HomeTrendingराष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई समीक्षा बैठक

  • राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई समीक्षा बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
बाराबंकी।
आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा बैठक की गई। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता से प्रयास करें। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाते हुये आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये गये जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये गये कि वे ऋण वसूली से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर आपसी सहमति से निस्तारण का प्रयास करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read