सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
सड़क दुर्घटना में दो घायल, अस्पताल में भर्ती | #TejasToday

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित नई सब्जी मंडी के समीप खड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया।
विजिलेंस टीम ने चलाया हण्टर, वसूले लाखों रूपये | #TejasToday
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी नवाज (20 वर्ष) पुत्र अब्दुल सलाम व सोवान (16 वर्ष) पुत्र इरफान गुरूवार की देर शाम आजमगढ़ जनपद के अम्बारी गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे। जैसे ही नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित नई सब्जी मंडी के समीप पहुचे खड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां विवेक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







