HomeBiharतीन तमंचे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

तीन तमंचे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

तीन तमंचे के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के समाहरणालय के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास बुधवार को पुलिस ने स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। जिसके पास से दो लोडेड पिस्टल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर मुफस्सिल के नहरपर स्थित उसके मकान से कक थ्रनेट भी बरामद किया गया। पुलिस की सतर्कतापूर्ण गिरफ्तारी से नवादा में घटित होने वाली बड़े हादसा टल गई है।

नवादा के एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद यादव ने नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दो युवक स्कूटी से जा रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को धर दबोचा।दोनों के पास से एक-एक लोडेड पिस्टल बरामद किए गए। दोनों युवक ने स्वीकार किया है कि वे हत्या के नियत से पिस्टल लेकर निकले थे। लोगों ने यह भी स्वीकार किया है कि पिस्टल दिखाकर भया दोहन का भी काम किया करते थे। गिरफ्तार युवक में नवादा नगर थाने के मिर्जापुर के अमन राज तथा प्रसाद बीघा मोहल्ले के सूरज कुमार शामिल है।

सूरज कुमार का एक और मकान मुफस्सिल थाना के नहरपर भी है। जहां शस्त्र बरामद किए गए। दोनों अपराधी युवकों की गिरफ्तारी से पुलिस काफी उत्साहित दिख रही है। पुलिस का मानना है कि अगर दोनों युवक गिरफ्तार नहीं होते तो संभवत नवादा में कोई बड़ा हादसा हो जाता। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read