुलिस प्रशासन के मध्य वॉलीबॉल मैत्री मैच का आयोजन हुआ। जिला क्रीडाधिकारी शिव कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र वर्मा को बुकें देकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मैच का सुभारंभ किया। मैच के 5 सेटों में पहला सेट पुलिस प्रशासन ने 25-18 से जिला प्रशासन को पराजित किया। वहीं जिला प्रशासन ने दूसरे सेट में 25-12 तीसरे सेट में 25-16 एवं चौथे सेट में 25-21 से पुलिस प्रशासन को पराजित करते हुए मैच में विजयी रहे। पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अजय प्रताप सिंह ने दोनों टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक के रूप में इमदाद अहमद, पुष्पेन्द्र पाठक, हॉकी प्रशिक्षक मो0 इजहार एवं मंच संचालक शिव पूजन सिंह ने अहम भूमिका निभाई। अन्त में जिला क्रीडाधिकारी शिव कुमार यादव ने मुख्य अतिथियों, अधिकारीगण एवं समस्त खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव, क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0दल अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, जिलापूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय, कृष्ण स्वरूप मिश्रा, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read