सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
विजिलेंस टीम ने चलाया हण्टर, वसूले लाखों रूपये | #TejasToday

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। बिजली विभाग वाराणसी के विजिलेंस इंस्पेक्टर ब्रजेश राय ने टीम को साथ लेकर क्षेत्र के सुरिस नई आबादी में जबरदस्त सघन चेकिंग अभियान चलाकर 330000 की वसूली किए। वहीं 48 कनेक्शन चेक किए जिसमें पैसा न जमा करने पर 32 बड़े बकायेदारों को कनेक्शन काट दिए। विद्युत चोरी से जलाने के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ जनपद के जलालपुर थाने में धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया 23 लोगों ने पंजीयन कराकर छूट का लाभ भी उठाया। टीम में शाहगंज विभाग के अधिशासी अभियंता रामनरेश, उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता अरविंद पटेल आदि शामिल स्टाफ रहे। वहीं खेतासराय की टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 450000 की वसूली किए। पैसा न जमा करने पर 16 बड़े बकायेदारों की कनेक्शन भी काटे। 6 लोगों ने पंजीयन कराकर छूट का लाभ भी उठाया। इस अभियान में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता संतोष यादव, पुनीत सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं इस अभियान से लोगों में हड़कंप मचा है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट




