80 लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नारायण सिंह पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एसके सिंह पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज अष्टभुजा प्रसाद सिंह के द्वारा आगामी नव वर्ष के मद्देनजर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे। अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण सुरेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में उपनिरीक्षक मुन्नालाल थाना जीआरपी डीडीयू मय संयुक्त टीम के चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर तीन संदिग्ध व्यक्ति परितोष उर्फ शुभंकर नसकौर सीमंतो राय सुजान मिस्त्री निवासी हावड़ा पश्चिम बंगाल के पास से जांच के दौरान एक सफेद रंग के पलास्टिक झोले में 80 लाख रुपैया बरामद हुआ। बरामद राशि के संबंध में अभियुक्त द्वारा कोई भी कागजात एवं कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। बरामद रुपयों के संबंध में आयकर विभाग वाराणसी को विधिक कार्रवाई के लिए सूची सूचित कर दिया गया। समाचार दिए जाने तक कार्रवाई जारी थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














