पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
चारों धाम मिश्रा
दावथ, रोहतास (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पशु चिकित्सा सह दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों पशुपालकों द्वारा पशुओं को जांच करा मुफ्त दवा प्राप्त किया गया। प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा पंकज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा सूदूर गांवों में पशुओं के बेहतर इलाज व दवा वितरण हेतु गांव गांव जाकर कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें जिला से आए एगुलेटरी भान द्वारा चयनित गांवों पहुंचा जा रहा है। इस मौके पर सहायक अशोक कुमार, मो. अख्तर अली समेत अन्य लोग मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














