विवाहिता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के तारगीर गांव के चन्दन कुमार के 23 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी महतो ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा है कि मेरे भैंसुर कमलेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करते हैं। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट भी किया करते हैं। इसको लेकर घर के लोगों ने भी कई बार विरोध किया है, लेकिन किसी की एक भी बात नहीं सुनते हैं।

दबंगई दिखाते हुए मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। यह बात जब सिर से ऊपर हो गई तब मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत होकर कमलेश अपने छोटे भाई की पत्नी के कमरे में घुसकर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा। तब जाकर पूरा मामला लोगों के बीच आया और इस को लेकर बुधवार को थाने में लिखित आवेदन देकर महिला ने शिकायत दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने कहा कि महिला के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, पूरे मामले की जांच कर दोषी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







