HomeJaunpurJaunpur News: कृषि विभाग की टीम ने कई दुकानों पर की छापेमारी

Jaunpur News: कृषि विभाग की टीम ने कई दुकानों पर की छापेमारी

  • कृषि विभाग की टीम ने कई दुकानों पर की छापेमारी

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
जौनपुर। जनपद में रबी फसलों की बुवाई के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता जनपद के समस्त तहसीलों में उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों यथा (निजी, सहकारिता, पीसीएफ, इफको आदि का निरीक्षण किया। छापा के दौरान कुल 31 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 17 नमूने ग्रहित किये गये। 5 उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ जारी किया गया एवं 2 उर्वरक लाईसेन्स निलम्बित किया गया। वहीं कृषक भाइयों से अपील की गयी कि अपने निकटतम बिक्री केंद्र से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी जोत बही के अनुसार संस्तुत मात्रा में यूरिया उर्वरक क्रय करें। उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में स्थापित कण्ट्रोल रूम में दूरभाष संख्या 8419021250 पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

Must Read