HomeBiharनई सेवा शर्त से भड़का शिक्षकों का आक्रोश, सड़क पर उतरे

नई सेवा शर्त से भड़का शिक्षकों का आक्रोश, सड़क पर उतरे

नई सेवा शर्त से भड़का शिक्षकों का आक्रोश, सड़क पर उतरे

जलाई गई नियमावली की प्रतियां, मनाया गया ब्लैक डे
महागठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। कुछ दिन पहले एनआईओएस के मुद्दे पर जिले के शिक्षक सड़क पर थे तो एकबार फिर बिहार सरकार की नीतियों के विरुद्ध शिक्षक सड़क पर उतर गए है। शिक्षा विभाग भी बीच बीच में ऐसे कारनामे कर जाती है की शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है। हुआ यूं की सोमवार को बिहार केबिनेट के द्वारा नई शिक्षक नियमावली को स्वीकृति दी गई।

स्वीकृति देने के साथ ही शिक्षकों के एक नए संवर्ग का गठन किया गया। बिहार के प्रारंभिक से प्लस टू तक के स्कूलों में पहले ही शिक्षकों के कई संवर्ग कार्यरत है और बीच में एक नए संवर्ग का फिर से गठन कर दिया गया। आलम यह है की अब एक ही छत के नीचे नियमित शिक्षक, स्थानीय निकायों के शिक्षक और अध्यापक कार्य करेंगे। नई नियमावली के आते ही और शिक्षकों के बीच एक नए संवर्ग के गठन से पूर्व से कार्यरत शिक्षकों का आक्रोश भड़क उठा और वे एक बार फिर सड़को पर उतर गए।

शिक्षक इस उम्मीद में बैठे थे की महागठबंधन की सरकार उनकी मांगों को सुनेगी और उसे लागू करेगी लेकिन हुआ ठीक विपरीत। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जे पी स्मारक पर नियमावली की प्रति जला अपना विरोध करते हुए बुधवार को शिक्षक समुदाय के लिए ब्लैक डे घोषित किया। मार्च का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं महासचिव कुन्दन सिंह ने बताया की बिहार के तमाम नियोजित शिक्षक एकबार फिर महागठबंधन की सरकार के द्वारा ठगे गए है।

सरकार ने वादा करते हुए अपने मेनिफेस्टो के प्रमुख मांगों में हमारी बातो को रखा था लेकिन उसे लागू करना तो दूर वह हमारे अस्मिता के साथ ही खिलवाड़ करने को आमदा हो गई है। नई नियमावली से न तो शिक्षक खुश है और न ही शिक्षक अभ्यर्थी। सरकार की मंशा शिक्षकों के भावनाओ के विरुद्ध है और इस बार बिहार के शिक्षक पीछे हटने वाले नही है तथा एक जुट होकर अपना विरोध दर्ज करेंगे। आज शिक्षको ने सांकेतिक रूप से सरकार को चेताना चाहते है की वह हमारी बातों को सुने और बिना किसी शर्त के सभी शिक्षकों को नई नियमावली से अच्छादित करे अन्यथा यह आंदोलन अब रुकने वाला नही है और आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा तीव्र और जोरदार संघर्ष देखने को मिलेगा।

मौके प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश, शाहाबाद प्रमण्डल प्रभारी उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ दुबे, कोषाध्यक्ष शशि मिश्रा, सचिव अशोक सिंह, महिला उपाध्यक्ष नम्रता वर्मा, विनीता सिंह, ओम प्रकाश राय, अभिनव कुमार सिंह, अजय गुप्ता, विकास सिंह, वरूण ओझा, शशि कुमार सिंह, सत्येन्द्र यादव, शिशिर सिंह, सुशील सिंह, राहुल सिंह, मृत्युंजय सिंह, संतोष सिंह, रतन कुमार, नीतू साह, अवंतिका सिंह, कंचन बाला, तनु प्रिया, बसंत कुमार सिंह, शशिकांत मिश्रा, राकेश कुमार, ईश्वरशरण यादव, रंजन कुमार, सुभाष यादव, सहित हजारों शिक्षकों ने अपनी बातो को रखी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read