अनामिका को कथक की उपाधि मिलने पर बाजार में छायी खुशी
सर्वेश जायसवाल
लालगंज, प्रतापगढ़। सगरा सुंदरपुर बाजार की होनहार बेटी अनामिका तिवारी अपने गुरू व दुनिया में कथक का पर्याय बन चुके काशी हिंदू विश्वविद्यालय से कथक में स्नातक की उपाधि लेकर केवल 20 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही अब उच्च स्तर की कथक नृत्यांगना बन गई है। सगरा सुंदरपुर बाजार निवासी अशोक तिवारी की बेटी अनामिका तिवारी ने यह मुुकाम हासिल करके अपने बाजार सगरा सुंदरपुर वह क्षेत्र का नाम ऊँचा करके दिखाया है। पूरे बाजार में खुशी का माहौल है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि श्याम जी जायसवाल, व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, रवि जायसवाल आदि ने घर पहुंचकर अनामिका को बधाई दिया। सगरा सुंदरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी अनूठी व पावन मुहिम को भी अनामिका ने अपने ज्ञान, कला व लगन के बल पर कामयाबी हासिल करते हुए ऐसा समर्थन देने का करिश्मा किया है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का अनामिका के भाई अरुण तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














