Homeम​​थुराफ्रंट लाइन कर्मचारियों को दिया गया आपातकालीन प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण

फ्रंट लाइन कर्मचारियों को दिया गया आपातकालीन प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण

फ्रंट लाइन कर्मचारियों को दिया गया आपातकालीन प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण

अब रेलवे स्टेशनों पर जानलेवा नहीं हो पायेगा हृदयाघात
आरके धनगर
मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के दिशा-निर्देशन में आगरा मंडल के गोवर्धन सभाकक्ष में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट और सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षक हेमेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा आपातकालीन प्राथमिक सहायता (सीपीआर) का प्रशिक्षण 30 कर्मचारियों को आज दिया गया है एवं आने वाले चरण में 300 कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य फ्रंट लाइन स्टाफ कार्य के दौरान यात्रियों को कार्डियक अरेस्ट यानी हृदय गति रूक जाने पर तत्काल चिकित्सा सहायता देने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। एक्सीडेंट या और कोई वजह से हृदय की गति रुक जाती है, सांस रुक जाती है तो उस प्लेटिनम पीरियड में यह तकनीक बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे इंसान की जान बचने की संभावना बनी रहती है। सीपीआर प्रशिक्षण एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोग्राम है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के साथ सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रथम वीरेंद्र सिंह, फ्रंट लाइन वाणिज्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read