खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जयशंकर दुबे
सुल्तानपुर। केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव मनाया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में 28 दिसंबर को खेलकूद कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती सुमन यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए-डीआईओएस जटाशंकर यादव ने रिबन काटकर एवं वॉलीबॉल खेल का शुभ आरंभ हुआ। प्रधानाचार्य श्रीमती पल्लवी सिंह एवं शैलेंद्र चतुर्वेदी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, रेस (दौड़), बंधक दौड, नींबू चम्मच दौड़, मेढक दौड़, जिसमें वॉलीबॉल में रेड हाउस खेल आयोजित हुआ। वालीबाल कैप्टन समृद्धि चतुर्वेदी, कबड्डी की कैप्टन जैनब बानो थी। नींबू चम्मच रेस में जूनियर वर्ग में प्रथम सगुन सोनकर, द्वितीय भूमि गुप्ता, तृतीय स्थान वैभवी, पैर बंधक रेस प्रथम स्थान बुशरा खान, दूसरा स्थान छाया पाल, तृतीय स्थान आयुषी पांडे। मेंढक रेस प्रथम कविता और भूमि, द्वितीय स्थान वैभवी, अल्फिया, तृतीय स्थान अद्या तिवारी और बुशरा खान और रेस में प्रथम कीर्ति मौर्य, द्वितीय स्थान साजिया बानो तृतीय स्थान पर रिया अग्रहरि। सीनियर वर्ग में 200 मीटर रेस में प्रथम वंशिका द्वितीय स्थान जीनत बानो, तृतीय स्थान श्रद्धा यादव। कूद में प्रथम आंचल तिवारी, सेकंड आंचल गुप्ता, तृतीय स्थान निक्की/श्रुति पांडे बांधक रेस में आंचल तिवारी और श्रुति पांडे प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान रिया अग्रहरि तृतीय स्थान साक्षी मौर्य। वॉलीबॉल एवं कबड्डी टीम के कप्तान को खिलाड़ी सहित मेडल देकर सम्मानित किया गय। मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता अग्रवाल द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अंतिम दिन एक खूबसूरत योग नृत्य एवं जुंबा पीटी प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए और उसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शैलेंद्र चतुर्वेदी एवं क्रीड़ा प्रभारी सुमन यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











