तेजस टूडे ब्यूरो
डा. राकेश कुमार
कटिहार, बिहार। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा सत्र 2025-28 की प्रथम उच्चाधिकार समिति की प्रस्तावित बैठक 22 जून को विनोदपुर कटिहार में होगी जिसकी सफलता हेतु जायसवाल समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की तैयारी समिति की बैठक स्वागताध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुये निर्णय लिया कि कटिहार में पहली बार आयोजित होने वाली इस बैठक को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि नेपाल के खेलकूद एवं समाज कल्याण मंत्री प्रमोद जायसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। भारत एवं नेपाल में रहने वाले जायसवाल परिवार के बीच सदियों से रोटी-बेटी का सम्बंध है। हमारे समाज के लोग जिस प्रकार भारत के आर्थिक सामाजिक तथा राजनिति क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उसी प्रकार नेपाल के विकास में भी जायसवाल समाज के लोग अहम भूमिका निभाते हैं। नेपाल मधेश के खेलकूद एवं समाज कल्याण मंत्री का इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनना हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। इससे नेपाल में रहने वाले हमारे समाज तथा भारतीय जायसवाल समाज के बीच रिश्ता और मजबूत होगा। साथ ही भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक एकता को भी बल मिलेगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं बरारी के पूर्व विधायक बिभाष चन्द चौधरी तथा कटिहार सदर विधायक तार किशोर प्रसाद के मार्गदर्शन में अशोक चौधरी को स्वगताध्यक्ष बनाया गया है। उनके सहयोग हेतु सुशील भगत को आगंतुक अतिथियों के आगमन एवं आवास व्यवस्था हेतु सह स्वागताध्यक्ष, भोजन व्यस्था हेतु मिथिलेश चौधरी को सह स्वागताध्यक्ष, मीडिया प्रबंधन हेतु मनोज जायसवाल को सह स्वागताध्यक्ष, प्रशाल एवं मंच व्यवस्था हेतु जिलाध्यक्ष पंकजेश चौधरी को सह स्वागताध्यक्ष तथा विशिष्ट तथा अन्य अतिथियों के स्वागत, झंडोतोलन, भगवान सहस्त्रार्जुन एवं भगवान बलभद्र के पूजन व्यवस्था हेतु शोभा जायसवाल को सह स्वागताध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यक्रम के सह संयोजक मनोज चौधरी ने बताया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के दश प्रतिनिधि 21 जून एवं राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, राष्ट्रीय संयोजक जायसवाल अटल गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र जायसवाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी साईनाथ जायसवाल, सुभाष जायसवाल, झारखंड से सुनील जायसवाल सहित लगभग 40 प्रतिनिधि का आगमन की सूचना है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडू, मध्य प्रदेश, बंगाल आदि राज्यों से कुल मिलाकर 105 प्रतिनिधियों के भाग लेने की सूचना प्रप्त है।
कार्यक्रम की सफलता हेतु निभाष चन्द्र चौधरी, दीपक जायसवाल, विद्यानन्द भगत, रवि चौधरी, जयराम जायसवाल, राज भगत, अनुज भगत, मुन्ना चौधरी, अरूण चौधरी, राम विलास जायसवाल सहित अनेक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता नियमित बैठक करते हैं। कार्यक्रम के सह संयोजक मनोज चौधरी तथा स्वागताध्क्ष अशोक चौधरी सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।