Homeबाराबंकीबाराबंकी में शान से लहराया गया तिरंगा

बाराबंकी में शान से लहराया गया तिरंगा

बाराबंकी में शान से लहराया गया तिरंगा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आजादी का पर्व बड़े हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने ध्वजारोहण किया। महर्षि विद्या मन्दिर लखपेड़ा बाग में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘78‘ वें स्वतन्त्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरू पूजन से किया गया। तदोपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने झण्डे को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन किया। प्रधानाचार्य ने अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं सृष्टि, वान्या, अनवी, विदुषी, नायरा, अदित्री, अदित सिंह, प्रभावी अवस्थी, राधा, इप्सिता, हदृयांशी, यशी, अनन्या, अक्षिता, अनामिका पाण्डेय, प्रिया, सिमरन ने देशभक्ति कार्यक्रमों में बढ-चढकर प्रतिभाग करते हुए सभी का मन मोह लिया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा पिरामिड बनाया गया। महर्षि विद्या मन्दिर में नये कैप्टन रौनक निगम व वंतिका श्रीवास्तव तथा हाउस कैप्टनों को उनकी जिम्मेदारियों का महत्व बताया गया। कार्यक्रम संचालन का कार्य अलका श्रीवास्तव एवं खुशी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में प्रधानाचार्य ने स्वतन्त्रता दिवस का महत्व बताते हुए बच्चों को आर्शीवचन दिये

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read