HomeTrendingहोली पर यात्री वाहनों की हुई चेकिंग

होली पर यात्री वाहनों की हुई चेकिंग

  • होली पर यात्री वाहनों की हुई चेकिंग

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। होली पर्व पर सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रवर्तन टीमो द्वारा हाइवे पर यात्री वाहनों की कड़ी जाँच करते हुये लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्यता, चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, व्यवहार, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने को लेकर जागरुक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की गई। लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला व यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने लगभग 35 वाहनो के परमिट, फिटनेस सहित अन्य पत्रावलियों की गहनता से जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 10 वाहनो के चालान किये गए। इस दौरान एआरटीओ ने यात्रियो को किसी प्रकार की असुविधा होने पर परिवहन विभाग की हेल्पलाइन नम्बर 18001800151 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरुक किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read