Homeप्रतापगढ़पिपरी खालसा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

पिपरी खालसा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार


तेजस टूडे सं.
बीबी सिंह
पट्टी, प्रतापगढ़। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत पिपरी खालसा में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह ने किया। बैठक का कोरम पूर्ण रहा। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक में लगभग 43 लाख की योजनाओं का प्रस्ताव पारित हुआ। ग्राम विकास अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में प्राइमरी स्कूल पिपरी का कायाकल्प, संपर्क मार्ग, खड़ंजा, इंटरलॉकिग निर्माण, पेयजल, स्वच्छता, साफ सफाई इत्यादि विषयों को प्रस्ताव में लिया गया है। उनके द्वारा शासन की योजनाओं को धरातल पर फलीभूत करने हेतु पूर्ण मनोयोग से प्रयास किया जाएगा जिससे ग्राम पंचायत पिपरी खालसा की जनता को विकास के आयाम से अधिकाधिक लाभान्वित करने की मंशा पूरी हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read