तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जनपद भ्रमण के दौरान आकांक्षी ब्लाक पुरेडलई में पहुंची भारत सरकार की टीम ने सराय नेतमऊ स्थित प्राकृतिक खेती क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। विपुल त्रिपाठी निदेशक वित्त भारत सरकार ने यहाँ पर किसान राम अकबाल वर्मा द्वारा अपनाई गई प्राकृतिक विधियों से तैयार की गई केले की फसल का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने किसान की मेहनत एवं नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए न केवल लागत घटाने में सहायक है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी है। इसके पश्चात टीम ने बघौली का भ्रमण किया।जहाँ खेत तालाब योजना के अंतर्गत लाभार्थी रामरती पत्नी अनूप कुमार के खेत पर निर्मित तालाब का निरीक्षण किया। इस योजना के अंतर्गत खेत में जल संचयन की व्यवस्था कर किसानों को सिंचाई सुविधा एवं फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। टीम द्वारा इस पहल की सराहना की गई। अन्य लोगों को भी इसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बृजेश सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ शस्य एवं वानिकी, सौरभ कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, गोमती सहित विकास खंड पूरेडलई के कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।