96396
समाधान यात्रा रामपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़कागांव में गम्हरिया, बहेरा, सोनवर्ष। इंग्लिशपुर, चमीरियाव पटना इत्यादि गांवों में भ्रमण किया गया जहां जनसमूह से मिलकर सभी बिंदुओं से अवगत हुए। उपस्थित महिला पुरुष, छात्र—छात्राएं, सिनियर सिटीजन ने बताया कि बिजली, पेयजल, सिंचाई, वृद्धा पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, नली गली, राशनकार्ड, विधालय, आंगनवाड़ी एवं बैठक करने के लिए चबूतरा की मांग उठाई। कैमूर जिला पार्षद विकास सिंह ने सभी ग्रामीणों से मिलकर सभी बिंदुओं पर विचार करके समाधान यात्रा के माध्यम से अवगत होकर समस्या समाधान करने पर बल दिया। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता द्वारा निर्वाचित विधायक, सांसद चुनाव जीत कर जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। जनता दरबार में कहा कि सभी समस्याओं से अवगत हुआ हूं। सभी समस्याओं को निदान करने के लिए संघर्षरत रहूंगा।





