पूजा पाल के परिजन को दिया गया आवास का स्वीकृत पत्र


तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजधानी से हुए इस शुभारंभ का सजीव प्रसारण जनपद में एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ।इस दौरान प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

——इनसेट——
थानों व पुलिस लाइन में हुआ प्रसारण
मुख्यमंत्री का उद्बोधन जनपद के सभी थानों व पुलिस लाइन में भी सजीव प्रसारित किया गया। इस दौरान सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्रों का शुभारंभ किया गया, ताकि महिलाओं को त्वरित सहयोग व सुरक्षा आसानी से मिल सके। मिशन शक्ति के शुभारंभ पर जनपद की प्रतिभाशाली बेटी पूजा पाल को रोल मॉडल के रूप में सम्मानित किया गया। पूजा पाल ने किसानों की मदद के लिए “धूल-रहित थ्रेशर मशीन” का आविष्कार किया था। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पूजा पाल को बुके व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके परिजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र प्रदान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA