HomeJaunpurJaunpur News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत,...

Jaunpur News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, मुकदमा दर्ज

  • दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर अरुआवा पुलिस बूथ के बगल में बुधवार रात लगभग 12.10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। थाना सिकरारा के लाजीपार गांव निवासी साहब लाल सरोज पुत्र स्व. सालिक राम सरोज ने थाने में तहरीर दी है। उनके अनुसार 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उनका पुत्र धरम सरोज (19 वर्ष) अपनी नई पल्सर मोटरसाइकिल से अपने दो साथी सूरज सरोज व अमित कुमार गौतम पुत्र अशोक कुमार निवासी मलसिल के साथ भरत मिलाप देखने मड़ियाहूं से मछलीशहर की ओर जा रहा था।
अरुआवा बूथ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक स्पोर्ट के चालक शिवम उर्फ गोलू (18) पुत्र श्यामधर निवासी तुलापुर बहादुरान थाना सुरियावां जनपद संत रविदास नगर (भदोही) ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे अजय पुत्र विनोद चौहान ग्राम गहोरवा व विशाल गौतम पुत्र अरविंद गौतम ग्राम कटवार थाना बरसठी बैठे थे। हादसे में धरम सरोज व शिवम उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गये जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के शव जिला चिकित्सालय जौनपुर में रखे गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Must Read