78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना
तेजस टूडे सं.
मनीष कुमार
हापुड़। दिनेश नगर पिलखुवा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक धर्मेश तोमर ने दिनेश नगर अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन द्वारा लगाए गए ऑटोमेटिक बूम बैरियर पार्क प्लस का उद्घाटन किया जो सुरक्षा की दृष्टि से बहुत सुविधा जनक साबित होगा।
दिनेश नगर के प्रांगण में विधायक धर्मेश तोमर ने पौधरोपण भी किया। झंडारोहण बड़ी धूमधाम से मना जहां बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जिसके बाद बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दिनेश नगर के डायरेक्टर विपिन मित्तल, दिनेश नगर अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी श्रीनिवास सिंह तेवतिया, उपाध्यक्ष निर्मल राणा, कोषाध्यक्ष हरेश मित्तल, प्रमोद रावत, सुमित सारस्वत, अशोक शर्मा ,अशोक चौहान, दुजेंद्र राणा, रविन्द्र, सतेंद्र सिंह, कुशल, ममता मित्तल, आरती, सोमा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












