तेजस टूडे ब्यूरो
मुन्ना पटेल
भभुआ, बिहार। एसवीएम मैथमैटिक्स क्लासेस चकबंदी बाईपास रोड भभुआ में शनिवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता एसभीएम डायरेक्टर सुशील जयसवाल एवं संचालन मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल पटेल ने किया। इस दौरान 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी स्कूल के डायरेक्टर दिनेश सिंह, सुधाकर, वेद, मनोज श्रीवास्तव, विवेक, उपेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे।
वहीं मुख्य अतिथि दिनेश सिंह ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुये कहा कि 12वीं कक्षा में शानदार अंक लेकर इन विद्यार्थियों ने कैमूर का नाम रोशन किया है, यह सभी के लिए गर्व की बात है। वहीं एसवीएम के डायरेक्टर सुशील जयसवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं और उनके साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाते रहना चाहिए। बच्चे गलत संगत में ना पड़े, इसके लिए जरूरी है कि यह निगरानी में रहे अभिभावक स्वयं उन्हें अच्छे बुरे की पहचान करे, ताकि वह गलत दिशा में जाने से बच्चे उन्हें कहा कि नशे की गर्त में जाने वाले युवा पीढ़ी को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर ऐसे प्रयास करना चाहिए कि जिससे युवा मार्ग न भड़के और सही दिशा में अग्रसर रहे। हर छोटी बड़ी उपलब्धियां के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।