सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
बैंक आफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गयी विदाई | #TejasToday

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा बदलापुर में बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी प्रवीण श्रीवास्तव का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर बैंक के सभी कर्मचारी द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें विदाई दिये। साथ ही शाखा प्रबंधक तरुण बंसल ने कहा कि श्री श्रीवास्तव का बैंक के योगदान सराहनीय है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से मिलकर दी बधाई | #TejasToday
वर्तमान की महामारी में एक योद्धा की तरह वे डटे रहे जो तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए अपना कार्यकाल पूरा किये। इस मौके पर फील्ड अफसर धनंजय मिश्रा, सुशील मिश्रा, जय किशन बिंद, विवेक, सचिन, शिशिर मौर्य, रविकांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







