HomeTrendingराजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करके डीजे ने दिया निर्देश

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करके डीजे ने दिया निर्देश

  • राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करके डीजे ने दिया निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी।
जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिवानी रावत, सिविल जज सी0डि0, आकांक्षा गुप्ता अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तृतीय, सूरज सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्था में रह रही किशोरियों को मिल रही सुविधाओं, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना बताया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश ने बारीकी से सम्प्रेक्षण गृह किशोरी का निरीक्षण करते हुए प्रभारी अधीक्षिका एवं अन्य स्टाफ को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए, ताकि संस्थागत बालिकाओं का सर्वांगीण विकास किया जा सके। सभी बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की बीमारी या आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा अधिकारी से समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया। बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इस पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षण सामग्री में सुधार तथा नियमित कक्षाओं के संचालन हेतु निर्देशित किया गया। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़े जाने पर बल दिया गया। बालिकाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए उनकी दिनचर्या में योग और ध्यान को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए गए। बालिकाओं के बहुमुखी विकास के लिए खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read